यूपी सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, 25 अक्टूबर तक भर सकेंगे फॉर्म - up sainik school admission 2026 apply by october 25
यूपी सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, 25 अक्टूबर तक भर सकेंगे फॉर्म कैप्टन मनोज पांडेय यूपी सैनिक स्कूल और सैनिक स्कूल गोरखपुर में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। HighLights - ऑनलाइन आवेदन 25 अक्टूबर…

सौजन्य से:- jagran.com
यूपी सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, 25 अक्टूबर तक भर सकेंगे फॉर्म
कैप्टन मनोज पांडेय यूपी सैनिक स्कूल और सैनिक स्कूल गोरखपुर में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं।
HighLights
- ऑनलाइन आवेदन 25 अक्टूबर तक, लेट फीस के साथ 31 अक्टूबर तक।
- कक्षा छह (बालक) और कक्षा नौ (बालक-बालिका) के लिए प्रवेश।
- प्रवेश परीक्षा 20 दिसंबर को, परिणाम 30 दिसंबर को जारी।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। देश के पहले सैनिक स्कूल में वर्ष 2027-28 के प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। कैप्टन मनोज पांडेय यूपी सैनिक स्कूल में कक्षा छह में बालक और कक्षा नौ में बालक व बालिकाओं के प्रवेश होंगे। इसी के साथ सैनिक स्कूल गोरखपुर में भी समान नियमों के तहत प्रवेश होंगे।
ऑनलाइन फॉर्म सैनिक स्कूल की वेबसाइट www.upsainikschool.org पर 25 अक्टूबर तक भरे जा सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन की फीस एक हजार रुपये है। इसके बाद 26 से 31 अक्टूबर तक लेट फीस के साथ दो हजार रुपये जमा कर फॉर्म भरे जा सकेंगे।
ऑनलाइन फॉर्म भरने वाले बच्चों की प्रवेश परीक्षा लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली, गाजियाबाद, गोरखपुर, झांसी, मेरठ, प्रयागराज और वाराणसी में होगी। अभ्यर्थी अधिकतम तीन शहरों का विकल्प दे सकते हैं।
स्कूल प्रशासन उसमें से एक शहर का सेंटर आवंटित करेगा। लिखित परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों का इंटरव्यू होगा। इंटरव्यू से पहले निर्धारित प्रारूप के तहत मेडिकल में सफल होना जरूरी है। लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और मेडिकल के आधार पर अंतिम चयन सूची तैयार होगी।
लिखित परीक्षा का परिणाम परीक्षा के दस दिन के बाद स्कूल की वेबसाइट पर देखा जा सकेगा। ऑनलाइन अप्लीकेशन भरते समय यदि कोई त्रुटि हो गई है तो उसे एडिट करने के लिए तीन से पांच नवंबर तक संशोधन विंडो खुली रहेगी।
यह रहेंगी प्रवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां
- 25 अक्टूबर तक भरे जा सकेंगे ऑनलाइन फॉर्म।
- 26 से 31 अक्टूबर तक लेट फीस सहित दो हजार रुपये के साथ भरे जाएंगे फॉर्म।
- 3 से 5 नवंबर तक खुली रहेंगी फॉर्म की त्रुटि में सुधार के लिए संशोधन विंडो।
- 20 दिसंबर को होगी प्रवेश परीक्षा।
- 10 शहरों में बनाए जाएंगे लिखित परीक्षा के केंद्र।
- 24 दिसंबर को स्कूल की वेबसाइट पर अपलोड होगी उत्तर कुंजी।
- 30 दिसंबर को जारी होगी लिखित परीक्षा का परिणाम।
- 7 जनवरी को अपलोड होंगे इंटरव्यू के लिए काल लेटर।
- 1 फरवरी से 28 फरवरी तक होंगे मेडिकल व इंटरव्यू।
- 15 से 20 मार्च के बीच जारी होंगे अंतिम परिणाम।
- 50 हजार रुपये सालाना होगी सामान्य फीस।
- 1,00,000 रुपये सेल्फ फाइनेंस के तहत लगेगी फीस।
यह भी पढ़ें- अग्निवीर बनने के लिए देर रात से जुटने लगे अभ्यर्थी, बरेली में आयोजित भर्ती में 12 जिलों के युवा लगाएंगे दौड़
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
ताज़ा ख़बरें
- यूपीएसएसएससी: कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 46282 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट; कितनी गई कटऑफ?
- UP Board: पंजीयन तिथि बढ़ने के बाद केंद्र निर्धारण में होगा विलंब, हाईस्कूल व इंटर के परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ी - up board exam dates extended center allocation delayed
- Medical Admission 2026: MBBS की 3000 से ज्यादा सीटें बढ़ीं, सबसे ज्यादा इन राज्यों में, NMC ने जारी किया डेटा
- Tamil Nadu NEET Counselling 2026 Round 2 Seat Allotment Result OUT: Direct Link
- हिमाचल में अर्थशास्त्र शिक्षक भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 85 अभ्यर्थी सफल; 1032 ने दी परीक्षा - himachal pradesh economics teacher final result declared 85 candidates successful out of 1032
- कृषक PG कॉलेज के छात्रों ने थाने में दी शिकायत: मवाना में बोले- जानबूझकर एडमिशन नहीं ले रहा कॉलेज प्रशासन - Mawana News
- पाकिस्तान की 10वीं बोर्ड परीक्षा में सिख छात्र बना 2nd टॉपर, भारत के SGPC ने किया इनाम का ऐलान
- NEET PG 2026 Result: Direct Link, Official Website, How to Download

