बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट एग्जाम के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू: फीस जमा करने की आखिरी तारीख 22 सितंबर; छात्रों की हेल्प के लिए ईमेल आईडी, नंबर जारी - Nalanda News
- Hindi News - Local - Bihar - Nalanda - Bihar Board Inter Exam 2028 Registration | Fee Submission Deadline बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट एग्जाम के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू:फीस जमा करने की आखिरी तारीख 22 सितंबर; छात्रों की ह…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Bihar
- Nalanda
- Bihar Board Inter Exam 2028 Registration | Fee Submission Deadline
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट एग्जाम के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू:फीस जमा करने की आखिरी तारीख 22 सितंबर; छात्रों की हेल्प के लिए ईमेल आईडी, नंबर जारी
- कॉपी लिंक
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2028 (सत्र 2026-28) में शामिल होने के लिए ऑनलाइन सूचीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। समिति द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार ऑनलाइन सूचीकरण आवेदन भरने की अंतिम तिथि 24 सितंबर निर्धारित की गई है
शुल्क भुगतान और फॉर्म भरने के बीच यह दो दिनों का अंतर इसलिए रखा गया है ताकि शिक्षण संस्थान के प्रधान शुल्क जमा कर चुके विद्यार्थियों का ऑनलाइन आवेदन समय रहते पोर्टल पर पूरा कर सकें।
इन छात्रों को पेश करना होगा आवासीय प्रमाण पत्र
रजिस्ट्रेशन प्रोसेस मान्यता प्राप्त प्लस-टू विद्यालयों और कॉलेजों में 11वीं में पढ़ने वाले रेग्यूलर क्लास के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ इंडिपेंडेंट क्लास के स्टूडेंट्स के लिए खोली गई है। रेग्यूलर स्टूडेंट्स विज्ञान, कला और वाणिज्य तीनों संकायों में आवेदन के पात्र हैं, जबकि इंडिपेंडेंट्स क्लास के स्टूडेंट्स को केवल कला और वाणिज्य संकाय में ही परीक्षा देने का अवसर मिलेगा।
इंडिपेंडेंट कैटेगरी से विज्ञान संकाय और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में शामिल होने का कोई प्रावधान नहीं है। इसके अतिरिक्त, इंडिपेंडेंट कैटेगरी के विद्यार्थियों के लिए अपने गृह जिले के सक्षम पदाधिकारी से निर्गत आवासीय प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना आवश्यक होगा। वे 10वीं उत्तीर्ण करने के अधिकतम तीन वर्ष के भीतर ही इस परीक्षा में बैठ सकते हैं, हालांकि छात्राओं को इस समयावधि में एक वर्ष की अतिरिक्त छूट दी गई है।
10वीं पास रेग्यूलर कैटेगरी के स्टूडेंट्स के लिए 515 रुपए फीस
बिहार बोर्ड से 10वीं पास करने वाले रेग्यूलर कैटेगरी और कॉमर्शियल सिलेबस के स्टूडेंट्स को कुल 515 रुपए, जबकि इंडिपेंडेंट कैटेगरी के विद्यार्थियों को 915 रुपए का शुल्क देना होगा। वहीं अन्य मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक पास नियमित छात्रों के लिए यह शुल्क 715 रुपये और स्वतंत्र कोटि के लिए 1115 रुपये तय किया गया है। अन्य बोर्ड के विद्यार्थियों को अपने संस्थान में मूल प्रवजन प्रमाण पत्र जमा कराना अनिवार्य रहेगा।
पंजीकरण की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए फॉर्म को दो खंडों में विभाजित किया गया है। खंड ‘ए’ ओएफएसएस प्रणाली से नामांकन के आधार पर पहले से भरा होगा, जिसमें किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया जा सकेगा, जबकि खंड ‘बी’ में विद्यार्थियों को अपनी शेष जानकारियां स्वयं दर्ज करनी होंगी।
बोर्ड ने हेल्पलाइन नंबर 0612-2230039, 7488807882 और ईमेल आईडी जारी की
ब्योरे की सत्यता जांचने के लिए प्री-फिल्ड घोषणा पत्र डाउनलोड कर विद्यार्थी, अभिभावक और प्राचार्य के संयुक्त हस्ताक्षर के बाद इसे पोर्टल पर अपलोड करना जरूरी होगा। समिति ने स्पष्ट किया है कि रद्द या निलंबित मान्यता वाले स्कूलों के छात्रों का सूचीकरण कतई नहीं होगा और इसकी निगरानी की जिम्मेदारी संबंधित जिला शिक्षा पदाधिकारी को सौंपी गई है। फार्म भरने में तकनीकी अड़चन आने पर बोर्ड ने हेल्पलाइन नंबर 0612-2230039, 7488807882 और ईमेल आईडी जारी की है।
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
ताज़ा ख़बरें
- यूपीएसएसएससी: कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 46282 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट; कितनी गई कटऑफ?
- UP Board: पंजीयन तिथि बढ़ने के बाद केंद्र निर्धारण में होगा विलंब, हाईस्कूल व इंटर के परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ी - up board exam dates extended center allocation delayed
- Medical Admission 2026: MBBS की 3000 से ज्यादा सीटें बढ़ीं, सबसे ज्यादा इन राज्यों में, NMC ने जारी किया डेटा
- Tamil Nadu NEET Counselling 2026 Round 2 Seat Allotment Result OUT: Direct Link
- हिमाचल में अर्थशास्त्र शिक्षक भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 85 अभ्यर्थी सफल; 1032 ने दी परीक्षा - himachal pradesh economics teacher final result declared 85 candidates successful out of 1032
- कृषक PG कॉलेज के छात्रों ने थाने में दी शिकायत: मवाना में बोले- जानबूझकर एडमिशन नहीं ले रहा कॉलेज प्रशासन - Mawana News
- पाकिस्तान की 10वीं बोर्ड परीक्षा में सिख छात्र बना 2nd टॉपर, भारत के SGPC ने किया इनाम का ऐलान
- NEET PG 2026 Result: Direct Link, Official Website, How to Download

