होमएग्ज़ाम्सडीयू एडमिशन 2026 (DU Admission 2026 in Hindi): स्पॉट राउंड 1 सीट आवंटन जारी, कटऑफ
एग्ज़ाम्स

डीयू एडमिशन 2026 (DU Admission 2026 in Hindi): स्पॉट राउंड 1 सीट आवंटन जारी, कटऑफ

Integral University Admissions 2026 NAAC Accredited | #7 by IIRF in Uttar Pradesh | Scholarships Available डीयू एडमिशन 2026 (DU admission 2026 in hindi) - दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) द्वारा स्नातक कोर्सेज में…

4 सितंबर 2026 को 05:29 am बजे
डीयू एडमिशन 2026 (DU Admission 2026 in Hindi): स्पॉट राउंड 1 सीट आवंटन जारी, कटऑफ

सौजन्य से:- Careers360

Integral University Admissions 2026

NAAC Accredited | #7 by IIRF in Uttar Pradesh | Scholarships Available

डीयू एडमिशन 2026 (DU admission 2026 in hindi) - दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) द्वारा स्नातक कोर्सेज में स्पॉट राउंड एडमिशन के लिए चयनित स्टूडेंट्स को सीट कंफर्मेशन के लिए 29 अगस्त तक शुल्क भुगतान की सुविधा दी गई है। डीयू ने 25 अगस्त 2026 को डीयू स्पॉट राउंड सीट अलॉटमेंट 2026 (DU spot round seat allotment 2026) जारी कर स्टूडेंट्स को 27 अगस्त तक सीट स्वीकार करने का समय दिया था। उम्मीदवार डीयू एडमिशन पोर्टल admission.uod.ac.in पर जाकर स्पॉट राउंड के लिए डीयू यूजी 2026 अलॉटमेंट (DU UG 2026 spot round allotment) देख सकते हैं। उम्मीदवारों को अपनी सीट कन्फर्म करने के लिए 29 अगस्त तक फीस जमा करनी होगी। उम्मीदवार नीचे दिए लिंक से भी डीयू स्पॉट राउंड सीट अलॉटमेंट देख सकते हैं।

डीयू स्पॉट राउंड 1 सीट अलॉटमेंट

This Story also Contains

- दिल्ली विश्वविद्यालय प्रवेश प्रक्रिया 2026 (Delhi University admission process)

- डीयू सीएसएएस प्रवेश 2026 - हाईलाइट्स (DU CSAS Admission 2026 in hindi - Highlights)

- डीयू सीसैस प्रवेश तिथि 2026 (DU CSAS Admission Dates 2026 in hindi)

- डीयू एडमिशन में नया क्या है? (What’s new in DU Admissions in hindi?)

- डीयू पात्रता मानदंड 2026 (DU Eligibility Criteria 2026 in hindi)

- दिल्ली विश्वविद्यालय सीएसएएस पात्रता मानदंड 2026

- डीयू सीएसएएस पंजीकरण फीस

- डीयू सीएसएएस चॉइस फिलिंग (DU CSAS Choice Filling in hindi)

- डीयू यूजी प्रवेश - सीट वरीयता

- डीयू सीएसएएस कटऑफ (DU CSAS Cut-off in hindi)

- डीयू मेरिट सूची (DU Merit List in hindi)

- डीयू सीट आवंटन (DU Seat Allotment )

- डीयू लोकप्रिय कोर्स प्रवेश (DU Popular Courses Admission in hindi)

- डीयू आरक्षण मानदंड (DU Reservation Criteria in hindi)

- डीयू कॉलेज (DU Colleges in hindi)

- डीयू कोर्सेज (DU Courses in hindi)

- डीयू शुल्क (DU Fees in hindi)

- डीयू एनसीडब्ल्यूईबी प्रवेश (DU NCWEB Admissions in hindi)

- डीयू एनसीवेब कट ऑफ (DU NCWEB Cut off in hindi)

- डीयू स्पोर्ट्स और ईसीए प्रवेश (DU Sports and ECA Admission)

दिल्ली यूनिवर्सिटी द्वारा 23 अगस्त को स्नातक कोर्सेज में स्पॉट एडमिशन राउंड 1 खाली सीटों की सूची जारी कर विद्यार्थियों से 23 से 24 अगस्त तक डीयू यूजी स्पॉट राउंड 1 एडमिशन 2026 (DU UG spot round 1 admission 2026) के लिए आवेदन मांगा गया था। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के साथ इस लेख से भी डीयू यूजी स्पॉट राउंड 1 के लिए डीयू की खाली सीटों की सूची देख और डाउनलोड कर सकते हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी ने 25 अगस्त को admission.uod.ac.in पर DU स्पॉट राउंड 1 कट-ऑफ 2026 जारी कर दिया है। अभ्यर्थी 25 से 29 अगस्त तक डीयू यूजी स्पॉट एडमिशन राउंड 1 के तहत प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।

डीयू स्पॉट राउंड 1 खाली सीटों की सूची पीडीएफ लिंक

डीयू यूजी एडमिशन राउंड 3 की प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। राउंड 3 के तहत अभ्यर्थी ऑनलाइन भुगतान 15 अगस्त कर सकते थे, पहले इसकी अंतिम तिथि 13 अगस्त थी।

लेटेस्ट अपडेट - CW, स्पोर्ट्स, ECA और परफॉर्मेंस-बेस्ड प्रोग्राम्स के राउंड 2 के लिए DU सीट अलॉटमेंट 2026, 29 अगस्त को जारी किया जाएगा। स्पोर्ट्स, CW और ECA के लिए DU UG 2026 का पहला अलॉटमेंट 10 अगस्त को जारी किया जा चुका है।

बीए पॉलिटिकल साइंस के लिए डीयू राउंड 3 कटऑफ विश्लेषण 2026 बनाम 2025 देखें

डीयू सीसैस स्पॉट एडमिशन राउंड 1 शेड्यूल देखें -

डीयू यूजी थर्ड अलॉटमेंट लिस्ट 8 अगस्त को जारी किया गया था। इससे पहले विश्वविद्यालय ने कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) के तीसरे राउंड की काउंसलिंग के लिए रिक्त सीटों (Vacant Seats) की सूची जारी की थी। जारी रिक्त सीटों की सूची के आधार पर तीसरे राउंड का सीट आवंटन किया गया। डीयू थर्ड आवंटन लिस्ट के अनुसार चयनित उम्मीदवार सीट 11 अगस्त तक एडमिशन के लिए सीट स्वीकार सकते थे। कॉलेज 12 अगस्त तक ऑनलाइन फ़ॉर्म वेरिफ़ाई के बाद राउंड 3 के तहत डीयू यूजी एडमिशन 2026 के लिए फीस जमा करने की आखिरी तारीख को 15 अगस्त थी।

डीयू यूजी अलॉटमेंट लिस्ट देखने के लिए लिंक पर जाएं

डीयू यूजी सेकंड राउंड एडमिशन की प्रक्रिया 25 से 29 जुलाई तक चली थी। इसके बाद, DU UG अपग्रेडेड अलॉटमेंट 2026, 1 अगस्त को जारी किया गया। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करके DU UG 2026 अपग्रेड अलॉटमेंट डाउनलोड कर सकते हैं। CSAS पोर्टल पर विड्रॉल (वापसी) का विकल्प भी एक्टिवेट कर दिया गया। अगर उम्मीदवार अपना एडमिशन जारी नहीं रखना चाहते हैं, तो वे पोर्टल पर विड्रॉल का विकल्प चुन सकते हैं। इसके साथ ही DU UG मिड-एंट्री एप्लीकेशन प्रोसेस 3 अगस्त 2026 से शुरू किया गया। मिड-एंट्री आवेदन अंतिम तिथि 5 अगस्त थी।।

लेटेस्ट अपडेट - DU UG PFA पहला अलॉटमेंट 2026, 6 अगस्त को जारी किया गया।

डीयू बीए इकोनॉमिक्स कटऑफ 2026 राउंड 2 विश्लेषण देखें

डीयू यूजी सेकंड अलॉटमेंट लिस्ट (DU UG second allotment 2026 list) आधिकारिक पोर्टल पर 25 जुलाई 2026 को जारी किया गया था। दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने CSAS (UG) 2026-27 के तहत दूसरे राउंड (Round II) के लिए संशोधित शेड्यूल जारी किया गया थाहै। इसके अनुसार, डीयू सीएसएएस यूजी राउंड-2 में आवंटित सीट को स्वीकार करने के लिए उम्मीदवारों को 25 से 27 जुलाई 2026 रात 11:59 बजे तक का समय दिया गया। संबंधित कॉलेज उम्मीदवारों के ऑनलाइन आवेदन की जांच और स्वीकृति प्रक्रिया 28 जुलाई 2026 तक पूरी कर सकते थे। अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन प्रवेश शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 29 जुलाई 2026 तक निर्धारित थी।

डीयू सेकेंड कटऑफ 2026 । डीयू बीकॉम राउंड 1 कटऑफ एनालिसिस 2026 vs 2025 देखें

पहले आवंटित सीट स्वीकार करने के लिए 25 से 26 जुलाई तक का समय दिया गया था और कॉलेजों द्वारा वेरिफिकेशन और एडमिशन की प्रक्रिया 27 जुलाई तक थी। शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 28 जुलाई 2026 निर्धारित थी।

सूचना के अनुसार, डीयू एडमिशन के लिए कुल 2,18,284 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया और 2,08,043 ने सफलतापूर्वक दूसरा चरण (Phase II) पूरा किया। कॉलेज और प्रोग्राम की 1,59,42,385 प्राथमिकताओं पर विचार करने के बाद, 93,033 स्टूडेंट (42,019 पुरुष और 51,014 महिलाएं) को सीटें दी गईं, जो कुल मिलाकर लगभग 86.1% का आवंटन दर दर्शाता है। डीयू यूजी का दूसरा अलॉटमेंट (DU UG second allotment 2026) जारी होने के बाद वेबसाइट admission.uod.ac.in पर देख सकते हैं।

डीयू यूजी एडमिशन के लिए राउंड 1 और सीएसएएस राउंड 2 रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 11 जुलाई निर्धारित की गई थी। डीयू रजिस्ट्रेशन फॉर्म में सुधार के लिए डीयू यूजी करेक्शन विंडो (DU UG correction window 2026) की सुविधा 10 से 11 जुलाई 2026 तक दी गई। राउंड 2 के लिए डीयू सीएसएएस रजिस्ट्रेशन के लिए डीयू आवेदन पत्र 3 जुलाई को और राउंड 1 के लिए 26 जून 2026 को आवेदन जारी किया गया था। डीयू से बैचलर डिग्री करने के इच्छुक उम्मीदवार डीयू यूजी एप्लीकेशन फ़ॉर्म 2026 ऑनलाइन मोड में वेबसाइट admission.uod.ac.in के माध्यम से भर सकते हैं।

यूनिवर्सिटी ने 12 जुलाई को सीएसएएस (CSAS) पोर्टल पर डीयू यूजी सिमुलेटेड रैंक जारी की थी। सिमुलेटेड रैंक से उम्मीदवार अपनी संभावित स्थिति का अंदाजा लगा सकते हैं। छात्रों को अपने द्वारा चुने गए कॉलेज और कोर्स के प्राथमिकताओं के क्रम में बदलाव या संशोधन के लिए 13 जुलाई की शाम 4:59 बजे तक का समय दिया गया था।

फर्स्ट सीसैस आवंटन लिस्ट (First CSAS Allocation List) का प्रकाशन 16 जुलाई को डीयू कटऑफ के साथ किया गया था। डीयू यूजी कटऑफ के अनुसार चयनित स्टूडेंट फर्स्ट अलॉटमेंट के तहत मिली डीयू यूजी सीट को 18 जुलाई तक स्वीकार कर सकते हैं। कॉलेज 20 जुलाई तक DU ऑनलाइन एप्लीकेशन को वेरिफाई और अप्रूव कर सकते थे। उम्मीदवारों को 21 जुलाई तक सीट कन्फर्मेशन फीस जमा करनी थी।

दिल्ली विश्वविद्यालय में एडमिशन यीसूईटी स्कोर और कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) के आधार पर होता है, जिसमें रजिस्ट्रेशन प्रोसेस, चॉइस फिलिंग और सीट अलॉटमेंट शामिल हैं। उम्मीदवारों को डीयू यूजी एप्लीकेशन लास्ट डेट 11 जुलाई 2026 तक या इससे पहले डीयू 2026 एप्लीकेशन सबमिट कर देना चाहिए। उम्मीदवार डीयू एडमिशन के आवेदन से पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी BA एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को अवश्य पढ़ लें।

दिल्ली विश्वविद्यालय एडमिशन के लिए आवेदन लिंक पर जाएं

डीयू प्रवेश 2026 (DU admission 2026 in hindi) के लिए आवेदन करने के लिए छात्रों को सीयूईटी परीक्षा (CUET exam) में उपस्थित होना अनिवार्य है। सीयूईटी परिणाम में प्राप्त अंक के आधार पर दिल्ली विश्वविद्यालय विभिन्न यूजी कार्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रदान करता है। दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा डीयू की आधिकारिक वेबसाइट admission.uod.ac.in पर ग्रेजुएशन में एडमिशन के लिए डीयू 2026 पंजीकरण प्रक्रिया (DU 2026 registration process in hindi) शुरू की जाती है।

विश्वविद्यालय डीयू प्रवेश प्रक्रिया 2026 कई राउंड में आयोजित करता है जिसमें स्पॉट राउंड और मॉप-अप राउंड भी शामिल हैं। फिलहार दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा 2026 से संबंधित कोई अधिसूचना जारी नहीं की गई है। इस लेख में पिछले वर्ष के आधार पर जानकारी दी गई है। डीयू 2026 अधिसूचना जारी होने के साथ ही इस लेख को भी अपडेट कर दिया जाएगा। छात्र इस लेख में डीयू यूजी 2026 प्रवेश तिथियों, पात्रता मानदंडों, पाठ्यक्रमों और दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रवेश कैसे प्राप्त करें, के बारे में अधिक जान सकते हैं।

डीयू में एडमिशन के इच्छुक उम्मीदवार जो सीयूईटी 2026 परीक्षा में शामिल हुए हैं, प्राधिकरण द्वारा जारी समय सीमा से पहले आवेदन पत्र जमा करके डीयू प्रवेश प्रक्रिया 2026 (DU admission process 2026 in hindi) में शामिल हो सकते हैं। उम्मीदवार डीयू की आधिकारिक वेबसाइस से ब्रोशर डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि सीयूईटी परीक्षा में आवेदन करने वाले उम्मीदवार डीयू में एडमिशन के लिए योग्य होंगे।

दिल्ली विश्वविद्यालय डीयू प्रवेश प्रक्रिया 2026 (DU admission process 2026) को कई राउंड में आयोजित करता है जिसमें स्पॉट राउंड (Spot round) और मॉप-अप राउंड (Mop-up round) भी शामिल है। डीयू यूजी 2026 (DU UG 2026 in hindi) में प्रवेश उम्मीदवार द्वारा चुने गए कॉलेज और कार्यक्रम, आरक्षण मानदंड, रिक्त सीटें और डीयू मेरिट सूची में प्राप्त रैंक जैसे कारकों के संयोजन के आधार पर किया जाएगा। छात्र इस लेख में डीयू यूजी 2026 प्रवेश तिथियों, पात्रता मानदंड, पाठ्यक्रम और आवेदन प्रक्रिया बारे में विस्तार से जान सकते हैं।

सीयूईटी परीक्षा में उपस्थित होने वाले आवेदक निर्धारित समय सीमा से पहले डीयू 2026 प्रवेश (DU 2026 admission in hindi) के लिए डीयू आवेदन पत्र 2026 (DU application form 2026 in hindi) भर सकते हैं। DU CSAS के माध्यम से दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रवेश (Delhi University admission in hindi) के लिए तीन चरण होंगे - DU CSAS 2026 आवेदन पत्र (DU CSAS 2026 application form in hindi) जमा करना, कार्यक्रमों का चयन व वरीयताएं भरना और डीयू सीट आवंटन और प्रवेश (DU seat allocation and admission)।

छात्रों को उन कार्यक्रमों का चयन करना आवश्यक है जिनमें वे प्रवेश लेना चाहते हैं। उनके लिए सभी चयनित कार्यक्रमों के लिए सीयूईटी यूजी मेरिट स्कोर (CUET UG merit score) की पुष्टि करना आवश्यक होगा। इसके बाद तीन चरणों और दो स्पॉट राउंड में मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी, जिसके आधार पर सीटें आवंटित की जाएंगी।

दिल्ली विश्वविद्यालय सीयूईटी यूजी स्कोर के आधार पर स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश प्रदान करता है। वे छात्र जो सीयूईटी परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, उन्हें दिल्ली विश्वविद्यालय प्रवेश (Du admission) के लिए खुद को पंजीकृत करने के लिए सीएसएएस पोर्टल 2026 (डीयू प्रवेश पोर्टल) पर जाना होगा। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में डीयू सीसैस 2026 (DU CSAS 2026) की मुख्य बिंदुओं की जानकारी देख सकते हैं।

Colleges/Universites Accepting CUET Score

Download list of Colleges/ Universities Accpeting CUET Score with Cut-OFFs

Download Now

उम्मीदवार यहां सीयूईटी परीक्षा तिथि 2026 (CUET Exam Dates 2026 in hindi) चेक कर सकते हैं। डीयू एंट्रेंस एग्जाम डेट्स 2026 (DU entrance exam dates 2026 in hindi) में दिल्ली विश्वविद्यालय पंजीकरण (Delhi University registration in hindi), कट ऑफ, कट ऑफ राउंड के खिलाफ प्रवेश, शुल्क भुगतान आदि से संबंधित तारीखें शामिल होती हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को डीयू की सभी तारीखों के बारे में पता होना चाहिए कि क्या हो रहा है ताकि किसी भी महत्वपूर्ण कार्यक्रम को भूलने से बचा जा सके। ध्यान दें कि 2026 में डीयू दाखिले की महत्वपूर्ण तारीखों में एडमिट कार्ड, प्रवेश परीक्षा जैसे आयोजनों से जुड़ी तारीखें भी शामिल हो सकती हैं।

यह आधिकारिक तौर पर घोषित किया गया है कि दिल्ली विश्वविद्यालय प्रवेश (DU Admission in hindi) में सीयूईटी को एक प्रवेश चैनल के रूप में देखा जाएगा। DU मेरिट सूची CUET परीक्षा में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। दिल्ली विश्वविद्यालय के वीसी ने छात्रों को सूचित किया कि डीयू में प्रवेश पाने के लिए सीयूईटी के लिए कोई विशेष पाठ्यक्रम नहीं है और छात्रों को अपने कक्षा 12 के पाठ्यक्रम का अध्ययन करना चाहिए। दिल्ली विश्वविद्यालय और संबद्ध कॉलेज सीयूईटी स्कोर के आधार पर योग्य उम्मीदवारों को प्रवेश की पेशकश करेंगे। इस साल डीयू पीजी में प्रवेश सीयूईटी पीजी स्कोर के जरिए दिया जाएगा। इससे पहले डीयू पीजी में प्रवेश डीयूईटी के जरिए होता था।

- यह उन सभी छात्रों के लिए एक समान अवसर होगा जो दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेजों में प्रवेश लेना चाहते हैं।

- जो लोग सीयूईटी में बेहतर स्कोर करेंगे, उनके पास शायद डीयू में प्रवेश (DU admission in hindi) के लिए बेहतर मौका होगा।

- यदि दो छात्र सीयूईटी डीयू प्रवेश परीक्षा (CUET DU admission test) में समान अंक प्राप्त करते हैं, तो कक्षा 12वीं के अंक डीयू में प्रवेश के लिए उपयोग किए जाएंगे।

- दिल्ली विश्वविद्यालय अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को 30% अतिरिक्त प्रवेश प्रदान करेगा।

दिल्ली विश्वविद्यालय और उसके एफ़िलिएटेड कॉलेजों में प्रवेश के लिए केवल एक ही माध्यम है - प्रवेश आधारित परीक्षा (जिसे सामान्य विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा या सीयूईटी कहा जाता है)। दिल्ली विश्वविद्यालय कोर्सेज सीयूईटी प्रवेश परीक्षा 2026 के माध्यम से पेश किया जाएगा और डीयू मेरिट सूची सीयूईटी स्कोर के आधार पर तैयार की जाएगी। उम्मीदवारों का सेक्शन 1ए और सेक्शन 1बी में से एक भाषा की परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य है। उम्मीदवार बीए प्रोग्राम प्रवेश के लिए सामान्य परीक्षा में उपस्थित हो सकते हैं।

दिल्ली विश्वविद्यालय कुछ बुनियादी शर्तें निर्धारित करता है जिसके आधार पर छात्रों को शॉर्टलिस्ट किया जाता है या फिर आवेदन करने के लिए या दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए योग्य माना जाता है। हालांकि डीयू के कई कॉलेजों में प्रवेश चाहने वाले उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग पात्रता है, लेकिन कुछ बुनियादी आवश्यकताएं हैं जो सभी के लिए समान हैं। डीयू पात्रता मानदंड को कार्यक्रमों, विभागों और प्रवेश मोड के अनुसार नीचे दी गई तालिका में सूचीबद्ध किया गया है। डीयू 2026 पात्रता मानदंड (DU 2026 eligibility criteria) के बारे में जानकारी होने से, इच्छुक छात्रों को यह पता चल जाएगा कि वे डीयू 2026 एडमिशन (DU Admission 2026 in hindi) के लिए आवेदन करने के योग्य हैं या नहीं।

दिल्ली विश्वविद्यालय कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) पोर्टल पर डीयू पंजीकरण फॉर्म (DU registration form in hindi) जारी करेगा। डीयू सीएसएएस के माध्यम से डीयू प्रवेश (DU admissions ) के लिए पंजीकरण करने में सक्षम होने के लिए, उम्मीदवारों को दिल्ली विश्वविद्यालय के आधिकारिक प्रवेश पोर्टल पर जाना होगा और सीयूईटी आवेदन संख्या और पासवर्ड के माध्यम से लॉग इन करना होगा। साइन अप प्रक्रिया के बाद, आवेदकों को अपने शैक्षणिक और व्यक्तिगत विवरण दर्ज करने की आवश्यकता होती है।

डीयू आवेदन पत्र (DU registration in hindi) के पूर्ण चक्र में निम्नलिखित चरण शामिल हैं:

1. पंजीकरण

2. आवेदन पत्र भरना

3. दस्तावेज़ अपलोड करना

4. शुल्क भुगतान

दिल्ली विश्वविद्यालय सीएसएएस आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद उम्मीदवार अपने पसंदीदा कॉलेजों और कार्यक्रमों का चयन कर सकते हैं। डीयू आवेदन पत्र (DU application form in hindi) जमा करने के बाद, डीयू सीएसएएस विकल्प भरने (DU CSAS choice filling in hindi) की प्रक्रिया शुरू होती है। दिल्ली विश्वविद्यालय के सीएसएएस पोर्टल पर डीयू ऑनलाइन चॉइस फिलिंग (DU online choice filling in hindi) जल्द शुरू होगी। सीयूईटी परिणाम घोषित होने के बाद उम्मीदवार डीयू सीएसएएस च्वाइस फिलिंग प्रक्रिया (DU CSAS choice filling process ) को पूरा कर सकते हैं।

डीयू उम्मीदवारों की सुविधा के लिए कॉलेज-प्रोग्राम वार वरीयता गणना जारी करेगा। इस सुविधा के माध्यम से उम्मीदवार किसी कॉलेज में किसी विशेष कार्यक्रम के लिए चुने गए आवेदकों की संख्या की जांच कर सकते हैं। यह डेटा हर दो घंटे में अपडेट किया जाएगा।

प्रोग्राम - विशिष्ट मेरिट स्कोर की गणना विश्वविद्यालय द्वारा पात्रता मानदंड के अनुसार की जाती है, और उम्मीदवारों को वरीयता देने से पहले अपने स्कोर की पुष्टि करनी चाहिए। उम्मीदवार को अपनी इच्छानुसार कई कार्यक्रमों का चयन करना चाहिए और अधिकतम कार्यक्रमों और कार्यक्रमों + कॉलेज संयोजनों का चयन करना उम्मीदवार के सर्वोत्तम हित में है। दिल्ली विश्वविद्यालय तीन सूचियों के आधार पर डीयू मेरिट सूची की गणना करता है - सूची ए, सूची बी 1 या बी 2।

उपर्युक्त छवि से, इन उम्मीदवारों ने अपनी सीयूईटी परीक्षा में इन विषयों को चुना है। अब, मान लें कि वे बी.ए राजनीति विज्ञान में आवेदन करना चाहते हैं, डीयू पात्रता मानदंड के अनुसार उनके पास सूची ए से कोई भी भाषा होनी चाहिए + सूची बी1 में से कोई भी दो विषय होना चाहिए + सूची बी1 या सूची बी2 में से कोई भी विषय, इसलिए उम्मीदवार ए के लिए विषय हिंदी, रसायन विज्ञान, भौतिकी, जीव विज्ञान है, और उम्मीदवार बी के लिए विषय अंग्रेजी, शारीरिक शिक्षा, इतिहास, समाजशास्त्र है। अब उम्मीदवार प्रत्येक विषय के सीयूईटी सामान्यीकृत अंक जोड़ सकते हैं।

उदाहरण - बेस्ट ऑफ फोर के कैंडिडेट्स को 800 में से 700 अंक मिलते हैं। अब डीयू मेरिट लिस्ट के मुताबिक कैंडिडेट्स अपने मनचाहे कॉलेज के मुताबिक ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

डीयू फर्स्ट और सेकेंड कटऑफ ऑनलाइन मोड में जारी की जाती है। सीयूईटी परिणाम की घोषणा के बाद, उम्मीदवारों को डीयू सीएसएएस चॉइस फिलिंग (DU CSAS choice filling) फॉर्म भरना और जमा करना होता है। ध्यान दें कि शुरुआत में, दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेज अपनी संबंधित वेबसाइटों पर डीयू कट ऑफ जारी करते हैं और बाद में समेकित डीयू 2026 कटऑफ सीयूईटी स्कोर के अनुसार दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा बीए, बी.कॉम और बीएससी स्ट्रीम के लिए जारी किए जाते हैं।

दिल्ली यूनिवर्सिटी तीन डीयू मेरिट लिस्ट (DU merit list) जारी करेगी। डीयू मेरिट लिस्ट (DU merit list in hindi) एक विशेष विषय संयोजन में सीयूईटी में उम्मीदवार द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाती है। जिन उम्मीदवारों के नाम डीयू मेरिट सूची में दिखाई देते हैं, वे डीयू प्रवेश (DU Admission ) के लिए पात्र हैं। यूआर श्रेणी की सीटों के लिए डीयू मेरिट सूची (DU merit list in hindi) में मेरिट के क्रम में सभी उम्मीदवार शामिल हैं।

दिल्ली विश्वविद्यालय डीयू सीट आवंटन सूची (DU seat allotment lists) ऑनलाइन मोड में जारी किया जाता है। एक बार डीयू की सीट मंजूर हो गई तो उम्मीदवारों को दिल्ली विश्वविद्यालय में अपनी सीट की पुष्टि करने के लिए प्रवेश शुल्क का भुगतान करना होगा। उम्मीदवारों को डीयू सीएसएएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें। तत्पश्चात अनंतिम रूप से आवंटित सीट को स्वीकार करें। आवंटित सीट पर कोई गतिविधि नहीं होने की स्थिति में, डीयू अनंतिम आवंटित सीट को अस्वीकार कर देगा और उम्मीदवार को बाद के राउंड में भी भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

डीयू में पेश किए जाने वाले यूजी, पीजी और डॉक्टरेट पाठ्यक्रमों की एक विस्तृत श्रृंखला में प्रवेश के लिए देश भर के उम्मीदवार आवेदन करते हैं। हालाँकि, कुछ ऐसे पाठ्यक्रम हैं जिनके लिए विश्वविद्यालय सबसे अधिक जाना जाता है जैसे कि बीए (ऑनर्स), बीएससी (ऑनर्स), बीए (प्रोग), बीकॉम (ऑनर्स) और बीएमएस। ये डीयू लोकप्रिय पाठ्यक्रम (DU popular courses in hindi) और उनमें से प्रत्येक के तहत दी जाने वाली विशेषज्ञताओं की संख्या उनके कुल पाठ्यक्रम शुल्क के साथ नीचे दी गई तालिका में देखी जा सकती है:

कक्षा X परीक्षा प्रमाणपत्र

- कक्षा X अंकपत्र

- कक्षा XII अंकपत्र

- कक्षा XII अनंतिम प्रमाणपत्र / मूल प्रमाणपत्र

- चरित्र प्रमाणपत्र

- सीयूईटी स्कोरकार्ड

- सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी / सीडब्ल्यू / केएम प्रमाण पत्र (आवेदक के नाम पर)।

- केंद्रीय सूची के अनुसार ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) प्रमाण पत्र (आवेदक के नाम पर)।

- स्कूल/कॉलेज से ट्रांसफर सर्टिफिकेट के साथ-साथ बोर्ड/यूनिवर्सिटी से माइग्रेशन सर्टिफिकेट उन छात्रों के लिए जरूरी है, जिन्होंने सीनियर सेकेंडरी परीक्षा दिल्ली के बाहर से पास की है।

- दो पासपोर्ट आकार के स्व सत्यापित फोटो

दिल्ली विश्वविद्यालय आरक्षण मानदंड, प्रवेश के लिए उम्मीदवारों की एक श्रेणी के लिए जरूरी आरक्षण प्रतिशत है। सीधे शब्दों में कहें तो डीयू और दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में किस श्रेणी के उम्मीदवार कितने प्रतिशत सीटों के लिए पात्र होंगे या विभिन्न श्रेणियों में कितना प्रवेश प्रतिशत होगा, यह डीयू आरक्षण मानदंड परिभाषित करेगा। विवरण जानने के लिए, नीचे दी गई तालिका को देख सकते हैं।

जब हम दिल्ली विश्वविद्यालय और विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों के बारे में बात करते हैं। कुल 91 कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध हैं, जिनमें से 64 यूजी पाठ्यक्रम प्रदान करते हैं। दूसरे शब्दों में, दिल्ली विश्वविद्यालय के भाग लेने वाले कॉलेज वे हैं जो विश्वविद्यालय से संबद्ध हैं और डीयू द्वारा तय की गई प्रवेश प्रक्रिया में भाग लेते हैं। डीयू कॉलेज को विभिन्न परिसरों के अनुसार वर्गीकृत किया गया है - नॉर्थ कैंपस, साउथ कैंपस, वेस्ट कैंपस, धौला कुआं कैंपस, ईस्ट कैंपस और सेंट्रल कैंपस।

हर साल, दिल्ली विश्वविद्यालय डीयू कॉलेजों में कार्यक्रम और कॉलेज-वार सीटें जारी करता है। इन सीटों में सभी यूजी कार्यक्रमों में योग्यता और प्रवेश आधारित सीटें शामिल हैं। उम्मीदवार यहां विभिन्न कॉलेजों के अनुसार तालिका से डीयू के सीटों की सूची देख सकते हैं। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि हर साल अधिकारियों के निर्णय के अनुसार डीयू की सीटें बढ़ या घट सकती हैं। डीयू के विभिन्न पाठ्यक्रमों में रिक्तियों या प्रवेश के रुझान के आधार पर, डीयू के अधिकारी तय करते हैं कि किसी दिए गए पाठ्यक्रम में अधिक सीटें जोड़ना है या कम करना है।

दिल्ली विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रमों में दिल्ली विश्वविद्यालय और इसके संबंधित कॉलेजों द्वारा प्रदान किए जाने वाले पाठ्यक्रमों की विभाग और कॉलेज-वार सूची शामिल है। यदि इच्छुक छात्र दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेजों में पेश किए जाने वाले पाठ्यक्रमों की जांच कर सकेंगे और उनके समाबंध में जान सकेंगे, तो वे स्नातक पाठ्यक्रमों की पहचान कर सकते हैं जो उनकी रुचि और पसंद के अनुसार उनके लिए सबसे उपयुक्त हैं।

दिल्ली विश्वविद्यालय हर साल आधिकारिक ब्रोशर के साथ स्नातक कार्यक्रमों के लिए शुल्क संरचना जारी करता है। दिल्ली विश्वविद्यालय शुल्क संरचना की जाँच करके, उम्मीदवार अपनी सामर्थ्य के स्तर को जान सकेंगे। इससे उन्हें इस बात का भी अंदाजा हो जाएगा कि कौन सा डीयू कोर्स महंगा है और कौन सा नहीं। इस प्रकार, इच्छुक उम्मीदवारों के लिए प्रवेश लेने से पहले डीयू शुल्क जानना फायदेमंद है।

दिल्ली विश्वविद्यालय उन महिला उम्मीदवारों को प्रवेश प्रदान करता है जो नौकरी या अन्य जैसी सीमाओं के कारण पूर्णकालिक पाठ्यक्रम करने में असमर्थ हैं। विश्वविद्यालय डीयू कॉलेजों में बीए और बी.कॉम पाठ्यक्रमों में लगभग 32,000 सीटें प्रदान करता है जो एनसीडब्ल्यूईबी के माध्यम से भाग लेते हैं और प्रवेश प्रदान करते हैं। इस प्रकार, कामकाजी महिला उम्मीदवारों के लिए कक्षाएं जो डीयू एनसीडब्ल्यूईबी प्रवेश लेना चाहती हैं, शाम/शनिवार/रविवार या डीयू शैक्षणिक अवकाश के दौरान होती हैं।

डीयू एनसीडब्ल्यूईबी कट-ऑफ (DU NCWEB cut off in hindi) वह सीमा है जो यह निर्धारित करती है कि एक उम्मीदवार को डीयू एनसीडब्ल्यूईबी भाग लेने वाले कॉलेजों में प्रवेश मिलेगा या नहीं। उम्मीदवार, जो NCWEB के माध्यम से DU में प्रवेश लेना चाहते हैं, उन्हें DU NCWEB के कट ऑफ डेटा को जांचना चाहिए। उन्हें अपने प्रवेश अवसरों के बारे में विचार करने के लिए DU NCWEB संभावित कटऑफ और DU NCWEB पिछले वर्ष के कट ऑफ रुझानों की भी जांच करनी चाहिए।

डीयू एनसीडब्ल्यूईबी पिछला वर्ष बीए (Economics+Pol. Sc. - तीसरा राउंड 2021) के लिए कट ऑफ

डीयू एनसीडब्ल्यूईबी पिछले वर्ष B.Com (तीसरे दौर) के लिए कट-ऑफ

दिल्ली विश्वविद्यालय योग्यता आधारित पाठ्यक्रमों में ईसीए और स्पोर्ट्स कोटा के माध्यम से प्रवेश प्रदान करता है। प्रवेश परीक्षा के माध्यम से पेश किए जाने वाले पाठ्यक्रमों के लिए ईसीए और स्पोर्ट्स कोटा सीटों की पेशकश नहीं की जाती है। डीयू की नीति के अनुसार, दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रत्येक कॉलेज को ईसीए और स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए कुल सीटों का 1 से 5% आरक्षित किया जाता है। हालांकि, ईसीए और स्पोर्ट्स कोटे के लिए आरक्षित सीटें कुल सीटों के 5% से अधिक नहीं हो सकती हैं और संबंधित कॉलेज में उपलब्ध खेल सुविधाओं के अधीन हैं।

ईसीए और स्पोर्ट्स कोटे की सीटों में दाखिले के लिए ट्रायल और सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन जरूरी है। उम्मीदवारों को डीयू प्रवेश पोर्टल पर अपने ईसीए/खेल प्रमाण पत्र अपलोड करने होंगे। इसके अलावा, उन्हें ऑनलाइन अतिरिक्त शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा।

- उम्मीदवार अधिकतम तीन ईसीए श्रेणियों के लिए आवेदन कर सकते हैं

- डीयू कटऑफ में ईसीए कैटेगरी को 15 फीसदी की छूट दी गई है

- ईसीए श्रेणी के लिए, दो स्तरों के परीक्षण किए जाते हैं: प्रारंभिक और अंतिम

- उम्मीदवारों को प्रारंभिक परीक्षणों के आधार पर अंतिम परीक्षणों के लिए चुना जाता है

- केवल अंतिम दौर के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों के पास ईसीए प्रवेश समिति द्वारा उनके प्रमाणपत्रों का मूल्यांकन किया जाएगा।

- फाइनल ट्रायल (75% वेटेज) और सर्टिफिकेट मूल्यांकन (25% वेटेज) के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

- अंतिम योग्यता सूची के लिए विचार किए जाने के लिए आवेदकों को अंतिम परीक्षणों (75 में से 38) में कम से कम 50% स्कोर करना होगा।

छात्र 12 वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद इंटरनेट पर यह प्रश्न पूछते है कि 'दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन कैसे होता है या DU me admission kaise le', छात्रों की जानकारी के लिए बता दें दिल्ली विश्वविद्यालय में एडमिशन अब सीयूईटी प्रवेश परीक्षा के माध्यम से होता है।

छात्रों के मन में यह जानने की जिज्ञासा रहती है, कितना न्यूनतम प्रतिशत दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए आवश्यक है। छात्रों की जानकारी के लिए बता दें, यह दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेजो की कट-ऑफ पर निर्भर करता है। इसलिए छात्रों को अपने पसंद के कॉलेज की कट-ऑफ की जांच करनी चाहिए।

दिल्ली विश्वविद्यालय प्रवेश पोर्टल (delhi university admission portal) जानना छात्रों के लिए बेहद जरूरी है। छात्रों की जानकारी के लिए बता दें, डीयू की आधिकारिक वेबसाइट - ugadmission.uod.ac.in है।

दिल्ली यूनिवर्सिटी फीस अलग-अलग कॉलेजो की फीस संरचना पर निर्भर करती है तथा हर कॉलेज की फीस संरचना अलग है। छात्रों को दिल्ली यूनिवर्सिटी फीस के बारे में जानने के लिए अलग-अलग कॉलेज की वेबसाइट पर जाना चाहिए।

Popular Online Arts And Crafts Courses and Certifications

Frequently Asked Questions (FAQs)

Q: क्या दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रवेश मिलना कठिन है?

A:

हां, डीयू के कॉलेजों में दाखिला मिलना मुश्किल जरूर है, लेकिन नामुमकिन नहीं है। उच्च कटऑफ (कुछ कॉलेजों/पाठ्यक्रमों में 100 तक) के कारण जब डीयू प्रवेश की बात आती है, तो यह एक कांटे की टक्कर जैसी प्रतियोगिता है।

हालाँकि, प्रतियोगिता केवल सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए बहुत कठिन है। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए, विभिन्न कॉलेजों में कई पाठ्यक्रमों के लिए कट ऑफ 68-98 के बीच है। साथ ही, 2026 में डीयू प्रवेश के लिए सीयूईटी के कार्यान्वयन के साथ, कटऑफ नीचे जाने की संभावना है।

Q: दिल्ली विश्वविद्यालय के लिए कट ऑफ प्रतिशत क्या है?

A:

डीयू कटऑफ प्रतिशत कॉलेज, पाठ्यक्रम, श्रेणी आदि जैसे कारकों के आधार पर भिन्न होता है। सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए, शीर्ष पाठ्यक्रमों और कॉलेजों के लिए कटऑफ 98-100 तक जाता है। हालांकि, ऐसी कॉलेज जो ज्यादा लोकप्रिय नहीं हैं उनमें, सामान्य श्रेणी के लिए कट ऑफ 68-100 तक जाता है। दूसरी ओर, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना नहीं करना पड़ता है, क्योंकि उनके लिए डीयू कट ऑफ सामान्य वर्ग की तुलना में काफी कम रहता है।

Q: ईसीए श्रेणी के तहत डीयू 2026 प्रवेश के लिए एक छात्र कितनी ईसीए श्रेणियों के लिए आवेदन कर सकता है?

A:

एक छात्र अधिकतम तीन ईसीए श्रेणियों के लिए आवेदन करने का पात्र है।

Q: डीयू यूजी प्रवेश पोर्टल पर पंजीकरण शुल्क का भुगतान कैसे करें?

A:

डीयू आवेदन शुल्क केवल क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड/नेट बैंकिंग/यूपीआई के माध्यम से ऑनलाइन स्वीकार किया जाता है। शुल्क भुगतान के लिए कोई ऑफ़लाइन/कैश मोड नहीं है। डीयू प्रवेश पोर्टल में प्रदान किए गए भुगतान लिंक के माध्यम से ही भुगतान करना सुनिश्चित करें।

Q: क्या मैं 50% अंकों के साथ दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रवेश ले सकता हूँ?

A:

पहले की व्यवस्था में प्रवेश नहीं मिलता पर सीयूईटी 2026 लागू होने से इसकी संभावना टेस्ट में प्रदर्शन पर निर्भर करेगी।

Articles

Upcoming University Exams

Certifications By Top Providers

Explore Top Universities Across Globe

On Question asked by student community

Have a question related to DU Delhi ?

Dear Student,

A mismatch in date of birth between Aadhaar and academic documents can create document-verification issues. You should get the records corrected wherever necessary and contact DU SOL regarding acceptable documents before completing admission. Do not submit incorrect information in the application form.

Hello Student,

Delhi University released the 2026 UG Spot Round 1 cutoff/allotment on August 25, 2026. There was no single minimum allocation score for all DU courses; the cutoff varies by college, programme, and category.

For more information, you can click on the link given below.

Article Link - DU

Please rewrite the question in clear words, because giving an answer based on an unclear question could be misleading.

If you want to discontinue your DU SOL B.A. programme and take admission elsewhere, you should complete the official withdrawal/cancellation process rather than simply stopping your studies.

Log in to your SOL admission/student account and check whether a withdrawal/cancellation option is available. If not, contact the concerned SOL admission/helpdesk section

Among top 100 Universities Globally in the Times Higher Education (THE) Interdisciplinary Science Rankings 2026

NAAC A+ Grade | Ranked 503 Globally (QS World University Rankings 2026)

NAAC A++ Grade | Recognized as Category-1 Deemed to be University by UGC

40 LPA Highest Package | Up to 100% Scholarship worth 24 Crore via GUTS exam

6 Lakh+ CUET Registrations | 500+ Companies Visited for Placement Top Recruiters: Apple Inc., Amazon, IBM, CISCO, Meta, Microsoft, Google

Applications fee waiver for all prgrammes | B.Sc (Hons) Admissions 2026 Now Open | Ranked Among the Top 100 Universities in the World by QS World University Rankings 2025

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड
एग्ज़ाम्स

Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal
एग्ज़ाम्स

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा
एग्ज़ाम्स

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी
एग्ज़ाम्स

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा
एग्ज़ाम्स

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ
एग्ज़ाम्स

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push
एग्ज़ाम्स

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका:  श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
एग्ज़ाम्स

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News

ताज़ा ख़बरें