सीएसआईआर-यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा के परिणाम जारी, उम्मीदवार ऐसे करें चेक
नई दिल्ली, 29 अगस्त (आईएएनएस)। वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद - विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (सीएसआईआर-यूजीसी) की 'राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) जून 2026' की परीक्षा में शामिल हुए जो उम्मीदवार अंतिम आंसर-की के साथ र…

सौजन्य से:- IANS LIVE
नई दिल्ली, 29 अगस्त (आईएएनएस)। वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद - विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (सीएसआईआर-यूजीसी) की 'राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) जून 2026' की परीक्षा में शामिल हुए जो उम्मीदवार अंतिम आंसर-की के साथ रिजल्ट जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, उनके लिए महत्वपूर्ण खबर सामने आई है।
दरअसल, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने शनिवार को सीएसआईआर-यूजीसी नेट जून 2026 की फाइनल आंसर-की जारी करने के बाद अब संयुक्त 'सीएसआईआर-यूजीसी नेट जून 2026' परीक्षा के परिणामों की घोषणा कर दी है, जिसे उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।
'सीएसआईआर-यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा' के परिणाम चेक करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद उम्मीदवारों की गतिविधि सेक्शन में 'जून 2026 में आयोजित संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट परीक्षा के परिणाम जारी किए गए' लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, वहां अपना एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और सुरक्षा पिन दर्ज करें। फिर परिणाम आपके स्क्रीन पर खुल जाएगा। रिजल्ट को चेक करने के बाद मार्कशीट डाउनलोड कर लें। भविष्य के लिए मार्कशीट का प्रिंट आउट निकालकर रख लें।
एनटीए ने 17 और 18 जुलाई को देशभर के 224 शहरों में 5 विषयों (लाइफ साइंसेज, मैथमेटिकल साइंसेज, फिजिकल साइंसेज, केमिकल साइंसेज और अर्थ, एटमोस्फेरिक, ओशन एवं प्लैनेटरी साइंसेज) के लिए 1,87,739 उम्मीदवारों की संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट परीक्षा (जून-2026) एक ही शिफ्ट में कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की, जिसमें 1,50,057 उम्मीदवारों ने उपस्थिति दर्ज कराई थी।
बता दें कि एनटीए ने परिणाम जारी करने के साथ साफ किया कि संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट परीक्षा जून 2026 के लिए संबंधित उम्मीदवारों की प्रोविजनल आंसर की (अस्थाई उत्तर कुंजी) और रिकॉर्ड किए गए जवाब एनटीए की वेबसाइट पर 16 अगस्त से 18 अगस्त की रात 11 बजे तक आपत्तियों को आमंत्रित करने के लिए सक्रिय थे।
वहीं, प्राप्त आपत्तियों को विशेषज्ञों द्वारा सत्यापित किया गया और परिणामों को विशेषज्ञों द्वारा अंतिम रूप दी गई आंसर-की के आधार पर प्रोसेस किया गया है।
--आईएएनएस
डीके/एबीएम
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
ताज़ा ख़बरें
- यूपीएसएसएससी: कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 46282 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट; कितनी गई कटऑफ?
- UP Board: पंजीयन तिथि बढ़ने के बाद केंद्र निर्धारण में होगा विलंब, हाईस्कूल व इंटर के परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ी - up board exam dates extended center allocation delayed
- Medical Admission 2026: MBBS की 3000 से ज्यादा सीटें बढ़ीं, सबसे ज्यादा इन राज्यों में, NMC ने जारी किया डेटा
- Tamil Nadu NEET Counselling 2026 Round 2 Seat Allotment Result OUT: Direct Link
- हिमाचल में अर्थशास्त्र शिक्षक भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 85 अभ्यर्थी सफल; 1032 ने दी परीक्षा - himachal pradesh economics teacher final result declared 85 candidates successful out of 1032
- कृषक PG कॉलेज के छात्रों ने थाने में दी शिकायत: मवाना में बोले- जानबूझकर एडमिशन नहीं ले रहा कॉलेज प्रशासन - Mawana News
- पाकिस्तान की 10वीं बोर्ड परीक्षा में सिख छात्र बना 2nd टॉपर, भारत के SGPC ने किया इनाम का ऐलान
- NEET PG 2026 Result: Direct Link, Official Website, How to Download

