होम›एग्ज़ाम्स›बोर्ड परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में प्रतिबंध: झज्जर में फोटोस्टेट और साइबर कैफे भी रहेंगे बंद,1 से 24 अक्टूबर तक परीक्षाएं, DC के आदेश - Jhajjar News
एग्ज़ाम्स

बोर्ड परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में प्रतिबंध: झज्जर में फोटोस्टेट और साइबर कैफे भी रहेंगे बंद,1 से 24 अक्टूबर तक परीक्षाएं, DC के आदेश - Jhajjar News

- Hindi News - Local - Haryana - Jhajjar - Jhajjar Board Exam News | Cyber Cafe Photostat Shop Closure Order बोर्ड परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में प्रतिबंध:झज्जर में फोटोस्टेट और साइबर कैफे भी रहेंगे बंद,1 से 24 अ…

26 सितंबर 2026 को 08:02 am बजे
बोर्ड परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में प्रतिबंध:  झज्जर में फोटोस्टेट और साइबर कैफे भी रहेंगे बंद,1 से 24 अक्टूबर तक परीक्षाएं, DC के आदेश - Jhajjar News

सौजन्य से:- bhaskar.com

- Hindi News

- Local

- Haryana

- Jhajjar

- Jhajjar Board Exam News | Cyber Cafe Photostat Shop Closure Order

बोर्ड परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में प्रतिबंध:झज्जर में फोटोस्टेट और साइबर कैफे भी रहेंगे बंद,1 से 24 अक्टूबर तक परीक्षाएं, DC के आदेश

- कॉपी लिंक

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी की ओर से आयोजित होने वाली सेकेंडरी, सीनियर सेकेंडरी और डीएलएड की परीक्षाओं को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों के आसपास प्रतिबंध लागू कर दिए हैं। जिला मजिस्ट्

जिले में बोर्ड परीक्षाएं 1 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होंगी। परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा।

200 मीटर के दायरे में पांच या अधिक लोगों के जुटने पर रोक

जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के अनुसार प्रत्येक परीक्षा केंद्र के 200 मीटर के दायरे में पांच या पांच से अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने पर प्रतिबंध रहेगा। परीक्षा प्रक्रिया में किसी तरह का व्यवधान न हो और केंद्रों के आसपास कानून-व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए यह व्यवस्था लागू की गई है।

इस दायरे में आग्नेयास्त्र, तलवार, लाठी, बरछा, कुल्हाड़ी, गंडासी, चाकू सहित अन्य हथियार लेकर चलने पर भी रोक रहेगी।

फोटोस्टेट और साइबर कैफे पर भी रहेगी पाबंदी

परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में आने वाली फोटोस्टेट/जेरॉक्स की दुकानों और साइबर कैफे को भी बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। यह प्रतिबंध 1 से 24 अक्टूबर तक प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 5:30 बजे तक प्रभावी रहेगा।

ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को छूट

आदेश में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों और अन्य सरकारी कर्मचारियों को प्रतिबंध से छूट दी गई है। दिव्यांग व्यक्तियों द्वारा लाठी के इस्तेमाल तथा लंबे समय से चली आ रही परंपरा के तहत अधिकृत समुदायों द्वारा निर्धारित शर्तों के अनुसार हथियार रखने पर भी छूट रहेगी।

हालांकि, किसी व्यक्ति द्वारा हिंसा करने या कानून एवं सार्वजनिक व्यवस्था के लिए खतरा उत्पन्न करने की स्थिति में यह छूट लागू नहीं मानी जाएगी।

उल्लंघन पर धारा 223 के तहत कार्रवाई

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रतिबंधात्मक आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और आमजन से अपील की है कि परीक्षा अवधि के दौरान जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ न लगाएं। प्रशासन का उद्देश्य परीक्षाओं को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित माहौल में संपन्न कराना है।

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
AIIMS देवघर और HSSC में समझौता: स्वास्थ्य कौशल विकास को...
एग्ज़ाम्स

AIIMS देवघर और HSSC में समझौता: स्वास्थ्य कौशल विकास को...

'लहंगा किस चीज से उठाया जाता है?': बिहार बोर्ड की परीक्षा में नहीं पूछा गया ये सवाल, जानें क्या था असली प्रश्न
एग्ज़ाम्स

'लहंगा किस चीज से उठाया जाता है?': बिहार बोर्ड की परीक्षा में नहीं पूछा गया ये सवाल, जानें क्या था असली प्रश्न

झज्जर में बोर्ड परीक्षाओं को लेकर प्रशासन सख्त:  केंद्रों के 200 मीटर दायरे में पाबंदियां, साइबर कैफे और जेरॉक्स दुकानें रहेंगी बंद - Jhajjar News
एग्ज़ाम्स

झज्जर में बोर्ड परीक्षाओं को लेकर प्रशासन सख्त: केंद्रों के 200 मीटर दायरे में पाबंदियां, साइबर कैफे और जेरॉक्स दुकानें रहेंगी बंद - Jhajjar News

कक्षा 1-5 का परीक्षा परिणाम घोषित, बच्चों के खिले चेहरे
एग्ज़ाम्स

कक्षा 1-5 का परीक्षा परिणाम घोषित, बच्चों के खिले चेहरे

उत्तराखंड बोर्ड में 9वीं-11वीं के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जरूरी:  2028 की बोर्ड परीक्षा के लिए सिर्फ 10 रुपये फीस, 31 अक्टूबर 2026 तक मौका - Nainital News
एग्ज़ाम्स

उत्तराखंड बोर्ड में 9वीं-11वीं के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जरूरी: 2028 की बोर्ड परीक्षा के लिए सिर्फ 10 रुपये फीस, 31 अक्टूबर 2026 तक मौका - Nainital News

उत्तराखंड लोअर PCS का रिजल्ट घोषित, देहरादून के आयुष बेलवाल बने टॉपर, देखिए पूरी लिस्ट
एग्ज़ाम्स

उत्तराखंड लोअर PCS का रिजल्ट घोषित, देहरादून के आयुष बेलवाल बने टॉपर, देखिए पूरी लिस्ट

BBOSE June Result 2026: बीबोस कक्षा 10वीं-12वीं जून परीक्षा का परिणाम जारी, डायरेक्ट लिंक से देखें स्कोरकार्ड
एग्ज़ाम्स

BBOSE June Result 2026: बीबोस कक्षा 10वीं-12वीं जून परीक्षा का परिणाम जारी, डायरेक्ट लिंक से देखें स्कोरकार्ड

Bihar Board Exam 2026-28: बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं पंजीकरण की समय-सीमा 9 अक्टूबर तक बढ़ी, अधिसूचना जारी
एग्ज़ाम्स

Bihar Board Exam 2026-28: बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं पंजीकरण की समय-सीमा 9 अक्टूबर तक बढ़ी, अधिसूचना जारी

ताज़ा ख़बरें