होमएग्ज़ाम्सग्रुप-2 सब ग्रुप 3 संयुक्त भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी: स्वच्छता निरीक्षक, रेशम निरीक्षक, फील्ड ऑफिसर, नापतौल इंस्पेक्टर के 454 पदों के लिए हुआ था एग्जाम - Bhopal News
एग्ज़ाम्स

ग्रुप-2 सब ग्रुप 3 संयुक्त भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी: स्वच्छता निरीक्षक, रेशम निरीक्षक, फील्ड ऑफिसर, नापतौल इंस्पेक्टर के 454 पदों के लिए हुआ था एग्जाम - Bhopal News

- Hindi News - Local - Mp - Bhopal - ESB Group 2 Sub Group 3 Result | Recruitment Exam Merit List ग्रुप-2 सब ग्रुप 3 संयुक्त भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी:स्वच्छता निरीक्षक, रेशम निरीक्षक, फील्ड ऑफिसर, नापतौल इंस्पेक्टर क…

1 सितंबर 2026 को 10:29 am बजे
ग्रुप-2 सब ग्रुप 3 संयुक्त भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी:  स्वच्छता निरीक्षक, रेशम निरीक्षक, फील्ड ऑफिसर, नापतौल इंस्पेक्टर के 454 पदों के लिए हुआ था एग्जाम - Bhopal News

सौजन्य से:- bhaskar.com

- Hindi News

- Local

- Mp

- Bhopal

- ESB Group 2 Sub Group 3 Result | Recruitment Exam Merit List

ग्रुप-2 सब ग्रुप 3 संयुक्त भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी:स्वच्छता निरीक्षक, रेशम निरीक्षक, फील्ड ऑफिसर, नापतौल इंस्पेक्टर के 454 पदों के लिए हुआ था एग्जाम

- कॉपी लिंक

कर्मचारी चयन मंडल ने ग्रुप-2 सब ग्रुप-3 संयुक्त भर्ती परीक्षा-2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा प्रदेश के 43 विभागों में 454 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई थी। इनमें स्वच्छता निरीक्षक, कनिष्ठ रेशम निरीक्षक, फील्ड ऑफिसर, बायोमेडिकल इंजीनियर, ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट, टेक्निशियन और नापतौल निरीक्षक सहित कई तकनीकी व प्रशासनिक पद शामिल हैं।

मंडल ने परीक्षा का आयोजन 28 जनवरी से 6 फरवरी 2026 तक प्रदेश के 11 शहरों में ऑनलाइन माध्यम से कराया था। अभ्यर्थी अपना परिणाम कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।

52,860 ने किया आवेदन, 21,144 ने दी परीक्षा

परीक्षा के लिए कुल 52,860 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से 21,144 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 31,716 अनुपस्थित रहे। मंडल ने 31 अगस्त को परीक्षा परिणाम घोषित किया है।

परिणाम तैयार करने में निर्धारित न्यूनतम अंकों के नियम लागू किए गए। अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 50 प्रतिशत, जबकि एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 40 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए थे। इन मानकों के आधार पर विभागवार, पदवार, श्रेणीवार और संवर्गवार परिणाम तैयार किया गया है।

समान अंक वालों में उम्रदराज को वरीयता

मंडल ने बताया कि समान अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों की आपसी वरीयता आयु के आधार पर तय की गई है। यानी समान अंक होने पर अधिक उम्र वाले अभ्यर्थी को वरीयता दी गई है।

परीक्षा परिणाम अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन में दर्ज श्रेणी, संवर्ग, लिंग, जन्मतिथि, मध्यप्रदेश का स्थायी निवासी होने की जानकारी और पदों के प्राथमिकता क्रम के आधार पर तैयार किया गया है।

दस्तावेजों का सत्यापन विभाग करेगा

मंडल ने स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन आवेदन के समय अभ्यर्थियों से जाति प्रमाण-पत्र, दिव्यांगता प्रमाण-पत्र सहित कोई दस्तावेज जमा नहीं कराए गए थे। इसलिए प्रावीण्य और प्रतीक्षा सूची में शामिल अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन संबंधित विभाग या कार्यालय स्तर पर किया जाएगा।

सत्यापन में पात्र पाए जाने पर संबंधित विभाग नियमों के अनुसार अंतिम चयन और नियुक्ति की कार्रवाई करेगा।

दिव्यांग अभ्यर्थियों की अलग वेटिंग लिस्ट नहीं

निःशक्तजन संवर्ग के पदों को अनारक्षित, एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के अंतर्गत ओपन में शामिल किया गया है। EH, VH, LD और MD श्रेणी के अभ्यर्थियों का परिणाम संबंधित श्रेणी और दिव्यांग संवर्ग के आधार पर तैयार किया गया है। इसी वजह से दिव्यांग अभ्यर्थियों की अलग प्रतीक्षा सूची तैयार नहीं की गई है।

तकनीकी गलती पर रिजल्ट में हो सकता है सुधार

कर्मचारी चयन मंडल ने कहा है कि परिणाम जारी होने के बाद यदि किसी तकनीकी त्रुटि का पता चलता है तो उसमें सुधार करने का अधिकार मंडल के पास सुरक्षित रहेगा। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट esb.mp.gov.in पर जाकर डाउनलोड और प्रिंट कर सकते हैं।

- आज फिर सरकार लेगी ₹3,600 करोड़ का कर्ज: RBI के जरिए होगी सरकारी सिक्योरिटी, 5 लाख 40 हजार करोड़ के पार पहुंचेगा राज्य शासन पर कर्ज

- राजपत्रित अधिकारी संघ बोला, हमें मिले आईएएस बनने का मौका: सीएम से मुलाकात का मांगा समय, 13 पदों में से चार पद नॉन एसएएस के लिए देने को कहे

- राजीव गांधी टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी का बदला नाम: सरकार ने RGPV को 3 हिस्सों में बांटा, 26 हजार गांवों तक डेयरी; 60% मूंग खरीदी का फैसला

- शिक्षकों की पात्रता परीक्षा को लेकर फिर SC में याचिका: 2005 से 2009 के बीच नियुक्त शिक्षकों को परीक्षा से बचाने TWTA ने लगाया आवेदन

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड
एग्ज़ाम्स

Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal
एग्ज़ाम्स

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा
एग्ज़ाम्स

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी
एग्ज़ाम्स

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा
एग्ज़ाम्स

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ
एग्ज़ाम्स

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push
एग्ज़ाम्स

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका:  श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
एग्ज़ाम्स

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News

ताज़ा ख़बरें