होमएग्ज़ाम्स18 सितंबर से बिहार बोर्ड अर्धवार्षिक परीक्षा, स्मार्ट स्टडी और रिवीजन से भगाएं एग्जाम का डर - bihar board half yearly exams 2026 dates and preparation tips
एग्ज़ाम्स

18 सितंबर से बिहार बोर्ड अर्धवार्षिक परीक्षा, स्मार्ट स्टडी और रिवीजन से भगाएं एग्जाम का डर - bihar board half yearly exams 2026 dates and preparation tips

18 सितंबर से बिहार बोर्ड अर्धवार्षिक परीक्षा, स्मार्ट स्टडी और रिवीजन से भगाएं एग्जाम का डर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं से 12वीं तक की अर्धवार्षिक परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर…

8 सितंबर 2026 को 12:29 pm बजे
18 सितंबर से बिहार बोर्ड अर्धवार्षिक परीक्षा, स्मार्ट स्टडी और रिवीजन से भगाएं एग्जाम का डर - bihar board half yearly exams 2026 dates and preparation tips

सौजन्य से:- Jagran

18 सितंबर से बिहार बोर्ड अर्धवार्षिक परीक्षा, स्मार्ट स्टडी और रिवीजन से भगाएं एग्जाम का डर

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं से 12वीं तक की अर्धवार्षिक परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी हैं।

HighLights

- कक्षा 9वीं से 12वीं की अर्धवार्षिक परीक्षा तिथियां घोषित।

- परीक्षाएं 18 सितंबर से 26 सितंबर 2026 तक आयोजित होंगी।

- छात्रों की तैयारी के लिए स्मार्ट स्टडी टिप्स भी शामिल।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं से 12वीं तक की अर्धवार्षिक परीक्षाओं की तारीखों का एलान कर दिया है।

बोर्ड परीक्षाओं से पहले होने वाली इन परीक्षाओं का मुख्य उद्देश्य छात्रों की तैयारी का आकलन करना है। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्र नीचे दिए गए शेड्यूल को ध्यान से देख सकते हैं। आइए आपको यहां परीक्षा से संबंधित कुछ अहम तथ्य और टिप्स बताते हैं।

परीक्षा की मुख्य तारीखें

कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) की परीक्षाएं 18 सितंबर से 26 सितंबर 2026** तक आयोजित की जाएंगी। वहीं, कक्षा 9वीं और 10वीं (मैट्रिक) की परीक्षाएं 21 सितंबर से 23 सितंबर 2026 तक चलेंगी।

परीक्षा की पाली और समय

छात्रों की सुविधा के लिए परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। प्रथम पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक होगी।

वहीं, दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी। बोर्ड के नियमों के अनुसार, सभी परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र पढ़ने और समझने के लिए 15 मिनट का एक्स्ट्रा समय दिया जाएगा।

परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए टिप्स

परीक्षा नजदीक आते ही मन में घबराहट या तनाव होना स्वाभाविक है। छात्र-छात्राएं इस तनाव को दूर करने और परीक्षा में शानदार प्रदर्शन के लिए इन बातों का ध्यान रख सकते हैं।

स्मार्ट स्टडी और रिवीजन के टिप्स

नियमित रिवीजन: जितना सिलेबस अब तक पढ़ाया गया है, उसमें से ही परीक्षा में सवाल पूछे जाने होते हैं। ऐसे में अब नए टॉपिक पढ़ने के बजाय जो कुछ अभी तक पाठ्यक्रम में आपने पढ़ा है; उसका हर दिन रिवीजन करें। शॉर्ट नोट्स और फॉर्मूलों की लिस्ट बनाएं।

टाइम मैनेजमेंट: परीक्षा के लिए पहले से ही खुद को तैयार करें। एग्जाम हॉल में जाने से पहले तय करें कि किस प्रश्न को हल करने के लिए कितना समय देना है। इसके लिए घर पर भी मॉडल पेपर तय समय सीमा में हल करने का अभ्यास कर सकते हैं।

तनावमुक्त रहें: परीक्षा के तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें। पर्याप्त नींद लें, हल्का भोजन करें और पढ़ाई के बीच में छोटे-छोटे ब्रेक अवश्य लें।

सकारात्मक सोच: अपनी तैयारी पर पूरा भरोसा रखें। किसी भी प्रकार की नकारात्मकता या परीक्षा के डर को अपने पास न आने दें।

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड
एग्ज़ाम्स

Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal
एग्ज़ाम्स

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा
एग्ज़ाम्स

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी
एग्ज़ाम्स

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा
एग्ज़ाम्स

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ
एग्ज़ाम्स

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push
एग्ज़ाम्स

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका:  श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
एग्ज़ाम्स

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News

ताज़ा ख़बरें