होमएग्ज़ाम्सस्पेशल सेमेस्टर परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन, 18 तक भरें
एग्ज़ाम्स

स्पेशल सेमेस्टर परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन, 18 तक भरें

स्पेशल सेमेस्टर परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन, 18 तक भरें चौ. चरण सिंह विवि ने स्पेशल सेमेस्टर परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन कर दिए हैं। वे छात्र जो अंतिम वर्ष में किसी पेपर में फेल हुए हैं, वे 18 सितंबर तक फॉर्म भर सकेंगे। ओडीएल एवं ओएल…

3 सितंबर 2026 को 09:29 pm बजे
स्पेशल सेमेस्टर परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन, 18 तक भरें

सौजन्य से:- livehindustan.com

स्पेशल सेमेस्टर परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन, 18 तक भरें

चौ. चरण सिंह विवि ने स्पेशल सेमेस्टर परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन कर दिए हैं। वे छात्र जो अंतिम वर्ष में किसी पेपर में फेल हुए हैं, वे 18 सितंबर तक फॉर्म भर सकेंगे। ओडीएल एवं ओएल के परीक्षा फॉर्म भी 15 सितंबर तक भरे जाएंगे। एलएलएम, एमएड परीक्षा का परिणाम भी जारी कर दिया गया है।

चौ. चरण सिंह विवि ने स्पेशल सेमेस्टर परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन कर दिए हैं। शैक्षिक सत्र 2025-26 में पाठ्यक्रम पूरा करने वाले ऐसे छात्र जो अंतिम वर्ष में किसी एक पेपर में फेल होने से डिग्री पूरी नहीं कर सके हैं, वे 18 सितंबर तक स्पेशल सेमेस्टर परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे। गुरुवार से ही ये परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन हो गए। 21 सितंबर तक कॉलेजों को परीक्षा फॉर्म सत्यापित करने होंगे, जबकि ये फॉर्म 23 सितंबर तक कैंपस में जमा किए जा सकेंगे। अगस्त में शुभम भड़ाना सहित विभिन्न छात्र संगठनों के स्पेशल सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए दिनभर कैंपस में धरने पर बैठने के बाद विवि ने छात्रहित में उक्त परीक्षा को अनुमति दे दी थी। विवि के अनुसार एनईपी में संचालित बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए, बीसीए, एलएलबी पाठ्यक्रमों में पांचवें एवं छह सेमेस्टर जबकि बीए-एलएलबी और बीकॉम-एलएलबी में नौंवे एवं दसवें सेमेस्टर में स्पेशल परीक्षाएं होंगी। विवि के अनुसार एक सेमेस्टर के समस्त विषयों की परीक्षा एक ही तिथि एवं समय पर होंगी। ऐसे में छात्र किसी एक सेमेस्टर में किसी एक विषय का ही परीक्षा फॉर्म भरने के पात्र होंगे। जो छात्र एक सेमेस्टर में एक से अधिक विषयों में अनुत्तीर्ण हैं, वे उक्त परीक्षा फॉर्म नहीं भर सकेंगे। एनईपी में बीकॉम, बीएससी, बीकॉम में छात्र मेजर विषयों के साथ को-कुरिकुलर विषय का फॉर्म भी भर सकेंगे。

ओडीएल, ओएल के परीक्षा फॉर्म 15 तक

विवि में ओडीएल एवं ओएल में जनवरी सत्र के प्रथम सेमेस्टर और ओडीएल द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म आज से 15 सितंबर तक ऑनलाइन भरे जा सकेंगे। ओडीएल-ओएल में एमबीए, एमसीए, बीबीए, एमकॉम, एमए समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, एजुकेशन, अंग्रेजी पाठ्यक्रम रहेंगे और इनके पेपर मेरठ, गाजियाबाद एवं नोएडा केंद्रों पर होंगे। ओएल प्रथम सेमेस्टर में बीबीए, एमबीए, एमसीए, एमबीए-एचए शामिल हैं और पेपर ऑनलाइन होंगे।

एलएलएम, एमएड प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी

विवि ने 20-21 अगस्त को हुई एलएलएम, एमएड, बीपीएड, एमपीएड पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में नौ हजार से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। छात्र आज से विवि वेबसाइट पर अपने परिणाम देख सकते हैं।

एमबीबीएस की उत्तर कुंजी जारी

विवि ने एमबीबीएस प्रथम प्रोफेशनल के विभिन्न पेपर कोड की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। यदि छात्रों को इन उत्तर कुंजी पर कोई आपत्ति है तो वह छह सितंबर तक ccsumbbsmedical@gmail.com पर भेज सकते हैं।

14 से 16 सितंबर तक शिक्षकों को आखिरी मौका

विवि से संबद्ध एमएड, एमपीएड काॉलेजों के लिए शिक्षकों के सत्यापन का आखिरी मौका 14, 15, 16 सितंबर को रहेगा। विवि के अनुसार कॉलेज इन तिथियों में शिक्षकों को कैंपस के शिक्षा विभाग में 11 बजे तक भेज दें। सत्यापन में समस्त प्रमाण पत्र और निर्धारित प्रारूप लाना अनिवार्य है। अधिक जानकारी विवि वेबसाइट से हासिल की जा सकती है।

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड
एग्ज़ाम्स

Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal
एग्ज़ाम्स

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा
एग्ज़ाम्स

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी
एग्ज़ाम्स

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा
एग्ज़ाम्स

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ
एग्ज़ाम्स

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push
एग्ज़ाम्स

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका:  श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
एग्ज़ाम्स

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News

ताज़ा ख़बरें