होमएग्ज़ाम्सरेलवे ग्रुप डी परीक्षा: 13 दिन में भी नहीं जारी हुई उत्तर कुंजी, असमंजस में 28 लाख अभ्यर्थी; परीक्षा परिणाम पर संकट - rrb group d answer key delay 28 lakh aspirants anxious
एग्ज़ाम्स

रेलवे ग्रुप डी परीक्षा: 13 दिन में भी नहीं जारी हुई उत्तर कुंजी, असमंजस में 28 लाख अभ्यर्थी; परीक्षा परिणाम पर संकट - rrb group d answer key delay 28 lakh aspirants anxious

रेलवे ग्रुप डी परीक्षा: 13 दिन में भी नहीं जारी हुई उत्तर कुंजी, असमंजस में 28 लाख अभ्यर्थी; परीक्षा परिणाम पर संकट रेलवे ग्रुप डी परीक्षा समाप्त होने के 13 दिन बाद भी उत्तर कुंजी जारी न होने से 28 लाख से ...और पढ़ें Hig…

7 सितंबर 2026 को 02:29 pm बजे
रेलवे ग्रुप डी परीक्षा: 13 दिन में भी नहीं जारी हुई उत्तर कुंजी, असमंजस में 28 लाख अभ्यर्थी; परीक्षा परिणाम पर संकट - rrb group d answer key delay 28 lakh aspirants anxious

सौजन्य से:- jagran.com

रेलवे ग्रुप डी परीक्षा: 13 दिन में भी नहीं जारी हुई उत्तर कुंजी, असमंजस में 28 लाख अभ्यर्थी; परीक्षा परिणाम पर संकट

रेलवे ग्रुप डी परीक्षा समाप्त होने के 13 दिन बाद भी उत्तर कुंजी जारी न होने से 28 लाख से ...और पढ़ें

HighLights

- तीन से 25 अगस्त तक देश भर में संपन्न हुई थी परीक्षा

- 28 लाख से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में हुए थे शामिल

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की ग्रुप डी-2025 परीक्षा समाप्त हुए 13 दिन बीत चुके हैं, लेकिन प्रोविज़नल उत्तर कुंजी (आंसर-की) को लेकर असमंजस बरकरार है। सामान्य तौर पर रेलवे भर्ती परीक्षाओं की प्रक्रिया के तहत परीक्षा खत्म होने के छह से आठ दिनों के भीतर उत्तर कुंजी जारी कर दी जाती है।

तय समय सीमा बीत जाने के बाद भी पोर्टल पर लिंक सक्रिय न होने से परीक्षा में शामिल हुए करीब 28.8 लाख अभ्यर्थियों की बेचैनी बढ़ती जा रही है। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए देशभर से कुल 52,39,760 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था।

तीन से 25 अगस्त तक हुई परीक्षा में लगभग 55 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई, यानी करीब 28.8 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए। वर्गवार स्थिति देखें तो सर्वाधिक 20,34,679 आवेदन ओबीसी, 14,60,296 एससी और 10,07,850 अनारक्षित वर्ग से आए। इसके अलावा एसटी वर्ग से 4.64 लाख और ईडब्ल्यूएस वर्ग से 2.72 लाख आवेदन दर्ज किए गए। उत्तर कुंजी में हो रही देरी से रेलवे का वार्षिक परीक्षा कैलेंडर एक बार फिर प्रभावित होने की आशंका खड़ी हो गई है।

उत्तर कुंजी लटकने से आपत्तियां मांगने, संशोधित अंतिम उत्तर कुंजी जारी करने और परिणाम घोषित करने की प्रक्रिया में सीधा विलंब होगा। इसका असर अगले चरण यानी शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी) पर पड़ेगा। आगे प्रस्तावित ग्रुप डी भर्ती 2026, एनटीपीसी (गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियां) और सहायक लोको पायलट (एएलपी) भर्ती की आगामी समय-सारिणी भी गड़बड़ा सकती है। संभावित स्कोर का सही आकलन न होने के कारण छात्र पीईटी की तैयारी को लेकर असमंजस में हैं। सोशल मीडिया पर भी छात्र लगातार प्रक्रिया को गति देने की मांग कर रहे हैं।

आरआरबी के चेयरमैन अभिजीत सिंह ने बताया कि उत्तर कुंजी तैयार करने और तकनीकी जांच की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पूरी सावधानी बरती जा रही है। अभ्यर्थी किसी भी तरह के भ्रम में न आएं, जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर उत्तर कुंजी और आपत्ति दर्ज कराने का लिंक सक्रिय कर दिया जाएगा।

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड
एग्ज़ाम्स

Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal
एग्ज़ाम्स

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा
एग्ज़ाम्स

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी
एग्ज़ाम्स

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा
एग्ज़ाम्स

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ
एग्ज़ाम्स

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push
एग्ज़ाम्स

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका:  श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
एग्ज़ाम्स

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News

ताज़ा ख़बरें