केवल डीयू नहीं, ये यूनिवर्सिटी भी छात्रों को देगा दूसरा मौका, 12वीं के नंबर के आधार पर मिलेगा एडमिशन
Sign In Advertisement X दिल्ली यूनिवर्सिटी के कई कॉलेजों ने खाली सीट भरने के लिए 12वीं के नंबरों पर एडमिशन करने का ऐलान किया है. लेकिन केवल डीयू ही नहीं बल्कि…

सौजन्य से:- aajtak.in
Sign In
Advertisement
X
दिल्ली यूनिवर्सिटी के कई कॉलेजों ने खाली सीट भरने के लिए 12वीं के नंबरों पर एडमिशन करने का ऐलान किया है. लेकिन केवल डीयू ही नहीं बल्कि कई ऐसी यूनिवर्सिटी हैं, जिन्होंने छात्रों को इसके लिए आवेदन करने के को कहा है. इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं. अगर किसी छात्र ने किसी भी वजह से CUET की परीक्षा नहीं दी है या परीक्षा में पास नहीं हो पाए हैं, तो उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है. ये उनके लिए राहत की खबर है. खास बात यह है कि CUET नहीं बल्कि 12वीं के नंबरों के आधार पर उन्हें एडमिशन दिया जाएगा. ऐसे में चलिए जान लेते हैं कि इस लिस्ट में कौन-कौन से विश्वविद्यालय शामिल है और इनके लिए छात्र कब तक आवेदन कर सकते हैं.
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी ने छात्रों को दिया मौका
बता दें कि इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के तहत आने वाले ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज ने पहले बीएससी मैथ में नॉन-CUET छात्रों को प्रवेश प्रक्रिया में शामिल करने का फैसला किया था. लेकिन अब कॉलेज ने बीए प्रथम वर्ष में भी इन छात्रों को मौका देने का ऐलान किया है. इसके लिए प्रक्रिया 28 अगस्त से शुरू हो चुके हैं. हालांकि, इस कॉलेज में केवल वही छात्र रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं, जिन्होंने पहले से ही पंजीकरण करवाया हो.
इलाहाबाद डिग्री कॉलेज
इसके साथ ही इलाहाबाद डिग्री कॉलेज यानी ADC ने छात्रों को वापस से मौका देने का ऐलान किया है. कॉलेज 31 अगस्त को बीए और बीएससी में प्रवेश करेगा. बीए में बिना CUET के प्रवेश दिया जा रहा है. वहीं, बीएससी में CUET के तहत खिलाड़ी, दिव्यांग, कश्मीरी विस्थापित और पर्वतीय कोटे के अभ्यर्थियों को प्रवेश का मौका दिया जाएगा.
जारी हुआ कटऑफ
बता दें कि इलाहाबाद यूनिवर्सिटी ने बीए और बीएएसी मैथ के लिए कटऑफि भी जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों को सीट आवंटित हुई है, उन्हें 31 अगस्त सुबह 10 बजे तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी और साथ ही आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा.
इतना है कटऑफ
बीए
सामान्य वर्ग- 439 से 430 नंबर है
ईडब्ल्यूएस- 365 से 360 अंक
ओबीसी- 369 से361 अंक
एससी- 317 से 308 अंक
बीएससी गणित
सामान्य वर्ग- 412.75 से 414.50 ओबीसी-364.50 से 367
ईडब्ल्यूएस-372 से 376
एससी-279 से 282
वहीं बीएएफएम में अनारक्षित वर्ग का कटऑफ 660.13 अंक, ओबीसी का 621.19 अंक और एससी का 503.66 अंक रहा है.
गढ़वाल यूनिवर्सिटी
उत्तराखंड के हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय ने भी CUET परीक्षा नहीं दे पाने वाले छात्रों को दोबारा से मौका देने का फैसला किया है. छात्र 31 अगस्त तक एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं.
---- समाप्त ----
TOPICS:
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
ताज़ा ख़बरें
- यूपीएसएसएससी: कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 46282 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट; कितनी गई कटऑफ?
- UP Board: पंजीयन तिथि बढ़ने के बाद केंद्र निर्धारण में होगा विलंब, हाईस्कूल व इंटर के परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ी - up board exam dates extended center allocation delayed
- Medical Admission 2026: MBBS की 3000 से ज्यादा सीटें बढ़ीं, सबसे ज्यादा इन राज्यों में, NMC ने जारी किया डेटा
- Tamil Nadu NEET Counselling 2026 Round 2 Seat Allotment Result OUT: Direct Link
- हिमाचल में अर्थशास्त्र शिक्षक भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 85 अभ्यर्थी सफल; 1032 ने दी परीक्षा - himachal pradesh economics teacher final result declared 85 candidates successful out of 1032
- कृषक PG कॉलेज के छात्रों ने थाने में दी शिकायत: मवाना में बोले- जानबूझकर एडमिशन नहीं ले रहा कॉलेज प्रशासन - Mawana News
- पाकिस्तान की 10वीं बोर्ड परीक्षा में सिख छात्र बना 2nd टॉपर, भारत के SGPC ने किया इनाम का ऐलान
- NEET PG 2026 Result: Direct Link, Official Website, How to Download

