यूपी बोर्ड: परीक्षा शुल्क, पंजीकरण की तिथि बढ़ी: 10वीं-12वीं के छात्र 1 सितंबर तक शुल्क, 9वीं-11वीं का पंजीकरण 10 सितंबर तक - Prayagraj (Allahabad) News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Prayagraj - UP Board Exam Fee & Registration Date Extended | Latest News Update यूपी बोर्ड: परीक्षा शुल्क, पंजीकरण की तिथि बढ़ी:10वीं-12वीं के छात्र 1 सितंबर तक शुल्क, 9वीं-11वीं का…

सौजन्य से:- bhaskar.com
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Prayagraj
- UP Board Exam Fee & Registration Date Extended | Latest News Update
यूपी बोर्ड: परीक्षा शुल्क, पंजीकरण की तिथि बढ़ी:10वीं-12वीं के छात्र 1 सितंबर तक शुल्क, 9वीं-11वीं का पंजीकरण 10 सितंबर तक
- कॉपी लिंक
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के संस्थागत व व्यक्तिगत छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत दी है। बोर्ड ने परीक्षा शुल्क जमा करने और ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया के लिए संशोधित समय-सारणी जारी की है। इसके साथ ही, सत्र 2026-27 में कक्षा 9वीं और 11वीं के छात्रों के अग्रिम पंजीकरण की अंतिम तिथि भी बढ़ा दी गई है।
यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह द्वारा 31 अगस्त 2026 को जारी विज्ञप्ति के अनुसार, हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 के लिए विद्यालयों के प्रधानाचार्य अब पात्र विद्यार्थियों से प्राप्त परीक्षा शुल्क को एकमुश्त चालान के माध्यम से 1 सितंबर 2026 तक कोषागार में जमा कर सकेंगे। शुल्क जमा करने के बाद चालान की सूचना और विद्यार्थियों का शैक्षिक विवरण बोर्ड की वेबसाइट पर 5 सितंबर की रात 12 बजे तक अपलोड किया जा सकेगा।
ऑनलाइन विवरण अपलोड होने के बाद प्रधानाचार्यों को चेकलिस्ट डाउनलोड कर विद्यार्थियों के विवरण की जांच करनी होगी। इसमें नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, विषय और फोटो सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल हैं। किसी भी त्रुटि की स्थिति में 6 से 11 सितंबर 2026 की रात 12 बजे तक संशोधन किया जा सकेगा। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि इस अवधि में किसी नए विद्यार्थी का विवरण अपलोड नहीं किया जाएगा।
पंजीकृत विद्यार्थियों की फोटोयुक्त नामावली और कोषपत्र की प्रति संबंधित जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) कार्यालय में 30 सितंबर 2026 तक जमा करनी होगी। DIOS को विद्यालयों से यह प्रमाणपत्र भी लेना होगा कि कोई भी पात्र विद्यार्थी आवेदन से वंचित नहीं रहा है।
वहीं, कक्षा 9वीं और 11वीं के अग्रिम पंजीकरण की अंतिम तिथि भी बढ़ाकर 10 सितंबर 2026 की रात 12 बजे तक कर दी गई है। प्रति विद्यार्थी पंजीकरण शुल्क 50 रुपये निर्धारित है, जिसमें से 40 रुपये चालान के माध्यम से राजकीय कोषागार में जमा होंगे और शेष 10 रुपये विद्यालय के खाते में रहेंगे।
कक्षा 9वीं और 11वीं के विवरण की जांच 11 से 13 सितंबर तक की जा सकेगी, जबकि त्रुटियों में संशोधन 14 से 20 सितंबर तक किया जा सकेगा।
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
ताज़ा ख़बरें
- यूपीएसएसएससी: कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 46282 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट; कितनी गई कटऑफ?
- UP Board: पंजीयन तिथि बढ़ने के बाद केंद्र निर्धारण में होगा विलंब, हाईस्कूल व इंटर के परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ी - up board exam dates extended center allocation delayed
- Medical Admission 2026: MBBS की 3000 से ज्यादा सीटें बढ़ीं, सबसे ज्यादा इन राज्यों में, NMC ने जारी किया डेटा
- Tamil Nadu NEET Counselling 2026 Round 2 Seat Allotment Result OUT: Direct Link
- हिमाचल में अर्थशास्त्र शिक्षक भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 85 अभ्यर्थी सफल; 1032 ने दी परीक्षा - himachal pradesh economics teacher final result declared 85 candidates successful out of 1032
- कृषक PG कॉलेज के छात्रों ने थाने में दी शिकायत: मवाना में बोले- जानबूझकर एडमिशन नहीं ले रहा कॉलेज प्रशासन - Mawana News
- पाकिस्तान की 10वीं बोर्ड परीक्षा में सिख छात्र बना 2nd टॉपर, भारत के SGPC ने किया इनाम का ऐलान
- NEET PG 2026 Result: Direct Link, Official Website, How to Download

