बिहार में लाइब्रेरियन परीक्षा की तारीख तय, 1 अक्टूबर से आवेदन; 19 नवंबर से होंगे एग्जाम - bihar librarian exam 2026 dates announced apply sept 15
बिहार में लाइब्रेरियन परीक्षा की तारीख तय, 1 अक्टूबर से आवेदन; 19 नवंबर से होंगे एग्जाम बिहार विद्यालय परीक्षा समिति 19 नवंबर से 10 दिसंबर 2026 तक विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा आयोजित करेगी। इच्छुक अभ्यर्थी 1…

सौजन्य से:- Jagran
बिहार में लाइब्रेरियन परीक्षा की तारीख तय, 1 अक्टूबर से आवेदन; 19 नवंबर से होंगे एग्जाम
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति 19 नवंबर से 10 दिसंबर 2026 तक विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा आयोजित करेगी। इच्छुक अभ्यर्थी 1अक्टूबर ...और पढ़ें
HighLights
- पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 19 नवंबर से 10 दिसंबर 2026 तक।
- ऑनलाइन आवेदन 15 सितंबर से 5 अक्टूबर 2026 तक होंगे।
- परीक्षा परिणाम दिसंबर 2026 के अंतिम सप्ताह में संभावित।
जागरण संवाददाता, पटना। बिहार में विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बिहार बोर्ड) की ओर से विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा-2026 का आयोजन किया जाएगा।
शिक्षा विभाग से मिले निर्देश के बाद परीक्षा समिति ने परीक्षा कराने का निर्णय लिया है। परीक्षा समिति के अध्यक्ष डा. त्यागराजन एसएम ने परीक्षा कार्यक्रम की जानकारी दी है।
19 नवंबर से 10 दिसंबर तक होगी परीक्षा
बिहार बोर्ड के अनुसार विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा का आयोजन 19 नवंबर से 10 दिसंबर 2026 के बीच किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित समय के भीतर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
अभ्यर्थी 1अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद परीक्षा से जुड़ी अन्य जरूरी सूचनाएं बोर्ड की ओर से उपलब्ध कराई जाएंगी।
दिसंबर के अंतिम सप्ताह में जारी होगा परिणाम
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने परीक्षा का परिणाम दिसंबर 2026 के अंतिम सप्ताह में जारी करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इससे परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को परिणाम के लिए लंबे समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
हालांकि आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, परीक्षा पैटर्न, शुल्क और अन्य महत्वपूर्ण शर्तों की विस्तृत जानकारी अभी जारी नहीं की गई है। समिति बाद में आधिकारिक विज्ञप्ति के माध्यम से इन सभी बिंदुओं की जानकारी देगी।
अभ्यर्थी विज्ञप्ति का करें इंतजार
बोर्ड की ओर से जारी होने वाली विज्ञप्ति में आवेदन से लेकर परीक्षा तक की पूरी प्रक्रिया स्पष्ट की जाएगी। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले पात्रता और अन्य निर्धारित शर्तों की जानकारी ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी जाएगी।
महत्वपूर्ण तारीखें:
- ऑनलाइन आवेदन शुरू : 1अक्टूबर 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि : 21 अक्टूबर 2026
- परीक्षा : 19 नवंबर से 10 दिसंबर 2026
- संभावित परिणाम : दिसंबर 2026 का अंतिम सप्ताह
यह भी पढ़ें- BPSC TRE 4 के लिए नया अपडेट: 21 सितंबर को आएगा नोटिफिकेशन, शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
ताज़ा ख़बरें
- यूपीएसएसएससी: कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 46282 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट; कितनी गई कटऑफ?
- UP Board: पंजीयन तिथि बढ़ने के बाद केंद्र निर्धारण में होगा विलंब, हाईस्कूल व इंटर के परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ी - up board exam dates extended center allocation delayed
- Medical Admission 2026: MBBS की 3000 से ज्यादा सीटें बढ़ीं, सबसे ज्यादा इन राज्यों में, NMC ने जारी किया डेटा
- Tamil Nadu NEET Counselling 2026 Round 2 Seat Allotment Result OUT: Direct Link
- हिमाचल में अर्थशास्त्र शिक्षक भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 85 अभ्यर्थी सफल; 1032 ने दी परीक्षा - himachal pradesh economics teacher final result declared 85 candidates successful out of 1032
- कृषक PG कॉलेज के छात्रों ने थाने में दी शिकायत: मवाना में बोले- जानबूझकर एडमिशन नहीं ले रहा कॉलेज प्रशासन - Mawana News
- पाकिस्तान की 10वीं बोर्ड परीक्षा में सिख छात्र बना 2nd टॉपर, भारत के SGPC ने किया इनाम का ऐलान
- NEET PG 2026 Result: Direct Link, Official Website, How to Download

