बीएचयू में हंगामा: बिरला छात्रावास में देर रात जांच से छात्रों में गुस्सा, निजता में हस्तक्षेप का आरोप; पूछताछ
बीएचयू में हंगामा: बिरला छात्रावास में देर रात जांच से छात्रों में गुस्सा, निजता में हस्तक्षेप का आरोप; पूछताछ बिरला छात्रावास में शनिवार रात करीब दो बजे प्रॉक्टोरियल बोर्ड और विश्वविद्यालय प्रशासन की टीम ने जांच की। छात…

सौजन्य से:- Amar Ujala
बीएचयू में हंगामा: बिरला छात्रावास में देर रात जांच से छात्रों में गुस्सा, निजता में हस्तक्षेप का आरोप; पूछताछ
बिरला छात्रावास में शनिवार रात करीब दो बजे प्रॉक्टोरियल बोर्ड और विश्वविद्यालय प्रशासन की टीम ने जांच की। छात्रों का आरोप है कि टीम ने सो रहे छात्रों को जगाकर पूछताछ की और उनकी निजता में हस्तक्षेप किया। छात्रों ने जांच की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के बिरला छात्रावास में शनिवार देर रात विश्वविद्यालय प्रशासन और प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम के पहुंचने से छात्रों में नाराजगी है। छात्रों का आरोप है कि रात करीब दो बजे बड़ी संख्या में प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्य और विश्वविद्यालय प्रशासन से जुड़े लोग हॉस्टल परिसर में पहुंचे। टीम ने कई कमरों में सो रहे छात्रों को जगाकर जांच-पड़ताल और पूछताछ की।
छात्रों के अनुसार, देर रात जब अधिकांश छात्र अपने कमरों में सो रहे थे, उस समय अधिकारियों और प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों के अचानक पहुंचने से हॉस्टल में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। आरोप है कि टीम ने कई कमरों में जाकर छात्रों को नींद से जगाया और उनसे पूछताछ की। छात्रों ने इस पूरी कार्रवाई को अनुचित बताते हुए उनकी निजता में हस्तक्षेप करार दिया।
छात्रों का कहना है कि हॉस्टल में किसी तरह की जांच या निरीक्षण आवश्यक हो तो उसके लिए दिन का समय निर्धारित किया जाना चाहिए। देर रात कमरों में पहुंचकर छात्रों को जगाना और पूछताछ करना उचित नहीं है। उनका कहना है कि हॉस्टल छात्रों के रहने और पढ़ाई करने की जगह है। यहां निरीक्षण की भी एक निर्धारित प्रक्रिया होनी चाहिए, ताकि छात्रों को अनावश्यक परेशानी न हो।
छात्रों ने जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की
छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है। साथ ही देर रात हॉस्टल में पहुंचकर छात्रों को परेशान करने वाले जिम्मेदार लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है। छात्रों का कहना है कि यदि किसी विशेष वजह से जांच की गई थी तो प्रशासन को उसकी जानकारी भी स्पष्ट करनी चाहिए।
प्रॉक्टर ने कहा- कार्रवाई की गई है
मामले में विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर संदीप पोखरिया से व्हाट्सएप पर कार्रवाई के संबंध में पूछा गया। उन्होंने जवाब में सिर्फ "हां" कहा। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि किस मामले में कार्रवाई की गई और जांच के दौरान क्या सामने आया। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से फिलहाल इस संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है।
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
Jamia Hostel Protest: आइसा ने लगाया छात्रों की पिटाई का आरोप, विश्वविद्यालय ने दावे को बताया गलत - dainiktribuneonline.com

Lucknow News: सुभाष छात्रावास में मारपीट के मामले में पांच छात्र निलंबित

बीएचयू में छात्रावास आवंटन को लेकर दृष्टिबाधित छात्रों का प्रदर्शन

Delhi University to more than double hostel capacity, total seats to reach 12,754

विश्वविद्यालयों का हाल: देशभर में 4.5 करोड़ छात्र, हॉस्टल सीटों का केंद्रीय डाटा नहीं; कितनों को मिलती है जगह?

‘छात्रावास का कमरा है, फाइव-स्टार सुइट नहीं’, लखनऊ यूनिवर्सिटी में हॉस्टल की फीस बढ़ने पर छात्रों का प्रदर्शन

DU के हजारों छात्रों के सामने हॉस्टल संकट, NHRC ने दिल्ली सरकार-UGC को 15 अक्टूबर तक मांगी कार्ययोजना - nhrc demands action on delhi university hostel shortage

योगी सरकार लागू करेगी 'छात्र मानसिक स्वास्थ्य नीति', हर कॉलेज में बनेगी सपोर्ट सेल - up yogi govt to implement student mental health policy
ताज़ा ख़बरें
- DUâs hostel crunch is more than a decade-old problem. Can Delhi learn from universities abroad? | Delhi News - The Times of India
- यूपी: उच्च शिक्षा संस्थानों में छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए बनेगी समान नीति, तनावमुक्त होगा माहौल
- NSUI का रायपुर में मार्च, 9 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन, एक्स्ट्रा मार्क्स, छात्रावास सुविधा, गुणवत्तापूर्ण खाना देने की डिमांड
- 'भ्रामक': सरकार ने डुपके के दावे की जांच की कि 'डीयू साउथ कैंपस में एक हॉस्टल ढह गया है'
- सात लाख स्टूडेंट्स वाले डीयू में हॉस्टल सिर्फ 7000, बाहरी छात्रों का सहारा बने पीजी-किराए के आवास - delhi university hostel shortage students rely on pgs
- Hostel collapse near Delhi University’s south campus leaves one dead, dozens trapped
- दिल्ली विश्वविद्यालय ने विषम सेमेस्टर के लिए सीईएस 2026 आवेदन शुरू किए - डीयू बीट - दिल्ली विश्वविद्यालय का स्वतंत्र छात्र समाचार पत्र
- 1K views | गोरखपुर विश्वविद्यालय के महिला छात्रावास का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। वीडियो में खाने में कीड़े होने का दावा किया गया है। हालांकि विश्वविद्यालय प्रशासन ने इससे साफ इनकार किया है और जांच कमेटी गठित कर मामले की जांच शुरू कर दी है। #GorakhpurUniversity #Hostel #ViralVideo #UPNews | Dynamite News Hindi

