होमस्टूडेंट लाइफNSUI का रायपुर में मार्च, 9 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन, एक्स्ट्रा मार्क्स, छात्रावास सुविधा, गुणवत्तापूर्ण खाना देने की डिमांड
स्टूडेंट लाइफ

NSUI का रायपुर में मार्च, 9 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन, एक्स्ट्रा मार्क्स, छात्रावास सुविधा, गुणवत्तापूर्ण खाना देने की डिमांड

रायपुर: छात्रहितों के समर्थन में सोमवार को एनएसयूआई छात्र विंग के सदस्यों ने पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया. इस प्रदर्शन में रायपुर सहित कई जिलों से आए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में…

7 सितंबर 2026 को 11:29 am बजे
NSUI का रायपुर में मार्च, 9 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन, एक्स्ट्रा मार्क्स, छात्रावास सुविधा, गुणवत्तापूर्ण खाना देने की डिमांड

सौजन्य से:- etvbharat.com

रायपुर: छात्रहितों के समर्थन में सोमवार को एनएसयूआई छात्र विंग के सदस्यों ने पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया. इस प्रदर्शन में रायपुर सहित कई जिलों से आए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया. नारेबाजी करते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ता पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कैंपस में घुसे. जहां छात्रों ने कुलपति के खिलाफ नारे लगाते हुए, अपनी 9 सूत्री मांगों को विश्वविद्यालय प्रबंधन के सामने रखा.

छात्रों के प्रदर्शन के मद्देनजर पहले से ही बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई थी. एनएसयूआई के प्रदर्शन का नेतृत्व NSUI कैंपस अध्यक्ष पुनेश्वर लहरे कर रहे थे.

NSUI का रायपुर में मार्च (ETV Bharat)

बैरिकेडिंग के बीच छात्रों का प्रदर्शन

प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. छात्रों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए मुख्य सड़क पर बैरिकेडिंग की गई थी. बावजूद इसके प्रदर्शनकारी छात्र विश्वविद्यालय के मुख्य गेट से परिसर में प्रवेश कर गए. प्रदर्शन के दौरान छात्र बैरिकेड्स के सामने जमीन पर बैठ गए और अपनी मांगों को लेकर अपनी बातें रखी. छात्रों का कहना है कि उनकी मांगें लंबे समय से लंबित हैं और जब तक इन मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा.

एनएसयूआई का विश्वविद्यालय में प्रदर्शन (ETV Bharat)

एनएसयूआई का विश्वविद्यालय में प्रदर्शन (ETV Bharat)

NSUI की चेतावनी

NSUI का कहना है कि ये सभी मांगें सीधे तौर पर विद्यार्थियों के शैक्षणिक भविष्य और छात्रहित से जुड़ी हुई हैं. प्रदर्शनकारी छात्रों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों पर विश्वविद्यालय प्रबंधन की ओर से ठोस पहल नहीं होती, उनका आंदोलन जारी रहेगा.

एनएसयूआई का विश्वविद्यालय में प्रदर्शन (ETV Bharat)

एनएसयूआई का विश्वविद्यालय में प्रदर्शन (ETV Bharat)

जानिए कब हुआ था NSUI का गठन

एनएसयूआई का पूरा नाम नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया है. कांग्रेस यानी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का ये आधिकारिक छात्र विंग है. एनएसयूआई की स्थापना 9 अप्रैल 1971 को तत्कालीन प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा ने की थी. एनएसयूआई छात्र इकाई कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में छात्र हितों की लड़ाई लड़ता और और उनकी आवाज उठाता है. यह संगठन कांग्रेस के सिद्धांतों पर चलता है. वर्तमान में देश के हजारों कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में एनएसयूआई के कार्यकर्ता संगठन की इकाई से जुड़े हुए हैं.

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
Jamia Hostel Protest: आइसा ने लगाया छात्रों की पिटाई का आरोप, विश्वविद्यालय ने दावे को बताया गलत - dainiktribuneonline.com
स्टूडेंट लाइफ

Jamia Hostel Protest: आइसा ने लगाया छात्रों की पिटाई का आरोप, विश्वविद्यालय ने दावे को बताया गलत - dainiktribuneonline.com

Lucknow News: सुभाष छात्रावास में मारपीट के मामले में पांच छात्र निलंबित
स्टूडेंट लाइफ

Lucknow News: सुभाष छात्रावास में मारपीट के मामले में पांच छात्र निलंबित

बीएचयू में छात्रावास आवंटन को लेकर दृष्टिबाधित छात्रों का प्रदर्शन
स्टूडेंट लाइफ

बीएचयू में छात्रावास आवंटन को लेकर दृष्टिबाधित छात्रों का प्रदर्शन

Delhi University to more than double hostel capacity, total seats to reach 12,754
स्टूडेंट लाइफ

Delhi University to more than double hostel capacity, total seats to reach 12,754

विश्वविद्यालयों का हाल: देशभर में 4.5 करोड़ छात्र, हॉस्टल सीटों का केंद्रीय डाटा नहीं; कितनों को मिलती है जगह?
स्टूडेंट लाइफ

विश्वविद्यालयों का हाल: देशभर में 4.5 करोड़ छात्र, हॉस्टल सीटों का केंद्रीय डाटा नहीं; कितनों को मिलती है जगह?

‘छात्रावास का कमरा है, फाइव-स्टार सुइट नहीं’, लखनऊ यूनिवर्सिटी में हॉस्टल की फीस बढ़ने पर छात्रों का प्रदर्शन
स्टूडेंट लाइफ

‘छात्रावास का कमरा है, फाइव-स्टार सुइट नहीं’, लखनऊ यूनिवर्सिटी में हॉस्टल की फीस बढ़ने पर छात्रों का प्रदर्शन

DU के हजारों छात्रों के सामने हॉस्टल संकट, NHRC ने दिल्ली सरकार-UGC को 15 अक्टूबर तक मांगी कार्ययोजना
 - nhrc demands action on delhi university hostel shortage
स्टूडेंट लाइफ

DU के हजारों छात्रों के सामने हॉस्टल संकट, NHRC ने दिल्ली सरकार-UGC को 15 अक्टूबर तक मांगी कार्ययोजना - nhrc demands action on delhi university hostel shortage

योगी सरकार लागू करेगी 'छात्र मानसिक स्वास्थ्य नीति', हर कॉलेज में बनेगी सपोर्ट सेल
 - up yogi govt to implement student mental health policy
स्टूडेंट लाइफ

योगी सरकार लागू करेगी 'छात्र मानसिक स्वास्थ्य नीति', हर कॉलेज में बनेगी सपोर्ट सेल - up yogi govt to implement student mental health policy

ताज़ा ख़बरें