UDISE+ प्रोफाइल नहीं तो बोर्ड परीक्षा में मुश्किल, जानें...
बोर्ड परीक्षा से पहले जरूरी खबर;UDISE+ में प्रोफाइल नहीं तो बढ़ सकती है विद्यार्थियों की परेशानी प्रतीकात्मक तस्वीर. UDISE+ प्रोफाइल न होने पर बोर्ड परीक्षा में आ सकती है समस्या. देवघर, दुमका सहित 6 जिलों के विद्यार्थियो…

सौजन्य से:- Prabhat Khabar
बोर्ड परीक्षा से पहले जरूरी खबर;UDISE+ में प्रोफाइल नहीं तो बढ़ सकती है विद्यार्थियों की परेशानी
प्रतीकात्मक तस्वीर.
UDISE+ प्रोफाइल न होने पर बोर्ड परीक्षा में आ सकती है समस्या. देवघर, दुमका सहित 6 जिलों के विद्यार्थियों को तुरंत प्रोफाइल बनवाना होगा. जानें क्या हैं कारण और समाधान.
वरीय संवाददाता, देवघर : संताल परगना के देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़ और जामताड़ा जिले के विद्यालयों में अध्ययनरत वैसे विद्यार्थियों के लिए जरूरी सूचना है, जिनका विद्यार्थी प्रोफाइल अब तक यू-डायस प्लस (UDISE+) में दर्ज नहीं हो सका है. ऐसे विद्यार्थियों को आगामी बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने में परेशानी हो सकती है. इसे देखते हुए संबंधित विद्यालयों के प्रभारी प्रधानाध्यापक एवं प्राचार्य को चालू शैक्षणिक सत्र 2026-27 में ऐसे विद्यार्थियों का UDISE+ पर प्रोफाइल अविलंब तैयार कराना सुनिश्चित करने को कहा गया है.
किन विद्यार्थियों का नहीं बन पाया है प्रोफाइल
UDISE+ में विद्यार्थी का प्रोफाइल नहीं बनने के कई कारण हो सकते हैं. इनमें पढ़ाई छोड़ने के बाद दोबारा विद्यालय में नामांकन लेने वाले विद्यार्थी, गैर-मान्यता प्राप्त या ओपन स्कूल से आने वाले विद्यार्थी, वर्तमान विद्यालय द्वारा पिछले वर्ष प्रोफाइल नहीं बनाया जाना तथा पूर्व विद्यालय से प्रोफाइल नहीं बन पाना शामिल है. दूसरे देश से आने वाले विद्यार्थियों के लिए भी UDISE+ में प्रोफाइल बनाने का प्रावधान है.
दस्तावेजों का सत्यापन होगा जरूरी
विद्यार्थी का प्रोफाइल तैयार करने के लिए विद्यालय को स्कूल रजिस्टर अथवा प्रवेश पंजी की प्रधानाध्यापक से सत्यापित प्रति उपलब्ध करानी होगी. इसमें विद्यार्थी के नाम, लिंग और जन्मतिथि का सत्यापन किया जाएगा. जन्मतिथि के प्रमाण के लिए जन्म प्रमाणपत्र तथा लागू होने पर स्थानांतरण प्रमाणपत्र या विद्यालय परित्याग प्रमाणपत्र भी संलग्न किया जा सकता है.
पहले ग्लोबल सर्च से पुराने प्रोफाइल की होगी जांच
नया प्रोफाइल बनाने से पहले UDISE+ के विद्यार्थी मॉड्यूल में ग्लोबल सर्च के माध्यम से यह जांच करना जरूरी होगा कि संबंधित विद्यार्थी का कोई पुराना प्रोफाइल पहले से मौजूद तो नहीं है. विद्यालय प्रधान को उपलब्ध जानकारी और प्रस्तुत दस्तावेजों की सत्यता की जिम्मेदारी भी लेनी होगी.
कक्षा 2 से 12 तक के विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान
देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़ और जामताड़ा के विद्यालय प्रबंधन को कक्षा 2 से 12 तक के वैसे विद्यार्थियों की पहचान कर उनका रिकॉर्ड दुरुस्त करना होगा, जिनका UDISE+ में अब तक प्रोफाइल नहीं बना है. समय पर प्रोफाइल तैयार होने से विद्यार्थियों के शैक्षणिक रिकॉर्ड को व्यवस्थित रखने में मदद मिलेगी और बोर्ड परीक्षा से संबंधित प्रक्रियाओं में संभावित परेशानी से बचा जा सकेगा.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
IIT Bombay defers mid-semester exams following student death, protests on campus

NEET PG 2026 Result Out: Direct Link Available at natboard.edu.in

NEET PG 2026 Result OUT: नीट पीजी परीक्षा का रिजल्ट जारी, एक क्लिक से करें डाउनलोड - neet pg 2026 result released and candidates can download the result with one click only

एनआईडी एडमिशन 2027: डिजाइन कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, सीट और आरक्षण के साथ जान लें सभी जरूरी शर्तें

नीट पीजी 2026 रिजल्ट घोषित: करीब 2.66 लाख अभ्यर्थियों को था इंतजार, तय समय से पहले आया परिणाम, ऐसे करें चेक

CBSE Board Exam 2027: 10वीं-12वीं के सैंपल पेपर जारी, बिना बदलाव के होगा परीक्षा पैटर्न - cbse board exam 2027 class 10th 12th sample papers released no exam pattern change

NEET PG Result 2026 Live Updates: Release Date, Time, Direct Link at natboard.edu.in

Rajasthan CET Exam Date 2026: आरएसएसबी सीईटी परीक्षा तिथि में बदलाव, अब इन डेट्स में होगा 12th एवं ग्रेजुएट लेवल एग्जाम - rajasthan cet exam date 2026 change in rssb cet exam dates 12th and graduate level exams will now be held on these dates
ताज़ा ख़बरें
- ICAI CA Exam 2027 Dates: 3 नवंबर से शुरू होंगे सीए एग्जाम के रजिस्ट्रेशन, जनवरी में एग्जाम, शेड्यूल जारी
- UPSC NDA 2 result 2026 expected soon: Check date, link and steps here
- आरएमएस सीईटी परीक्षा पैटर्न 2026, मेडिकल टेस्ट, इंटरव्यू और चयन प्रक्रिया
- यूपी में होमगार्ड के 41,424 पदों पर भर्ती सितंबर माह में होगी पूरी, जल्द जारी होगा परीक्षा का परिणाम - up home guard recruitment 2026 results expected this september month
- CBSE tightens student detail correction rules, warns schools over incomplete requests
- Rajasthan CET 2026: राजस्थान सीईटी डेट जारी; 12वीं स्तर की परीक्षा 1-3 दिसंबर को, स्नातक लेवल एग्जाम जनवरी में
- राजस्थान: पीटीआई भर्ती परीक्षा में भाई की जगह डमी बनकर बैठा, सरकारी नौकरी भी मिली; जानें कैसे खुला राज
- NEET-PG 2026: NBEMS announces results for 2.63 lakh candidates, scorecards from Oct 1 - The Tribune

