होमकैंपससंबोधन: शिक्षा नीति का लाभ दूरदराज के छात्रों तक पहुंचनी चाहिए: बर्मन
कैंपस

संबोधन: शिक्षा नीति का लाभ दूरदराज के छात्रों तक पहुंचनी चाहिए: बर्मन

संबोधन: शिक्षा नीति का लाभ दूरदराज के छात्रों तक पहुंचनी चाहिए: बर्मन त्रिपुरा के उच्च शिक्षा मंत्री किशोर बर्मन ने शिक्षा कॉन्क्लेव में बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 की सफलता छात्रों के जीवन में वास्तविक स…

19 सितंबर 2026 को 08:02 pm बजे
संबोधन: शिक्षा नीति का लाभ दूरदराज के छात्रों तक पहुंचनी चाहिए: बर्मन

सौजन्य से:- livehindustan.com

संबोधन: शिक्षा नीति का लाभ दूरदराज के छात्रों तक पहुंचनी चाहिए: बर्मन

त्रिपुरा के उच्च शिक्षा मंत्री किशोर बर्मन ने शिक्षा कॉन्क्लेव में बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 की सफलता छात्रों के जीवन में वास्तविक सुधार से जुड़ी है। उन्होंने छात्रों को कौशल और उद्यमिता में सक्षम बनाने पर जोर दिया और पूर्वोत्तर राज्यों में शिक्षा सहयोग बढ़ाने का प्रस्ताव रखा।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 की सफलता उसके प्रभावी क्रियान्वयन और छात्रों के जीवन में वास्तविक सुधार पर निर्भर करेगी। त्रिपुरा के उच्च शिक्षा मंत्री किशोर बर्मन ने शनिवार को ‘पूर्वोत्तर राज्यों के लिए दृष्टिकोण, चुनौतियां और अवसर’ विषय पर आयोजित एजुकेशन कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए ये बात कही। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था का लाभ दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले छात्रों तक पहुंचना चाहिए। मंत्री किशोर बर्मन ने कहा कि शिक्षा केवल डिग्री हासिल करने तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि छात्रों को कौशल, आलोचनात्मक सोच, रचनात्मकता, उद्यमिता और बदलती परिस्थितियों के अनुरूप ढलने की क्षमता से लैस करना चाहिए।

उन्होंने छात्रों को नौकरी तलाशने वालों के बजाय नौकरी देने वाला बनने में सक्षम बनाने के लिए इंटर्नशिप, अप्रेंटिसशिप, इनक्यूबेशन और उद्यमिता कार्यक्रमों पर अधिक जोर देने की अपील की। पूर्वोत्तर राज्यों के बीच फैकल्टी नेटवर्क, साझा शोध बुनियादी ढांचे, छात्रों की आवाजाही और संयुक्त शोध परियोजनाओं के माध्यम से अधिक सहयोग का प्रस्ताव रखा। कार्यक्रम में भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा के अतिरिक्त सचिव आनंदराव वी पटेल ने एनईपी के क्रियान्वयन में कौशल, उद्योग के व्यावहारिक अनुभव और बहुविषयक शिक्षा को शामिल करने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम का उल्लेख करते हुए कहा कि बदलती कार्यस्थल की जरूरतों के लिए छात्रों को तैयार करने में उद्योग और शिक्षण संस्थानों के बीच सहयोग बेहद जरूरी है। उन्होंने पूर्वोत्तर राज्यों के बीच छात्रों की आवाजाही बढ़ाने के लिए मल्टीपल एंट्री और एग्जिट, क्रेडिट ट्रांसफर और एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट्स जैसी व्यवस्थाओं को बढ़ावा देने की भी बात कही।

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
NE seeks PM special package for NEP 2020 implementation | Arunachal Observer
कैंपस

NE seeks PM special package for NEP 2020 implementation | Arunachal Observer

Northeast Education Conclave 2026 Concludes In Nagaland With Key NEP 2020 Resolutions - Northeast Today
कैंपस

Northeast Education Conclave 2026 Concludes In Nagaland With Key NEP 2020 Resolutions - Northeast Today

खुर्जा के एकेपी कॉलेज में वाटर हार्वेस्टिंग का शुभारंभ:  नई शिक्षा नीति के तहत 'विद्यारंभ' ओरिएंटेशन कार्यक्रम और महायज्ञ भी हुआ - Khurja (Bulandshahar) News
कैंपस

खुर्जा के एकेपी कॉलेज में वाटर हार्वेस्टिंग का शुभारंभ: नई शिक्षा नीति के तहत 'विद्यारंभ' ओरिएंटेशन कार्यक्रम और महायज्ञ भी हुआ - Khurja (Bulandshahar) News

Northeast seeks PM special package for NEP 2020 implementation
कैंपस

Northeast seeks PM special package for NEP 2020 implementation

NE states push for region-specific NEP 2020 roadmap at Chümoukedima conclave - Hub News
कैंपस

NE states push for region-specific NEP 2020 roadmap at Chümoukedima conclave - Hub News

धौलपुर में शैक्षिक सम्मेलनों में शिक्षक हितों पर मंथन:  शैक्षिक गुणवत्ता, राष्ट्रभावना और राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर भी चर्चा - Dholpur News
कैंपस

धौलपुर में शैक्षिक सम्मेलनों में शिक्षक हितों पर मंथन: शैक्षिक गुणवत्ता, राष्ट्रभावना और राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर भी चर्चा - Dholpur News

Nearly 250 districts have over 25% youth out of work, education
कैंपस

Nearly 250 districts have over 25% youth out of work, education

ऑस्ट्रेलिया में इंजीनियरिंग करने का मौका, भारतीय छात्राओं को स्कॉलरशिप दे रही ये यूनिवर्सिटी, शर्तें भी देखें
कैंपस

ऑस्ट्रेलिया में इंजीनियरिंग करने का मौका, भारतीय छात्राओं को स्कॉलरशिप दे रही ये यूनिवर्सिटी, शर्तें भी देखें

ताज़ा ख़बरें