सीबीएसई बोर्ड परीक्षा का फॉर्म भराना शुरू, नवंबर-दिसंबर में प्री बोर्ड
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा का फॉर्म भराना शुरू, नवंबर-दिसंबर में प्री बोर्ड सीबीएसई 10वीं व 12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों का परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 21 अक्तूबर तक ऑनलाइन डेटा की इंट्री की जा सकती है। वि…

सौजन्य से:- livehindustan.com
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा का फॉर्म भराना शुरू, नवंबर-दिसंबर में प्री बोर्ड
सीबीएसई 10वीं व 12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों का परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 21 अक्तूबर तक ऑनलाइन डेटा की इंट्री की जा सकती है। विषय चयन पर सावधानी बरतने के लिए कहा गया है। नवंबर-दिसंबर में प्री बोर्ड परीक्षा का आयोजन होगा।
सत्र 2026-27 के सीबीएसई 10वीं व 12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों का परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा के लिए लिस्ट ऑफ कैंडिडेट (एलओसी) जमा करने का शिड्यूल जारी कर दिया है। 21 अक्तूबर तक विद्यार्थियों का ऑनलाइन डेटा की इंट्री व परीक्षा फीस पोर्टल पर जमा किया जा सकता है। उसके बाद विलंब शुल्क के साथ फॉर्म भर पाएंगे। स्कूलों की ओर से छात्र-छात्राओं व अभिभावकों को सूचना जारी की जा रही है। वहीं स्कूलों की ओर से छात्र-छात्राओं को निर्देश दिया गया है कि विद्यार्थियों व माता-पिता का सही-सही नाम, जन्मतिथि, चुने गए विषय समेत अन्य जानकारी शुद्ध-शुद्ध लिखें ताकि बाद में कोई परेशानी नहीं हो। विषय चयन को ले सावधानी बरतने को कहा गया है। अभिभावकों को हस्ताक्षर करने के लिए स्कूल बुलाया जा रहा है। 10वीं बोर्ड के छात्र-छात्राओं को बोर्ड परीक्षा के दो अवसर मिलेंगे। पहली परीक्षा में उत्तीर्ण व अर्हता प्राप्त छात्रों को दूसरी बोर्ड परीक्षा में अंक में सुधार का अवसर मिलेगा。
स्कूलों ने जारी किया प्री बोर्ड कार्यक्रम
नवंबर-दिसंबर को प्री बोर्ड परीक्षा का आयोजन होगा। कई स्कूलों में दो प्री बोर्ड परीक्षा ली जाएगी। डिनोबिली स्कूल सीएमआरआई ने 16 दिसंबर से 10वीं व 12वीं प्री बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। अन्य स्कूलों की ओर से भी जल्द ही प्री बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया जाएगा।
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
AU PhD Admission : 959 सीटों पर 4823 अभ्यर्थियों की दावेदारी, विश्वविद्यालय व कॉलेजों में होंगे पीएचडी प्रवेश - au phd admission 959 seats 4823 applicants in university and affiliated colleges

Hathras News: यूपी बोर्ड परीक्षा फॉर्म में भी दर्ज होगी अपार आईडी

BSLET 2026: बिहार बोर्ड लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, 1 अक्टूबर से शुरू होगा आवेदन

Kerala NEET PG 2026 Branch-Wise Cutoff: Category-Wise Closing Rank

बिहार लाइब्रेरियन परीक्षा: जानें भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी

बिहार: विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी, एक अक्तूबर से होंगे ऑनलाइन आवेदन

RRB टेक्नीशियन एग्जाम सिटी स्लिप जारी, परीक्षा केंद्र जानें

यूपी डीएलएड 2026 (UP DelEd 2026 in Hindi) - फेज 2 एडमिशन (24 सितंबर तक), कक्षा आरंभ (28 सितंबर से)
ताज़ा ख़बरें
- SI भर्ती री-एग्जाम: अभ्यर्थियों का आरोप- इतिहास का सबसे कठिन और अतार्किक पेपर, 29 को धरना प्रदर्शन का ऐलान
- When Will India Post GDS Result 1st Merit List 2026 Be Released
- CBSE Datesheet 2027 Live: सीबीएसई 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब होगी जारी? सैंपल पेपर, एलओसी डेट जानें
- 33 हजार से अधिक स्कूल; 65 से अधिक विषय और 34 से अधिक स्किल माड्यूल... सीबीएसई कर रहा skill edu. की बड़ी पहल - cbse skill education portal empowering students with 65 skills
- UP PET New Exam Date 2026: क्यों बदली 35.42 लाख उम्मीदवारों की एग्जाम डेट? अब इस दिन होगी यूपी पीईटी परीक्षा
- NEET PG 2026 candidates allege score discrepancies, AIMSA writes to health minister
- एमएड सेमेस्टर-II परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, शत-प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण
- बिहार संस्कृत बोर्ड: मध्यमा परीक्षा 2027 में दोगुने छात्र...

