होम›एग्ज़ाम्स›SI भर्ती री-एग्जाम: अभ्यर्थियों का आरोप- इतिहास का सबसे कठिन और अतार्किक पेपर, 29 को धरना प्रदर्शन का ऐलान
एग्ज़ाम्स

SI भर्ती री-एग्जाम: अभ्यर्थियों का आरोप- इतिहास का सबसे कठिन और अतार्किक पेपर, 29 को धरना प्रदर्शन का ऐलान

SI भर्ती री-एग्जाम: अभ्यर्थियों का आरोप- इतिहास का सबसे कठिन और अतार्किक पेपर, 29 को धरना प्रदर्शन का ऐलान जयपुर में 29 सितंबर से एसआई भर्ती री-एग्जाम के कठिन पेपर के विरोध में अभ्यर्थियों काआंदोलन शुरू होगा. Published :…

27 सितंबर 2026 को 01:02 pm बजे
SI भर्ती री-एग्जाम: अभ्यर्थियों का आरोप- इतिहास का सबसे कठिन और अतार्किक पेपर, 29 को धरना प्रदर्शन का ऐलान

सौजन्य से:- ETV Bharat

SI भर्ती री-एग्जाम: अभ्यर्थियों का आरोप- इतिहास का सबसे कठिन और अतार्किक पेपर, 29 को धरना प्रदर्शन का ऐलान

जयपुर में 29 सितंबर से एसआई भर्ती री-एग्जाम के कठिन पेपर के विरोध में अभ्यर्थियों काआंदोलन शुरू होगा.

Published : September 27, 2026 at 5:49 PM IST

जयपुर: 20 सितंबर को आयोजित एसआई भर्ती री-एग्जाम के पेपर को लेकर अभ्यर्थियों की नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है. अभ्यर्थियों का आरोप है कि परीक्षा में निर्धारित पैटर्न और ट्रेंड से हटकर ऐसा पेपर तैयार किया गया, जिसे निर्धारित 2 घंटे की अवधि में हल करना बेहद मुश्किल था. इसी को लेकर अब एसआई भर्ती के अभ्यर्थियों ने राजस्थान लोक सेवा आयोग के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए आंदोलन का ऐलान कर दिया है. एसआई भर्ती के अभ्यर्थी 29 सितंबर को राजधानी जयपुर के शहीद स्मारक पर धरना देकर आंदोलन की शुरुआत करेंगे. रविवार को कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में मीडिया से बातचीत करते हुए अभ्यर्थियों ने कहा कि आरपीएससी के इतिहास में आज तक इतना कठिन पेपर कभी तैयार नहीं किया गया, जितना इस बार एसआई भर्ती के री-एग्जाम में किया गया है.

हजारों अभ्यर्थी होंगे धरने में शामिल: एसआई भर्ती के अभ्यर्थी सत्येंद्र राव का कहना है कि 20 सितंबर को एसआई भर्ती का री-एग्जाम हुआ था, जिसमें प्रश्न पत्र निर्धारित ट्रेंड से काफी अलग था. उनका आरोप है कि पेपर को इतना कठिन और अतार्किक बनाया गया कि परीक्षा की निर्धारित समय सीमा में उसे हल करना व्यावहारिक रूप से असंभव हो गया. एग्जाम एक्सपर्ट्स का भी कहना है कि 2 घंटे में इस पेपर को सॉल्व नहीं किया जा सकता है. सत्येंद्र राव का मानना है कि परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था को ऐसा प्रश्न पत्र तैयार करना चाहिए जो तार्किक हो और निर्धारित पाठ्यक्रम व परीक्षा पैटर्न के अनुरूप हो. उन्होंने मांग की है कि परीक्षा दोबारा आयोजित कराने के साथ-साथ आरपीएससी और कर्मचारी चयन बोर्ड का पुनर्गठन किया जाए, और उनमें शिक्षाविदों व विशेषज्ञों को शामिल किया जाए.

इसे भी पढ़ें- RPSC SI Re Exam 2021: पहली पारी में सामान्य हिंदी का पेपर सम्पन्न, 69.59 फीसदी रही उपस्थति

29 सितंबर को शहीद स्मारक पर धरना: छात्र नेता राम सिंह समोता का कहना है कि प्रदेश भर से बेरोजगार युवा 29 सितंबर को जयपुर के शहीद स्मारक पर इकट्ठा होंगे. आरपीएससी और अधीनस्थ चयन बोर्ड की कार्यप्रणाली पिछले कई वर्षों से सवालों के घेरे में है और एसआई भर्ती परीक्षा इसका ताजा उदाहरण है. उन्होंने कहा कि एसआई भर्ती के री-एग्जाम के प्रश्न पत्र को लेकर अभ्यर्थियों में गंभीर असंतोष है. यदि भर्ती प्रक्रिया का उद्देश्य युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना है, तो प्रश्न पत्र और चयन प्रक्रिया ऐसी होनी चाहिए जिसमें योग्य अभ्यर्थियों को अपनी क्षमता साबित करने का उचित अवसर मिल सके.

प्रदेश भर में आंदोलन की चेतावनी: राम सिंह समोता ने आगे कहा कि स्कूल लेक्चरर, कॉलेज लेक्चरर और अन्य भर्तियों में भी पदों के अनुरूप अभ्यर्थियों का चयन नहीं हो पाया है. उन्होंने मांग की है कि आरपीएससी और कर्मचारी चयन बोर्ड में सिर्फ उन लोगों को नियुक्त किया जाना चाहिए जिनका एकेडमिक रिकॉर्ड शानदार हो, जो शिक्षाविद हों और जिन्हें भर्ती परीक्षाओं का अनुभव हो. सिफारिश के आधार पर किसी की भी नियुक्ति नहीं की जानी चाहिए. उन्होंने चेतावनी दी कि आरपीएससी और चयन बोर्ड के खिलाफ 29 सितंबर को आंदोलन की शुरुआत होने जा रही है और इसे पूरे प्रदेश भर में चलाया जाएगा.

इसे भी पढ़ें- एसआई भर्ती पुनः परीक्षा-2021 : आयोग का संवेदनशील निर्णय, फॉर्म अपडेट को लेकर दी ये बड़ी जानकारी

यह हैं प्रमुख मांगे:

- एसआई भर्ती एग्जाम को दोबारा आयोजित किया जाए.

- 20 सितंबर के पेपर के पैटर्न और कठिनाई स्तर की समीक्षा की जाए.

- आरपीएससी, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड का पुनर्गठन हो.

- आयोग और बोर्ड में विषय विशेषज्ञ और अनुभवी शिक्षाविद् शामिल किए जाएं.

- भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और विशेषज्ञ को प्राथमिकता दी जाए.

- आरपीएससी में रिक्त पदों को भरकर उसकी कार्यप्रणाली को मजबूत किया जाए.

इसे भी पढ़ें- आरपीएससी: एसआई भर्ती परीक्षा-2021 दोबारा 20 सितंबर को आयोजित होगी, 16 मई से कर सकेंगे आवेदन में संशोधन

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
5वीं-8वीं बोर्ड परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन शुरू - Jhalrapatan News
एग्ज़ाम्स

5वीं-8वीं बोर्ड परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन शुरू - Jhalrapatan News

AU PhD Admission : 959 सीटों पर 4823 अभ्यर्थियों की दावेदारी, विश्वविद्यालय व कॉलेजों में होंगे पीएचडी प्रवेश
 - au phd admission 959 seats 4823 applicants in university and affiliated colleges
एग्ज़ाम्स

AU PhD Admission : 959 सीटों पर 4823 अभ्यर्थियों की दावेदारी, विश्वविद्यालय व कॉलेजों में होंगे पीएचडी प्रवेश - au phd admission 959 seats 4823 applicants in university and affiliated colleges

Hathras News: यूपी बोर्ड परीक्षा फॉर्म में भी दर्ज होगी अपार आईडी
एग्ज़ाम्स

Hathras News: यूपी बोर्ड परीक्षा फॉर्म में भी दर्ज होगी अपार आईडी

BSLET 2026: बिहार बोर्ड लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, 1 अक्टूबर से शुरू होगा आवेदन
एग्ज़ाम्स

BSLET 2026: बिहार बोर्ड लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, 1 अक्टूबर से शुरू होगा आवेदन

Kerala NEET PG 2026 Branch-Wise Cutoff: Category-Wise Closing Rank
एग्ज़ाम्स

Kerala NEET PG 2026 Branch-Wise Cutoff: Category-Wise Closing Rank

बिहार लाइब्रेरियन परीक्षा: जानें भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी
एग्ज़ाम्स

बिहार लाइब्रेरियन परीक्षा: जानें भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी

बिहार: विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी, एक अक्तूबर से होंगे ऑनलाइन आवेदन
एग्ज़ाम्स

बिहार: विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी, एक अक्तूबर से होंगे ऑनलाइन आवेदन

RRB टेक्नीशियन एग्जाम सिटी स्लिप जारी, परीक्षा केंद्र जानें
एग्ज़ाम्स

RRB टेक्नीशियन एग्जाम सिटी स्लिप जारी, परीक्षा केंद्र जानें

ताज़ा ख़बरें