जमुई बैड टच कांड की जांच करेंगी लेडी सिंघम; DU से की पढ़ाई, UPSC में 184वीं रैंक, IPS दीप्ति मोनाली का शानदार सफर - ips deepti monali leads jamui case sit first female sdpo
जमुई बैड टच कांड की जांच करेंगी लेडी सिंघम; DU से की पढ़ाई, UPSC में 184वीं रैंक, IPS दीप्ति मोनाली का शानदार सफर Who is IPS Deepti Monali: जमुई में नाबालिग छात्रा के साथ हुई बर्बरता के मामले में पीड़ितों को न्याय दिलाने…

सौजन्य से:- Jagran
जमुई बैड टच कांड की जांच करेंगी लेडी सिंघम; DU से की पढ़ाई, UPSC में 184वीं रैंक, IPS दीप्ति मोनाली का शानदार सफर
Who is IPS Deepti Monali: जमुई में नाबालिग छात्रा के साथ हुई बर्बरता के मामले में पीड़ितों को न्याय दिलाने ...और पढ़ें
HighLights
- IPS दीप्ति मोनाली जमुई 'बैड टच' कांड की जांच का नेतृत्व करेंगी।
- वह जमुई की पहली महिला SDPO हैं, UPSC में 184वीं रैंक हासिल की।
- दिल्ली विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा प्राप्त, 2024 बैच की बिहार कैडर IPS।
संवाद सहयोगी, जमुई। Who is IPS Deepti Monali: बिहार के जमुई जिले में दसवीं की नाबालिग छात्रा के साथ मड़वा पहाड़ के समीप हुई बर्बर बदसलूकी और दरिंदगी के मामले में पीड़ितों को न्याय दिलाने और अपराधियों को सख्त सजा दिलवाने की कमान तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी दीप्ति मोनाली के हाथों में सौंपी गई है।
प्रशासनिक हलकों में अपनी कर्तव्यनिष्ठा और त्वरित कार्रवाई के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस दीप्ति मोनाली की अगुवाई में इस पूरे संवेदनशील प्रकरण की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है।
जमुई सांसद अरुण भारती ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) दीप्ति मोनाली के नेतृत्व में एसआईटी को मामले की तहकीकात, वैज्ञानिक साक्ष्यों के संकलन और संलिप्त अपराधियों की त्वरित गिरफ्तारी की जिम्मेदारी दी गई है।
UPSC में 184वीं रैंक और जमुई की पहली महिला SDPO
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की अत्यंत प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा-2023 में अखिल भारतीय स्तर पर 184वीं रैंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाली दीप्ति मोनाली वर्तमान में जमुई में बतौर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सेवाएं दे रही हैं।
2024 बैच की बिहार कैडर की आईपीएस अधिकारी दीप्ति ने जमुई सदर अनुमंडल की कमान संभालकर जिले की पहली महिला एसडीपीओ बनने का ऐतिहासिक गौरव भी अपने नाम दर्ज किया है। फील्ड में उनकी सक्रियता और सख्त कार्यशैली ने जिले के असामाजिक तत्वों में खौफ पैदा किया है।
पटना में हुई परवरिश, डीयू के मिरांडा हाउस से पीजी
आईपीएस दीप्ति मोनाली मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) जिले से ताल्लुक रखती हैं, लेकिन उनकी प्रारंभिक परवरिश और स्कूली शिक्षा बिहार की राजधानी पटना में हुई। उन्होंने पटना के डीएवी पब्लिक स्कूल से अपनी स्कूली पढ़ाई उत्कृष्ट अंकों के साथ पूरी की। इसके बाद उन्होंने उच्च शिक्षा के लिए देश के प्रतिष्ठित संस्थान दिल्ली विश्वविद्यालय का रुख किया।
दीप्ति ने दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रसिद्ध दौलत राम कॉलेज से दर्शनशास्त्र (Philosophy) विषय में स्नातक की डिग्री हासिल की। इसके उपरांत उन्होंने देश के शीर्ष महिला कॉलेजों में शुमार मिरांडा हाउस से दर्शनशास्त्र में ही स्नातकोत्तर (पीजी) की उपाधि प्राप्त की। अपनी शैक्षणिक योग्यता और तार्किक क्षमता के बल पर उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा में पहले ही प्रयासों में सफलता का परचम लहराया।
गया में प्रोबेशन से जमुई तक का मजबूत प्रशासनिक सफर
अकादमिक सफर पूरा करने और यूपीएससी में चयन के बाद दीप्ति मोनाली ने हैदराबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (SVPNPA) से कड़ा बुनियादी प्रशिक्षण प्राप्त किया। व्यावहारिक प्रशिक्षण के तहत उनकी पहली महत्वपूर्ण फील्ड पोस्टिंग गया जिले में प्रशिक्षु सहायक पुलिस अधीक्षक (ट्रेनी एएसपी) के रूप में हुई।
आईपीएस दीप्ति मोनाली: प्रोफाइल
- पद: अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO), जमुई।
- कैडर व बैच: बिहार कैडर, 2024 बैच (भारतीय पुलिस सेवा)।
- UPSC में रैंक: 184वीं रैंक (सिविल सेवा परीक्षा 2023)।
- गृह जिला: मूल रूप से पूर्वी चंपारण (परवरिश पटना में)।
- शिक्षा: डीएवी पटना (स्कूली शिक्षा), दौलत राम कॉलेज (बीए ऑनर्स- दर्शनशास्त्र), मिरांडा हाउस (एमए- दर्शनशास्त्र), दिल्ली विश्वविद्यालय।
- पूर्व अनुभव: प्रशिक्षु सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP), गया।
गया में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था संधारण की बारीकियां सीखने के बाद उन्हें स्वतंत्र पदस्थापन के तहत जमुई का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया।
अब जमुई के मड़वा पहाड़ छात्रा कांड में मुख्य आरोपितों की गिरफ्तारी, एनकाउंटर और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ जिस तत्परता से पुलिस कार्रवाई कर रही है, उसके पीछे एसआईटी प्रभारी के रूप में आईपीएस दीप्ति मोनाली की सख्त मॉनिटरिंग को प्रमुख माना जा रहा है।
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
5वीं व 8वीं बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन आज से - Balotra News

UP NEET Rank List 2026 OUT: Download Round 2 Rank List

सरकारी नौकरियों के लिए बनेगा यूनिफाइड पोर्टल, एक ही रजिस्ट्रेशन से UPSC, SSC समेत कई परीक्षाओं में कर सकेंगे आवेदन - unified portal for govt jobs one registration for all exams

एमपी बीएड रजिस्ट्रेशन 2026 (MP BEd Registration 2026): फेज 6 सीट आवंटन जारी, शेड्यूल देखें

बोर्ड परीक्षा के लिए एलओसी जमा करने की प्रक्रिया शुरू, 21 अक्तूबर तक मौका

Mainpuri News: बेहतर रिपोर्ट वाले विद्यालय ही बनेंगे परीक्षा केंद्र

CGSSB Result 2026: फायरमैन, अनुरेखक, प्रयोगशाला परिचारक, जेजेए परीक्षा का परिणाम और अंतिम उत्तर कुंजी जारी

बिहार दारोगा भर्ती की मुख्य परीक्षा रद्द, BPSSC ने जारी किया नोटिस - Main Media
ताज़ा ख़बरें
- आईबीपीएस पीओ 2026: प्रारंभिक परीक्षा परिणाम जारी, अगला चरण मुख्य परीक्षा, अक्तूबर में होगी; भरे जाएंगे 7565 पद
- CBSE ने 10वीं, 12वीं के सैंपल पेपर जारी किए: आंसर शीट की मार्किंग स्कीम भी जारी की, मई में OSM रिजल्ट को लेकर विवाद हुआ था
- CBSE: पश्चिम एशिया के 7 देशों में दोबारा होगी कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा, मार्क्स में सुधार करने का मिलेगा मौका - cbse class 12 board exams to be held again in 7 west asian countries nad students will get chance to improve the marks
- युद्ध के बीच कैसे 12वीं पास होंगे पश्चिम एशिया के छात्र? CBSE ने लिया ऐतिहासिक फैसला, बिना फीस होगी दोबारा परीक्षा
- राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए तुरंत कर लें अप्लाई, इस डेट के बाद भरनी होगी लेट फीस, 8वीं कक्षा में मिलेगा दाखिला - rimcee 2026 apply immediately for the national indian college entrance exam 2026 the fee will have to be paid after this date
- खाड़ी देशों में रद्द हुईं CBSE 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं फिर से होंगी आयोजित, बिना किसी फीस दिए दे सकेंगे एग्जाम
- NEET SS 2025: 600 में से 175 नंबर लाने वाले भी ले सकते हैं मेडिकल सीट, SC के आदेश के बाद कम हुई कट-ऑफ
- Gujarat education minister assures early resolution of pending issues of grant-in-aid schools

