यूपी में कौशल विकास को लगे पंख, योगी सरकार ने युवाओं के फीडबैक के लिए लॉन्च किया 'कौशल संपर्क' QR कोड - yogi govt launches kaushal sampark qr for up skill feedback
यूपी में कौशल विकास को लगे पंख, योगी सरकार ने युवाओं के फीडबैक के लिए लॉन्च किया 'कौशल संपर्क' QR कोड योगी सरकार ने कौशल विकास प्रशिक्षण में युवाओं की प्रतिक्रिया जानने के लिए 'कौशल संपर्क' QR कोड लॉन्च किया है। ...और पढ…

सौजन्य से:- jagran.com
यूपी में कौशल विकास को लगे पंख, योगी सरकार ने युवाओं के फीडबैक के लिए लॉन्च किया 'कौशल संपर्क' QR कोड
योगी सरकार ने कौशल विकास प्रशिक्षण में युवाओं की प्रतिक्रिया जानने के लिए 'कौशल संपर्क' QR कोड लॉन्च किया है। ...और पढ़ें
HighLights
- 'कौशल संपर्क' QR कोड युवाओं के फीडबैक के लिए लॉन्च।
- AI और सॉफ्ट स्किल्स प्रशिक्षण के लिए MoU पर हस्ताक्षर।
- मुख्यालय परिसर में 'कौशल वाटिका' का भी उद्घाटन।
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। योगी सरकार ने कौशल विकास को नई तकनीक और पारदर्शिता से जोड़ते हुए स्वतंत्रता दिवस पर एक नई पहल शुरू की है। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (UPSDM) मुख्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और कई नई पहलों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं की बात सीधे मिशन तक पहुंचाने के लिए ‘कौशल संपर्क’ QR कोड की शुरुआत की गई। मुख्यालय परिसर में ‘कौशल वाटिका’ का भी उद्घाटन किया गया, जिसका उद्देश्य हरियाली बढ़ाने के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना है।
कार्यक्रम की शुरुआत मिशन निदेशक पुलकित खरे ने ध्वजारोहण कर की। इसके बाद अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को नमन किया। इस अवसर पर मिशन निदेशक पुलकित खरे ने कहा कि स्वतंत्रता हमें अपने अधिकारों के साथ अपनी जिम्मेदारियों का भी एहसास कराती है। योगी सरकार उत्तर प्रदेश को कौशल संपन्न और आत्मनिर्भर बनाने के लिए मिशन के माध्यम से लगातार नई पहल कर रही है। उन्होंने कहा कि आज के समय में युवाओं को रोजगारपरक कौशल के साथ नई तकनीकों और सॉफ्ट स्किल्स की जानकारी देना जरूरी है। कौशलयुक्त युवा अपने परिवार को आर्थिक रूप से मजबूत करने के साथ प्रदेश के विकास में भी योगदान देता है।
समारोह के दौरान युवाओं को आधुनिक कौशल से जोड़ने के लिए आईटीपी तीव्र एजुकेशन टेक प्राइवेट लिमिटेड और फुल्गोर एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के साथ दो समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इन एमओयू के माध्यम से युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) और सॉफ्ट स्किल्स का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे उनकी तकनीकी जानकारी के साथ संवाद क्षमता, व्यक्तित्व विकास और रोजगार की तैयारी बेहतर होगी।
प्रशिक्षण की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए ‘कौशल संपर्क’ क्यूआर कोड का शुभारंभ किया गया। ट्रेनिंग सेंटर पर लगे क्यूआर कोड को स्कैन करके युवा बता सकेंगे कि ट्रेनिंग कैसी चल रही है, उन्हें क्या अच्छा लगा और क्या बेहतर किया जा सकता है। इसके साथ ही वे अपनी शिकायत या सुझाव भी दर्ज करा सकेंगे। इस व्यवस्था से प्राप्त फीडबैक सीधे मिशन तक पहुंचेगा, जिससे प्रशिक्षण केंद्रों की निगरानी और गुणवत्ता में सुधार होगा।
विश्व युवा कौशल दिवस-2026 के अवसर पर 15 जुलाई को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रमों को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अपर मिशन निदेशक पूजा मिश्रा, संयुक्त निदेशक मयंक गंगवार, वित्त नियंत्रक संदीप कुमार, सहायक निदेशक डॉ. एम.के. सिंह, सहायक निदेशक पवित्रा टंडन, सीओओ आशीष कुमार सहित मिशन के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
Solan News: नौणी विवि में 49 वोकेशनल ट्रेनर्स के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू

Skill development needs better outcome measurement | Policy Circle

झारखंड में 1400 स्कूलों और 2.25 लाख छात्रों के शिक्षण स्तर का ऑडिट पूरा, गोल्ड रेटिंग पर प्राचार्यों को मिलेगा अवार्ड - jharkhand school certification 225 lakh students evaluated

बिहार के स्कूलों में पढ़ाई के साथ रोजगार के गुर, 6वीं के बाद छात्रों को मिलेगी वोकेशनल ट्रेनिंग - bihar schools to offer vocational education from class 6

माकपा का दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर संपन्न: CPM नेता का आरोप, नई शिक्षा नीति के नाम पर शिक्षा का निजीकरण जारी - Samastipur News

खीरी में कौशल विकास के बच्चों को मिली मुफ्त ड्रेस: जिला कौशल विकास मिशन के अधिकारी अभिषेक शुक्ला ने बांटी, आत्मविश्वास बढ़ाने की पहल - Meja News

National workshop on NEP 2020 redefines sports in higher education

National workshop on sports, physical education under NEP 2020 underway in Trichy - The Tribune
ताज़ा ख़बरें
- स्नातक छात्रों को अब AI और इंडस्ट्री का प्रशिक्षण, बिहार के सभी विश्वविद्यालयों में बनेगा स्किल डेवलपमेंट सेल - bihar ug students to get ai industry training skill cells formed
- Udhampur News: 64 इच्छुक उद्यमियों ने उद्यमिता कौशल विकास का लिया प्रशिक्षण
- संत जेवियर्स स्कूल में एनईपी का प्रशिक्षण
- कौशल विकास मिशन के तहत 100 बच्चों को मिली ड्रेस: खीरी में प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान बांटी गई ड्रेस - Khiri(Koraon) News
- Udhampur News: कौशल प्रशिक्षण से युवाओं को आत्मनिर्भर बना रहा आरएसईटीआई
- Kaithal News: बुजुर्गों की देखभाल का प्रशिक्षण ले रहे 30 प्रतिभागियों को बांटी अध्ययन सामग्री
- कौशल विकास के लिए एमओए | रांची समाचार - द टाइम्स ऑफ इंडिया
- यूपी: कौशल विकास मिशन के प्रमाण पत्र अब डिजीलॉकर पर, ऑनलाइन होगा सत्यापन

