होमस्किल्समुजफ्फरपुर में खुलेगा सैनिक स्कूल, बच्चों को बेहतर शिक्षा और सैन्य प्रशिक्षण का मिलेगा अवसर - muzaffarpur aurai to get sainik school education boost
स्किल्स

मुजफ्फरपुर में खुलेगा सैनिक स्कूल, बच्चों को बेहतर शिक्षा और सैन्य प्रशिक्षण का मिलेगा अवसर - muzaffarpur aurai to get sainik school education boost

मुजफ्फरपुर में खुलेगा सैनिक स्कूल, बच्चों को बेहतर शिक्षा और सैन्य प्रशिक्षण का मिलेगा अवसर मुजफ्फरपुर के औराई में केंद्र सरकार की 100 नए सैनिक स्कूल योजना के तहत एक सैनिक स्कूल स्थापित करने की पहल शुरू हो गई है। राज्य म…

26 अगस्त 2026 को 03:25 pm बजे
मुजफ्फरपुर में खुलेगा सैनिक स्कूल, बच्चों को बेहतर शिक्षा और सैन्य प्रशिक्षण का मिलेगा अवसर - muzaffarpur aurai to get sainik school education boost

सौजन्य से:- Jagran

मुजफ्फरपुर में खुलेगा सैनिक स्कूल, बच्चों को बेहतर शिक्षा और सैन्य प्रशिक्षण का मिलेगा अवसर

मुजफ्फरपुर के औराई में केंद्र सरकार की 100 नए सैनिक स्कूल योजना के तहत एक सैनिक स्कूल स्थापित करने की पहल शुरू हो गई है। राज्य मंत्री रमा निषाद के प्रयासों के बाद जिला प्रशासन अब प्रस्ताव तैयार कर रहा है।

HighLights

- मुजफ्फरपुर के औराई में सैनिक स्कूल खोलने की पहल।

- मंत्री रमा निषाद ने रक्षा मंत्री को लिखा था पत्र।

- पीपीपी मोड पर आधारित होगा यह नया सैनिक स्कूल।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। बिहार में मुजफ्फरपुर के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उम्मीद जगी है। केंद्र सरकार की ओर से देश में 100 नए सैनिक स्कूल खोलने की योजना के तहत मुजफ्फरपुर के औराई में भी सैनिक स्कूल स्थापित करने की पहल शुरू हो गई है।

राज्य के पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री रमा निषाद ने जिला प्रशासन से इस संबंध में प्रस्ताव भेजने को कहा है। प्रस्ताव भेजे जाने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है।

मंत्री ने रक्षा मंत्री को लिखा था पत्र

औराई में सैनिक स्कूल खोलने को लेकर मंत्री रमा निषाद ने पहले ही पहल की थी। उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र भेजकर पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मोड में प्रस्तावित सैनिक स्कूल के लिए औराई का चयन करने का आग्रह किया था।

पिछड़ा-अति पिछड़ा छात्रों पर फोकस

मंत्री ने अपने पत्र में कहा था कि औराई क्षेत्र में पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों की संख्या को देखते हुए यहां सैनिक स्कूल की स्थापना उपयोगी होगी। इससे ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ सैन्य प्रशिक्षण और अनुशासन आधारित शिक्षा का अवसर मिल सकेगा।

रक्षा मंत्रालय से आया जवाब

रक्षा मंत्री की ओर से भेजे गए जवाब में बताया गया कि बिहार के मुजफ्फरपुर और मुंगेर जिले से इस संबंध में प्रस्ताव प्राप्त नहीं हुआ है। इसके बाद औराई में सैनिक स्कूल की स्थापना के लिए जिला प्रशासन की ओर से प्रस्ताव तैयार कर भेजने की कवायद शुरू की जा रही है।

पीपीपी मोड में खुलेगा स्कूल

देश में प्रस्तावित नए सैनिक स्कूलों में पीपीपी मॉडल के तहत स्कूल स्थापित किए जाने हैं। औराई का चयन होने पर यहां विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाओं के साथ शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में काम हो सकेगा। स्कूल खुलने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को अपने जिले में ही बेहतर शैक्षणिक अवसर मिलने की उम्मीद है।

प्रस्ताव के बाद आगे बढ़ेगी प्रक्रिया

मंत्री ने जिला पदाधिकारी को जल्द प्रस्ताव तैयार कर संबंधित स्तर पर भेजने को कहा है। जिला प्रशासन की ओर से प्रस्ताव भेजे जाने के बाद केंद्र स्तर पर आगे की कार्रवाई होगी। अब औराई के लोगों की नजर इस बात पर है कि प्रस्ताव को कब मंजूरी मिलती है और सैनिक स्कूल की स्थापना की प्रक्रिया किस गति से आगे बढ़ती है।

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
Solan News: नौणी विवि में 49 वोकेशनल ट्रेनर्स के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू
स्किल्स

Solan News: नौणी विवि में 49 वोकेशनल ट्रेनर्स के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू

Skill development needs better outcome measurement | Policy Circle
स्किल्स

Skill development needs better outcome measurement | Policy Circle

झारखंड में 1400 स्कूलों और 2.25 लाख छात्रों के शिक्षण स्तर का ऑडिट पूरा, गोल्ड रेटिंग पर प्राचार्यों को मिलेगा अवार्ड
 - jharkhand school certification 225 lakh students evaluated
स्किल्स

झारखंड में 1400 स्कूलों और 2.25 लाख छात्रों के शिक्षण स्तर का ऑडिट पूरा, गोल्ड रेटिंग पर प्राचार्यों को मिलेगा अवार्ड - jharkhand school certification 225 lakh students evaluated

बिहार के स्कूलों में पढ़ाई के साथ रोजगार के गुर, 6वीं के बाद छात्रों को मिलेगी वोकेशनल ट्रेनिंग
 - bihar schools to offer vocational education from class 6
स्किल्स

बिहार के स्कूलों में पढ़ाई के साथ रोजगार के गुर, 6वीं के बाद छात्रों को मिलेगी वोकेशनल ट्रेनिंग - bihar schools to offer vocational education from class 6

माकपा का दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर संपन्न:  CPM नेता का आरोप, नई शिक्षा नीति के नाम पर शिक्षा का निजीकरण जारी - Samastipur News
स्किल्स

माकपा का दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर संपन्न: CPM नेता का आरोप, नई शिक्षा नीति के नाम पर शिक्षा का निजीकरण जारी - Samastipur News

खीरी में कौशल विकास के बच्चों को मिली मुफ्त ड्रेस:  जिला कौशल विकास मिशन के अधिकारी अभिषेक शुक्ला ने बांटी, आत्मविश्वास बढ़ाने की पहल - Meja News
स्किल्स

खीरी में कौशल विकास के बच्चों को मिली मुफ्त ड्रेस: जिला कौशल विकास मिशन के अधिकारी अभिषेक शुक्ला ने बांटी, आत्मविश्वास बढ़ाने की पहल - Meja News

National workshop on NEP 2020 redefines sports in higher education
स्किल्स

National workshop on NEP 2020 redefines sports in higher education

National workshop on sports, physical education under NEP 2020 underway in Trichy - The Tribune
स्किल्स

National workshop on sports, physical education under NEP 2020 underway in Trichy - The Tribune

ताज़ा ख़बरें