पटरियों पर नहीं, दीवारों पर दौड़ रही 'ट्रेन', खगड़िया में सरकारी स्कूल बना 'बिहार शिक्षा एक्सप्रेस', बच्चों ने की सवारी - khagaria school transforms into bihar shiksha express train
पटरियों पर नहीं, दीवारों पर दौड़ रही 'ट्रेन', खगड़िया में सरकारी स्कूल बना 'बिहार शिक्षा एक्सप्रेस', बच्चों ने की सवारी Khagaria School Train Look: खगड़िया के परबत्ता स्थित मुकेश प्राथमिक विद्यालय ने अपने भवन को 'बिहार श…

सौजन्य से:- Jagran
पटरियों पर नहीं, दीवारों पर दौड़ रही 'ट्रेन', खगड़िया में सरकारी स्कूल बना 'बिहार शिक्षा एक्सप्रेस', बच्चों ने की सवारी
Khagaria School Train Look: खगड़िया के परबत्ता स्थित मुकेश प्राथमिक विद्यालय ने अपने भवन को 'बिहार शिक्षा एक्सप्रेस' नामक ट्रेन ...और पढ़ें
HighLights
- मुकेश प्राथमिक विद्यालय, करना ने भवन को ट्रेन का रूप दिया।
- प्रधान शिक्षक हिमांशु शेखर झा ने 'बिहार शिक्षा एक्सप्रेस' पहल की।
- यह नवाचार बच्चों को आकर्षित कर पढ़ाई को रुचिकर बना रहा है।
संवाद सूत्र, परबत्ता (खगड़िया)। Khagaria School Train Look:बिहार में शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार की एक और सुखद तस्वीर सामने आई है। यह तस्वीर सिर्फ पठन-पाठन तक ही सीमित नहीं है, बल्कि भवन और वर्ग कक्षों के आकर्षक स्वरूप में भी झलक रही है। परबत्ता नगर पंचायत के करना गांव स्थित मुकेश प्राथमिक विद्यालय, रामभज नगर इन दिनों अपने अनोखे रंग-रूप के कारण पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विद्यालय प्रशासन की एक अभिनव पहल के बाद सरकारी स्कूल की दीवारें अब दूर से देखने पर किसी रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन के डिब्बे जैसी नजर आती हैं। इस अनोखे बदलाव का पूरा श्रेय विद्यालय के प्रधान शिक्षक हिमांशु शेखर झा को जाता है, जिन्होंने अपनी रचनात्मक सोच से विद्यालय भवन की दीवारों को ट्रेन की बोगी जैसा आकर्षक स्वरूप प्रदान किया है।
दीवार पर 'बिहार शिक्षा एक्सप्रेस' लिखा हुआ है और 'C-4' जैसे कोच नंबर भी अंकित हैं। यह अनोखा रंग-रूप न केवल बच्चों को आकर्षित कर रहा है, बल्कि स्थानीय लोगों और राहगीरों का भी ध्यान अपनी ओर खींच रहा है।
शिक्षा को रोचक बनाने का अनोखा प्रयास
विद्यालय भवन को आकर्षक बनाने के पीछे का मुख्य उद्देश्य बच्चों के लिए स्कूल के माहौल को रुचिकर और आनंददायक बनाना है। रंग-बिरंगे स्वरूप में सजा यह विद्यालय बच्चों के बीच खासा आकर्षण पैदा कर रहा है। स्कूल प्रशासन की इस पहल की स्थानीय स्तर पर भी काफी चर्चा हो रही है और लोग इसकी सराहना कर रहे हैं। शिक्षक का मानना है कि पढ़ाई के लिए माहौल का आनंददायी होना अत्यंत आवश्यक है।
'बिहार शिक्षा एक्सप्रेस' : एक नज़र में
- विद्यालय का नाम: मुकेश प्राथमिक विद्यालय, रामभज नगर, करना।
- स्थान: करना गांव, नगर पंचायत परबत्ता, खगड़िया, बिहार।
- पहलकर्ता: हिमांशु शेखर झा (प्रधान शिक्षक)।
- उद्देश्य: शिक्षा को आनंददायी बनाना, बच्चों का नामांकन और उपस्थिति बढ़ाना।
- स्थिति: वर्तमान में करीब 130 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं, जिनमें प्रधान शिक्षक समेत चार शिक्षक कार्यरत हैं।
विद्यालय के प्रधान शिक्षक हिमांशु शेखर झा ने बताया, "पठन-पाठन को लेकर माहौल आनंददायी होना चाहिए। इससे बच्चों की पाठ्यक्रम को ग्रहण करने की क्षमता विकसित होती है और विद्यालय के प्रति उनमें आकर्षण पैदा होता है। हमारा प्रयास है कि बच्चे स्कूल आने के लिए उत्सुक रहें और खुशी-खुशी पढ़ाई करें।
इस पहल से बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने और शिक्षकों पर भी सकारात्मक असर पड़ने की उम्मीद है।" मुकेश प्राथमिक विद्यालय रामभज नगर, करना में वर्तमान में करीब 130 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं, जिन्हें प्रधान शिक्षक समेत चार शिक्षक शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। यह नवाचार सरकारी शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव की एक नई किरण जगाता है।
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
School Timing: 1 से नहीं, 16 अक्टूबर से बदलेगा सभी सरकारी स्कूलों का समय, इस राज्य में शिक्षा विभाग ने दिया आदेश

NCERT Class 9 book calls NEP 2020 ‘excellent' case of policymaking, ‘Ram Rajya’ model of good governance

India’s higher education expands, but teacher vacancies and funding remain concerns: SBI Research

THE World University Rankings 2027: IISc India's best at 254, no institute in top 200

चंडीगढ़ के PM SHRI स्कूल में शिक्षा के अनोखे प्रयोग, किताबों से आगे बढ़ी पढ़ाई, एस्ट्रोडोम-लैब और सेल्फ डिफेंस से संवर रहीं छात्राएं

Meet Preeti Aghalayam, a chemical engineering student at IIT Madras, who worked as a researcher at MIT and took charge as the director to build an IIT in Africa

वाराणसी DIET सारनाथ में नई शिक्षा नीति पर सेमिनार: गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समग्र आकलन पर हुई चर्चा - Faridpur (Sarnath) News

जनकल्याणकारी योजनाओं की छात्रों को मिली जानकारी: बांसी कॉलेज में 'सेवा की कहानी' कार्यक्रम, नई शिक्षा नीति पर हुई चर्चा - Lakhan Pur(Lalitpur) News
ताज़ा ख़बरें
- Safe transit, well-lit surroundings: Delhi L-G Sandhu hears Daulat Ram College students - The Tribune
- समावेशी व रोजगारोन्मुख शिक्षा व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है नई शिक्षा नीति: डॉ. नीलिमा
- 3.1K views · 20 reactions | Delhi University Student Protest: डीयू कैंपस में छात्रों का अनोखा प्रदर्शन, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल #DelhiUniversity #StudentProtest #DUcampus #DynamiteNews | Dynamite News Hindi
- NCERT releases new Class 9 Social Science textbook, ‘Understanding Society: India and Beyond’
- How UK campuses are changing opportunities for Indian students, British Council Director Education India explains
- छोटे B-school से 35,000 छात्रों वाली यूनिवर्सिटी तक—विज्ञापनों के दम पर खड़ा LPU का शिक्षा साम्राज्य
- India eyes IIT campus in France, new research partnerships in focus
- आईटीआई गंगेश्वरी में युवाओं को मिली कौशल विकास की जानकारी: केंद्र-राज्य की योजनाओं और रोजगार के अवसरों पर हुआ संवाद - Burawali(Gangeshwari) News

