CET समेत 5 बड़ी भर्तियों की परीक्षा तारीख बदली: अब नवंबर से फरवरी तक होंगे एग्जाम, 50 लाख से ज्यादा छात्रों के शामिल होने की संभावना - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan RSSB Exam Calendar Update | CET Exam Dates Changed 2026 CET समेत 5 बड़ी भर्तियों की परीक्षा तारीख बदली:अब नवंबर से फरवरी तक होंगे एग्जाम, 50 लाख से ज्यादा छात्रों के…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Rajasthan RSSB Exam Calendar Update | CET Exam Dates Changed 2026
CET समेत 5 बड़ी भर्तियों की परीक्षा तारीख बदली:अब नवंबर से फरवरी तक होंगे एग्जाम, 50 लाख से ज्यादा छात्रों के शामिल होने की संभावना
- कॉपी लिंक
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने CET समेत पांच बड़ी भर्ती परीक्षाओं का संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी किया है। अक्टूबर 2026 में प्रस्तावित पंचायतीराज चुनावों के मद्देनजर बोर्ड ने परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया है।
संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, टीचिंग एसोसिएट (संविदा आधारित) भर्ती के 32 विषयों की परीक्षा 17 नवंबर से 21 दिसंबर 2026 तक अलग-अलग तारीखों में आयोजित की जाएगी।
वहीं, समान पात्रता परीक्षा (CET) सीनियर सेकंडरी स्तर की परीक्षा 1 से 3 दिसंबर 2026 तक होगी। CET स्नातक स्तर की परीक्षा 16, 17 और 18 जनवरी 2027 को आयोजित की जाएगी।
इसके साथ ही प्रयोगशाला परिचारक सीधी भर्ती परीक्षा 25 जनवरी 2027 को और कनिष्ठ अभियंता संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 3 से 5 फरवरी 2027 तक होगी।
बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे संशोधित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार अपनी तैयारी और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं करें। बता दें कि इन भर्ती परीक्षाओं में लगभग 50 लाख से ज्यादा छात्रों के शामिल होने की संभावना है।
टीचिंग एसोसिएट के 32 विषयों की परीक्षा नवंबर-दिसंबर में
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से टीचिंग एसोसिएट (संविदा आधारित) भर्ती-2026 के तहत 32 विषयों की परीक्षा अलग-अलग तारीखों में आयोजित की जाएगी। इसके लिए 17 नवंबर, 7, 9, 10, 11, 14, 15, 16, 17, 18 और 21 दिसंबर 2026 की तारीखें निर्धारित की गई हैं।
17 नवंबर और 14, 17, 18 और 21 दिसंबर को परीक्षा एक पारी में होगी। वहीं, 7, 9, 10, 11, 15 और 16 दिसंबर को दो पारियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस भर्ती परीक्षा के आयोजन के लिए बोर्ड कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT), टैबलेट बेस्ड टेस्ट विद OMR अथवा पेपर-पेन OMR पैटर्न का इस्तेमाल कर सकता है।
CET सीनियर सेकंडरी की परीक्षा 1 से 3 दिसंबर तक
समान पात्रता परीक्षा (CET) सीनियर सेकंडरी स्तर-2026 का आयोजन 1 से 3 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा। परीक्षा हर दिन दो पारियों में होगी। वहीं, समान पात्रता परीक्षा (CET) स्नातक स्तर-2026 की परीक्षा 16 से 18 जनवरी 2027 तक होगी।
इसमें 16 और 17 जनवरी को दो-दो पारियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी, जबकि 18 जनवरी को एक पारी में परीक्षा होगी। CET के जरिए अलग - अलग भर्तियों में आवेदन के लिए पात्रता निर्धारित की जाती है, ऐसे में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी इन परीक्षाओं में शामिल होते हैं।
प्रयोगशाला परिचारक और कनिष्ठ अभियंता भर्ती की तारीख भी बदलीं
बोर्ड की ओर से प्रयोगशाला परिचारक सीधी भर्ती-2025 की परीक्षा अब 25 जनवरी 2027 को एक पारी में आयोजित की जाएगी।
इसके बाद कनिष्ठ अभियंता संयुक्त सीधी भर्ती-2026 की परीक्षा 3 से 5 फरवरी 2027 तक होगी।
कनिष्ठ अभियंता भर्ती परीक्षा प्रतिदिन एक पारी में आयोजित की जाएगी। इन परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को अब नए कार्यक्रम के अनुसार अपनी तैयारी की रणनीति बनानी होगी।
चुनाव के चलते बदला परीक्षा कार्यक्रम
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज ने बताया कि इससे पहले 23 जून और 1 जुलाई 2026 को जारी विज्ञप्तियों के माध्यम से परीक्षा कार्यक्रम घोषित किया था।
अक्टूबर 2026 में प्रस्तावित पंचायतीराज चुनावों के कारण अब परीक्षा कैलेंडर में संशोधन किया गया है।
ऐसे में अभ्यर्थियों से अपील करता हूं कि वे परीक्षा की तारीखों को लेकर किसी तरह के भ्रम में न रहें और संशोधित कार्यक्रम के अनुसार ही अपनी तैयारी करें।
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
विश्वविद्यालय ने रिजल्ट में अपडेट किया मार्कशीट सीरियल नंबर

बेसिक गणित वालों पर दोबारा परीक्षा का बोझ क्यों? नॉन मेडिकल की राह में बनी बाधा

CBSE की स्कूलों को सलाह, बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए LOC में नाम, विषय और फीस की गलती न करें स्कूल - cbse clarifies 2027 board exam loc and registration doubts

MCC NEET Counselling 2026 Round 3 Seat Allotment Result OUT Today: PDF Link at mcc.nic.in

Noida News: बोर्ड परीक्षा से पहले कमजोर छात्रों की होगी पहचान, कमियां होंगी दूर

सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षा के पंजीकरण और एलओसी प्रक्रिया पर वेबिनार किया

SI भर्ती परीक्षा फिर विवादों में, शहीद स्मारक पर धरना, आउट ऑफ पैटर्न पेपर पर भड़के अभ्यर्थी, कहा-दोबारा हो एग्जाम

RSSB Exam Calendar 2026-27 जारी, CET और 4 अन्य परीक्षाओं की डेट देखें
ताज़ा ख़बरें
- RSSB LDC Result 2026 जारी, रिजल्ट PDF, कट ऑफ और मेरिट लिस्ट डाउनलोड करें
- CET 2026 : कर्मचारी चयन बोर्ड ने जारी किया संशोधित कैलेंडर, अक्टूबर में होने वाली परीक्षाएं अब दिसंबर और अगले साल होंगी
- UPSSSC जल्द जारी करेगा 10 भर्तियों के परिणाम: सितंबर-दिसंबर तक 24 हजार पदों के रिजल्ट घोषित होंगे, DV प्रक्रिया होगी शुरू - Prayagraj (Allahabad) News
- APO प्रारंभिक परीक्षा विवाद: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित करने पर लगाई रोक, फैसला सुरक्षित - allahabad hc stays apo mains exam result judgment reserved
- MBBS Seats 2026: नीट काउंसलिंग के बीच बढ़कर 1.40 लाख के पार हुई एमबीबीएस सीट्स, सबसे ज्यादा इन राज्यों में
- बीएसईबी बिहार बोर्ड अर्धवार्षिक रिजल्ट 2026-27 कक्षा 9 से 12 के लिए
- RSSB Exam Dates 2026: राजस्थान CET एग्जाम कब होगा? 5 परीक्षाओं की तारीखें जारी, देखें पूरा शेड्यूल
- HTET 2026: हरियाणा बोर्ड ने टीईटी एग्जाम नोटिफिकेशन की जारी, अभ्यर्थियों को तैयारी स्टार्ट करने की दी सलाह; आवेदन जल्द - htet 2026 haryana board releases tet exam notification advises candidates to start preparing applications open soon

