MBBS Seats 2026: नीट काउंसलिंग के बीच बढ़कर 1.40 लाख के पार हुई एमबीबीएस सीट्स, सबसे ज्यादा इन राज्यों में
MBBS Seats 2026 Increased: नीट यूजी काउंसलिंग प्रक्रिया का तीसरा राउंड जारी है। रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 27 सितंबर है और चॉइस लॉकिंग 28 सितंबर तक चलेगा। इस बीच, NMC ने एक बार फिर एमबीबीएस सीटें बढ़ा दी हैं। 2026-27 एकेडम…

सौजन्य से:- Navbharat Times
MBBS Seats 2026 Increased: नीट यूजी काउंसलिंग प्रक्रिया का तीसरा राउंड जारी है। रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 27 सितंबर है और चॉइस लॉकिंग 28 सितंबर तक चलेगा। इस बीच, NMC ने एक बार फिर एमबीबीएस सीटें बढ़ा दी हैं। 2026-27 एकेडमिक सेशन में देश के 839 कॉलेजों में एमबीबीएस सीटें बढ़कर 140664 हो गई हैं।
Medical Admission 2026 , MBBS Seats in India: मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी है। नेशनल मेडिकल काउंसिल कमेटी (NMC) ने एक बार फिर एमबीबीएस सीटों में संशोधन किया है। भारत के मेडिकल कॉलेजों में 13,636 नई एमबीबीएस सीटें जोड़ी गई हैं। इससे नीट यूजी काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल हो रहे उम्मीदवारों को फायदा होगा।
बदले हुए एमबीबीएस सीट मैट्रिक्स के अनुसार, 1,27,028 MBBS सीटों को रिन्यू किया गया है, जबकि सरकारी और प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में 13,636 सीटें बढ़ाई गई हैं।
ये नए आंकड़े NEET UG 2026 काउंसलिंग के लिए जरूरी हैं, क्योंकि नीट यूजी 2026 में क्वालीफाई हुए स्टूडेंट्स को 2026-27 एकेडमिक सेशन में बढ़ी हुई सीटों पर एडमिशन दिया जाएगा। बदले हुए सीट मैट्रिक्स की जानकारी NMC के मेडिकल असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड (MARB) ने 22 सितंबर को दी थी।
MBBS की कुल कितनी सीटें हैं?
नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने एकेडमिक ईयर 2026-27 के लिए MBBS सीट मैट्रिक्स में बदलाव किया है। इस नए बदलाव के साथ, नेशनल इंपॉर्टेंस वाले संस्थानों (INIs) की सीटों को छोड़कर, 839 मेडिकल कॉलेजों में मंज़ूर MBBS सीटों की कुल संख्या बढ़कर 1,40,664 हो गई है। कुल सीटों में सरकारी मेडिकल कॉलेजों की 64,121 सीटें और प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों की 76,543 सीटें शामिल हैं।
इससे पहले, एनएमसी ने इसी महीने में 3000 से ज्यादा सीटें बढ़ाई थीं। 2026-27 एकेडमिक ईयर में जुलाई में देशभर में MBBS की कुल 1,36,939 सीटें थीं, जो सितंबर में बढ़कर 1,40,214 हो गई थीं, जिन्हें अब 1,40,664 कर दिया गया है।
मेडिकल कॉलेजों की संख्या भी बढ़ी
एमबीबीएस सीटों के साथ नए मेडिकल कॉलेजों की संख्या भी 836 से बढ़कर 839 हो गई है। इनमें 447 सरकारी और 392 प्राइवेट मेडिकल कॉलेज शामिल हैं। इसमें हाल ही में खुले 41 मेडिकल कॉलेजों की 3,850 MBBS सीटें भी शामिल हैं। इन नए कॉलेजों में से 13 सरकारी संस्थान हैं जिनमें 850 सीटें हैं, जबकि 28 प्राइवेट कॉलेज हैं जिनमें 3000 सीटें हैं।
सबसे ज्यादा इन राज्यों में बढ़ीं एमबीबीएस सीटें
लेटेस्ट सीट मैट्रिक्स के अनुसार, बढ़ी हुई एमबीबीएस सीटों का सबसे ज्यादा फायदा कर्नाटक हुआ है। इसके बाद तमिलनाडु और फिर यूपी, राजस्थान और तेलंगाना में सीटें बढ़ाई गई हैं।
नोट: NMC ने साफ किया है कि संबंधित अपील कमेटियों या अन्य सक्षम अधिकारियों के फैसलों के आधार पर मौजूदा सीट मैट्रिक्स में और बदलाव किया जा सकता है। स्टेट वाइज मेडिकल कॉलेज और एमबीबीएस सीटों की संख्या देखने के लिए यहां क्लिक करें-
NMC की मेडिकल कॉलेजों को चेतावनी
मेडिकल काउंसल ने मेडिकल कॉलेजों को स्वीकृत सीटों से अधिक छात्रों को दाखिला लेने पर सख्त चेतावनी दी है। आयोग के अनुसार, कॉलेजों को सिर्फ उतनी ही एमबीबीएस सीटों पर एडमिशन देना होगा, जितनी सीटों को मंजूरी दी गई है। क्षमता से अधिक छात्रों को एडमिशन देने के मामले पर कॉलेजों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
ये परमिशन संबंधित रेगुलेटरी और अपील प्रक्रियाओं के जरिए दी गई थीं। आयोग ने मेडिकल कॉलेजों को यह भी निर्देश दिया है कि वे बदले हुए सीट मैट्रिक्स में दी गई जानकारी की जांच करें और किसी भी गड़बड़ी या कमी की सूचना जांच के लिए MARB को दें।
लेखक के बारे मेंअमन कुमारअमन कुमार, डिजिटल में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में नवभारतटाइम्स.कॉम में प्रिंसिपल डिजिटल कंटेंट प्रॉड्यूसर पद पर हैं। शिक्षा और रोजगार जगत की खबरों के अनुभवी लेखक अमन को न्यूज वर्ल्ड में करीब 10 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है। वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। साल 2015 में साधना न्यूज चैनल से अपने करियर की शुरुआत करते हुए टीवी चैनल आउटपुट डेस्क और 'मानव को शांति कहां' मासिक पत्रिका से लेखन शैली को समझा। इसके बाद लाइव न्यूज हिंदी (लाइव इंडिया), जनसत्ता.कॉम, आजतक जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में रहकर ग्राउंड रिपोर्टिंग के साथ वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे। कई साल के अनुभव से अमन पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं। अमन रिपोर्ट्स बेस्ड, सटीक और विश्वसनीय जानकारियों को पाठकों तक पहुंचाने में विश्वास रखते हैं। उनकी प्राथमिकता यूजर्स तक सही जानकारी को सरल शब्दों में समझाना रही है।
अमन, शिक्षा और रोजगार से जुड़े विषयों जैसे स्कूल-कॉलेज एडमिशन, बोर्ड परीक्षा, प्रवेश परीक्षा, सरकारी नौकरी, सरकारी रिजल्ट, कॉम्पिटिटिव एग्जाम, करियर टिप्स एंड ऑप्शंस, करेंट अफेयर्स, जनरल नॉलेज, सक्सेस स्टोरीज समेत कई टॉपिक्स पर गहरी सोच और समझ के साथ व्यापक कवरेज करते हैं। टीचर्स, प्रोफेसर्स, एक्सपर्ट्स, करियर काउंसलर की सलाह और टिप्स के जरिए स्कूल की खबरों से लेकर IIT-JEE, NEET, GATE, CLAT, CUET जैसे नेशनल लेवल एंट्रेंस एग्जाम से जुड़े विषयों पर काम करते हैं। इसके अलावा एसससी, यूपीएससी, बैंक, पुलिस समेत भारत और राज्य स्तर की सरकारी नौकरियों के बारे में विस्तार और गहराई से लिखते हैं।
गवर्नमेंट जॉब, प्राइवेट जॉब, स्कूल एजुकेशन से लेकर हायर एजुकेशन तक की फील्ड में काम करते हुए अमन ने भारत के प्रमुख शिक्षा बोर्ड CBSE के एग्जाम कंट्रोलर डॉ. संयम भारद्वाज, दिल्ली यूनिवर्सिटी की डीन ऑफ एडमिशन्स प्रोफेसर हनीत गांधी और यूजीसी के पूर्व अध्यक्ष प्रो. एम. जगदीश कुमार का खास इंटरव्यू कर स्टूडेंट्स के लिए क्वालिटी कंटेंट वाले ऑथेंटिक आर्टिकल्स लिखे हैं। इसके अलावा ABVP और NSUI जैसे छात्र संगठनों के प्रवक्ताओं का इंटरव्यू लिया है। सीबीएसई, रीट, नीट, यूपीएससी जैसी परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करने वाले टॉपर्स से बातचीत कर रिपोर्ट तैयार करते रहे हैं। ताकि उनके टिप्स और सलाह से बाकी युवाओं के करियर को बेहतर बनाने में मदद मिल सके।
दिल्ली में जन्मे अमन कुमार की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है। इसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में B.A. ऑनर्स की डिग्री हासिल की। फिर डीयू के साउथ कैंपस से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। उसके बाद गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, हिसार से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है। ये डिग्रियां अमन को हिंदी पत्रकारिता की वो एक्सपर्टीज देती हैं जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल (5 Ws+1H) यानी क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के पैमानों के आधार पर न्यूज राइटिंग के लिए जरूरी हैं... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Educationकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
विश्वविद्यालय ने रिजल्ट में अपडेट किया मार्कशीट सीरियल नंबर

बेसिक गणित वालों पर दोबारा परीक्षा का बोझ क्यों? नॉन मेडिकल की राह में बनी बाधा

CBSE की स्कूलों को सलाह, बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए LOC में नाम, विषय और फीस की गलती न करें स्कूल - cbse clarifies 2027 board exam loc and registration doubts

MCC NEET Counselling 2026 Round 3 Seat Allotment Result OUT Today: PDF Link at mcc.nic.in

Noida News: बोर्ड परीक्षा से पहले कमजोर छात्रों की होगी पहचान, कमियां होंगी दूर

सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षा के पंजीकरण और एलओसी प्रक्रिया पर वेबिनार किया

SI भर्ती परीक्षा फिर विवादों में, शहीद स्मारक पर धरना, आउट ऑफ पैटर्न पेपर पर भड़के अभ्यर्थी, कहा-दोबारा हो एग्जाम

RSSB Exam Calendar 2026-27 जारी, CET और 4 अन्य परीक्षाओं की डेट देखें
ताज़ा ख़बरें
- RSSB LDC Result 2026 जारी, रिजल्ट PDF, कट ऑफ और मेरिट लिस्ट डाउनलोड करें
- CET 2026 : कर्मचारी चयन बोर्ड ने जारी किया संशोधित कैलेंडर, अक्टूबर में होने वाली परीक्षाएं अब दिसंबर और अगले साल होंगी
- UPSSSC जल्द जारी करेगा 10 भर्तियों के परिणाम: सितंबर-दिसंबर तक 24 हजार पदों के रिजल्ट घोषित होंगे, DV प्रक्रिया होगी शुरू - Prayagraj (Allahabad) News
- APO प्रारंभिक परीक्षा विवाद: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित करने पर लगाई रोक, फैसला सुरक्षित - allahabad hc stays apo mains exam result judgment reserved
- बीएसईबी बिहार बोर्ड अर्धवार्षिक रिजल्ट 2026-27 कक्षा 9 से 12 के लिए
- RSSB Exam Dates 2026: राजस्थान CET एग्जाम कब होगा? 5 परीक्षाओं की तारीखें जारी, देखें पूरा शेड्यूल
- HTET 2026: हरियाणा बोर्ड ने टीईटी एग्जाम नोटिफिकेशन की जारी, अभ्यर्थियों को तैयारी स्टार्ट करने की दी सलाह; आवेदन जल्द - htet 2026 haryana board releases tet exam notification advises candidates to start preparing applications open soon
- Telangana engineering colleges see rise in registrations for campus placements | Hyderabad News - The Times of India

