होमकैंपसवित्त रहित शिक्षा नीति पर परिचर्चा आयोजित: बहेड़ा महाविद्यालय में शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल; सरकार से पुनर्विचार की मांग की - Benipur News
कैंपस

वित्त रहित शिक्षा नीति पर परिचर्चा आयोजित: बहेड़ा महाविद्यालय में शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल; सरकार से पुनर्विचार की मांग की - Benipur News

- Hindi News - Local - Bihar - Darbhanga - Benipur - Bahera College Education Policy Debate | Dr Arvind Kumar Jha Statement वित्त रहित शिक्षा नीति पर परिचर्चा आयोजित:बहेड़ा महाविद्यालय में शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल; सर…

18 सितंबर 2026 को 01:02 pm बजे
वित्त रहित शिक्षा नीति पर परिचर्चा आयोजित:  बहेड़ा महाविद्यालय में शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल; सरकार से पुनर्विचार की मांग की - Benipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Bihar

- Darbhanga

- Benipur

- Bahera College Education Policy Debate | Dr Arvind Kumar Jha Statement

वित्त रहित शिक्षा नीति पर परिचर्चा आयोजित:बहेड़ा महाविद्यालय में शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल; सरकार से पुनर्विचार की मांग की

- कॉपी लिंक

बहेड़ा महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में शुक्रवार को वित्त रहित शिक्षा नीति पर एक परिचर्चा हुई। इसकी अध्यक्षता हिंदी विभागाध्यक्ष और बेनीपुर के विद्वत परिषद के अध्यक्ष डॉ. अरविंद कुमार झा ने की।

डॉ. झा ने कहा कि दशकों से राज्य में वित्त रहित शिक्षा नीति के नाम पर जो व्यवस्था चल रही है, वह शिक्षा व्यवस्था और सरकार की नीतियों पर एक बड़ा सवाल है।

मुख्य अतिथि डॉ. रमण कुमार झा ने बताया कि इस व्यवस्था के तहत काम करने वाले शिक्षकों और कर्मचारियों ने मुश्किल हालात में समाज को शिक्षित करने की जिम्मेदारी निभाई है। यह विश्व इतिहास में एक खास उदाहरण है।

उन्होंने सरकार से जल्द ही इस नीति पर फिर से विचार करने की मांग की। इस मौके पर प्रो. ताराकांत झा, प्रो. प्रकाश चंद्र यादव, प्रो. विपिन राय, प्रो. गिरीश कुमार राय, प्रो. इरफान, प्रो. बबीता, डॉ. सरोज, डॉ. अशोक यादव और प्रो. सुमित सहित कई शिक्षक और छात्र मौजूद थे।

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →

ताज़ा ख़बरें