होम›एग्ज़ाम्स›पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज में पहली अक्टूबर से शुरू होगा प्रवेश: 50 एमबीबीएस सीटों में 7 ऑल इंडिया और 43 स्टेट कोटे की; 28 सितंबर से काउंसलिंग - Pithoragarh News
एग्ज़ाम्स

पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज में पहली अक्टूबर से शुरू होगा प्रवेश: 50 एमबीबीएस सीटों में 7 ऑल इंडिया और 43 स्टेट कोटे की; 28 सितंबर से काउंसलिंग - Pithoragarh News

- Hindi News - Local - Uttarakhand - Pithoragarh - Pithoragarh Medical College MBBS Admission | Counseling Starts Sept 28 पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज में पहली अक्टूबर से शुरू होगा प्रवेश:50 एमबीबीएस सीटों में 7 ऑल इंडिया और 4…

25 सितंबर 2026 को 12:02 pm बजे
पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज में पहली अक्टूबर से शुरू होगा प्रवेश:  50 एमबीबीएस सीटों में 7 ऑल इंडिया और 43 स्टेट कोटे की; 28 सितंबर से काउंसलिंग - Pithoragarh News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttarakhand

- Pithoragarh

- Pithoragarh Medical College MBBS Admission | Counseling Starts Sept 28

पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज में पहली अक्टूबर से शुरू होगा प्रवेश:50 एमबीबीएस सीटों में 7 ऑल इंडिया और 43 स्टेट कोटे की; 28 सितंबर से काउंसलिंग

- कॉपी लिंक

सीमांत जिले पिथौरागढ़ में लंबे इंतजार के बाद स्व. जगजीवन राम राजकीय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है। मेडिकल कॉलेज को एमबीबीएस की 50 सीटों की स्वीकृति मिलने के बाद अब पहली अक्टूबर से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

मेडिकल कॉलेज की 50 सीटों में से सात सीटें ऑल इंडिया कोटे के लिए निर्धारित हैं, जबकि 43 सीटों पर राज्य कोटे के तहत प्रवेश दिया जाएगा। इससे उत्तराखंड के विद्यार्थियों, खासकर पर्वतीय क्षेत्रों के युवाओं को अपने ही राज्य में चिकित्सा शिक्षा हासिल करने का अवसर मिलेगा।

26 फैकल्टी की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी

मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू कराने के लिए शैक्षणिक ढांचे को तैयार करने की प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है। कॉलेज प्रबंधन के अनुसार करीब 26 फैकल्टी की नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को भी प्रवेश प्रक्रिया के साथ अंतिम रूप दिया जा रहा है।

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एके सिंह ने बताया कि कॉलेज में पढ़ाई के लिए लगभग 26 फैकल्टी की नियुक्ति हो चुकी है। प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी। कॉलेज में विद्यार्थियों के लिए आवश्यक शैक्षणिक एवं अन्य व्यवस्थाएं तैयार की जा रही हैं।

सीमांत की स्वास्थ्य व्यवस्था को मिलेगा सहारा

पिथौरागढ़ में मेडिकल कॉलेज का संचालन शुरू होना केवल चिकित्सा शिक्षा के लिहाज से ही महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि इसे सीमांत जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था में बड़े बदलाव की शुरुआत के तौर पर भी देखा जा रहा है। वर्तमान में गंभीर बीमारियों, विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं और जटिल उपचार के लिए जिले के लोगों को अक्सर हल्द्वानी, बरेली और अन्य बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है। कई बार मरीजों को लंबी दूरी तय कर उपचार के लिए बाहर ले जाना पड़ता है, जिससे समय और आर्थिक बोझ दोनों बढ़ते हैं।

मेडिकल कॉलेज के पूरी क्षमता के साथ विकसित होने पर जिले में विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं का आधार मजबूत होने की उम्मीद है। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध अस्पताल में उपचार की सुविधाओं के विस्तार के साथ गंभीर मरीजों को स्थानीय स्तर पर बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

डॉक्टरों की कमी दूर करने में भी मदद की उम्मीद

एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए आने वाले विद्यार्थियों के साथ चिकित्सा क्षेत्र से जुड़ा शैक्षणिक और विशेषज्ञ मानव संसाधन जिले में विकसित होगा। आने वाले वर्षों में स्थानीय युवाओं के लिए चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी बढ़ सकते हैं।

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
NEET PG 2026 Cutoff Out: Category-Wise Qualifying Marks & Percentile
एग्ज़ाम्स

NEET PG 2026 Cutoff Out: Category-Wise Qualifying Marks & Percentile

Lucknow News: सम सेमेस्टर परीक्षा में अनुपस्थित छात्रों का ब्योरा मांगा
एग्ज़ाम्स

Lucknow News: सम सेमेस्टर परीक्षा में अनुपस्थित छात्रों का ब्योरा मांगा

Bihar Board Matric Exam 2028: बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा की परीक्षा का रजिस्ट्रेशन डेट बढ़ा, 9 अक्टूबर तक करें अप्लाई
एग्ज़ाम्स

Bihar Board Matric Exam 2028: बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा की परीक्षा का रजिस्ट्रेशन डेट बढ़ा, 9 अक्टूबर तक करें अप्लाई

UPSC Editorial Analysis: Analyzing India’s Public Expenditure on Education: The 6% GDP Promise vs Reality
एग्ज़ाम्स

UPSC Editorial Analysis: Analyzing India’s Public Expenditure on Education: The 6% GDP Promise vs Reality

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2028: नौवीं के छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन की तिथि बढ़ी, अब 9 अक्टूबर तक करें आवेदन
 - bihar board matric 2028 registration extended for class 9
एग्ज़ाम्स

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2028: नौवीं के छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन की तिथि बढ़ी, अब 9 अक्टूबर तक करें आवेदन - bihar board matric 2028 registration extended for class 9

UP पुलिस कांस्टेबल भर्ती PET का शेड्यूल जारी, 1 अक्टूबर से होगी परीक्षा
एग्ज़ाम्स

UP पुलिस कांस्टेबल भर्ती PET का शेड्यूल जारी, 1 अक्टूबर से होगी परीक्षा

Bihar School Viral Video: परीक्षा हॉल में न शिक्षक, न डर! मोबाइल देखकर धड़ल्ले से उत्तर लिखते दिखे छात्र, स्कूल की खुली पोल
एग्ज़ाम्स

Bihar School Viral Video: परीक्षा हॉल में न शिक्षक, न डर! मोबाइल देखकर धड़ल्ले से उत्तर लिखते दिखे छात्र, स्कूल की खुली पोल

NEET PG 2026 Top Rankers: Check AIR 1, Top 20 Toppers, Marks
एग्ज़ाम्स

NEET PG 2026 Top Rankers: Check AIR 1, Top 20 Toppers, Marks

ताज़ा ख़बरें