पूर्वांचल विश्वविद्यालय में एमएड की 50% सीटें खाली: 7 कॉलेजों की 385 में से 180 सीटों पर ही हुए दाखिले, दूसरी काउंसिलिंग के बाद भी नहीं भरीं - Jaunpur News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Jaunpur - Jaunpur Purvanchal University MEd Admission Counseling | Vacant Seats पूर्वांचल विश्वविद्यालय में एमएड की 50% सीटें खाली:7 कॉलेजों की 385 में से 180 सीटों पर ही हुए दाखिले…

सौजन्य से:- bhaskar.com
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Jaunpur
- Jaunpur Purvanchal University MEd Admission Counseling | Vacant Seats
पूर्वांचल विश्वविद्यालय में एमएड की 50% सीटें खाली:7 कॉलेजों की 385 में से 180 सीटों पर ही हुए दाखिले, दूसरी काउंसिलिंग के बाद भी नहीं भरीं
- कॉपी लिंक
जौनपुर के वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से जुड़े कॉलेजों में एमएड की करीब 50 फीसदी सीटें खाली रह गई हैं। विश्वविद्यालय से जुड़े सात कॉलेजों की कुल 385 सीटों में से सिर्फ 180 छात्रों ने ही दाखिले के लिए काउंसिलिंग कराई है।
एक हफ्ते पहले इंजीनियरिंग संस्थान में एमएड में दाखिले के लिए काउंसिलिंग हुई थी। यह काउंसिलिंग जौनपुर के चार और गाजीपुर के तीन कॉलेजों की सीटों के लिए कराई गई थी। एमएड प्रवेश परीक्षा में कुल 370 छात्र शामिल हुए थे, लेकिन इनमें से 178 छात्र काउंसिलिंग में शामिल नहीं हुए।
खाली सीटों को भरने के लिए 16 सितंबर को दूसरी काउंसिलिंग भी हुई। इसके बाद भी सीटें पूरी तरह से नहीं भर पाईं। प्रवेश परीक्षा का काम टीडी कॉलेज के बीएड विभाग के प्रोफेसर डॉ. अजय कुमार दुबे की निगरानी में हुआ था। प्रवेश कमेटी में डॉ. योगेश शर्मा, प्रोफेसर सुनीता गुप्ता, डॉ. अंजनी मिश्रा और विश्वविद्यालय परिसर के प्रोफेसर मिथिलेश सिंह भी शामिल थे।
प्रोफेसर अजय दुबे ने बताया कि खाली सीटों को भरने के लिए अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इन सीटों को भरने के लिए कोई निर्णय लिया जाएगा।
जिन कॉलेजों में एमएड के दाखिले होने हैं, उनमें राजा हरपाल सिंह पीजी कॉलेज सिंगरामऊ, तिलकधारी महाविद्यालय जौनपुर, राजा श्रीकृष्ण दत्त पीजी कॉलेज जौनपुर, जय बजरंग महिला महाविद्यालय मुंगराबादशाहपुर जौनपुर, गुरु फूलचंग महाविद्यालय गाजीपुर, गोपीनाथ महाविद्यालय देवली सलामतपुर गाजीपुर और बाबा गज्जनदास बालिका महाविद्यालय खनकाह महाविद्यालय धरवां गाजीपुर शामिल हैं। दूसरी काउंसिलिंग के बाद भी इन कॉलेजों की सभी सीटें अभी तक नहीं भर पाई हैं।
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
स्कूली शिक्षा में हुनर को मिले जगह, पीएम को भेजा प्रस्ताव

बिहार बोर्ड कक्षा 9 अर्धवार्षिक हिंदी प्रश्न पत्र 2026-27 – पीडीएफ डाउनलोड (21 सितंबर)

नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को सभी ने स्वीकार किया, इसे लागू करने के लिए पूरा देश काम कर रहा है: अमित शाह

कोचिंग कल्चर के खिलाफ, PhD के बाद गांव को दिए 3 साल, IIT बॉम्बे डायरेक्टर प्रो शिरीष केदारे से जुड़ी 7 बातें

School Holiday Tomorrow, Sept 22: Schools closed in West Bengal, Assam

Cambridge pushes flexible subject choices in line with NEP 2020

Northeast education conclave proposes special package for NEP 2020 implementation » MokokchungTimes.com

Higher Education, Higher Quality: Expanding School Network In Uttar Pradesh | Outlook India
ताज़ा ख़बरें
- 171 IIT students died unnatural deaths in 20 years, 82% suicides on campus: IIT alumnus' report
- बिहार बोर्ड कक्षा 10 अर्धवार्षिक प्रश्न पत्र 2026-27: हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान
- मातृभाषा में स्कूली पाठ्यक्रम तैयार करने की दिशा में शिक्षा विभाग ने कदम बढ़ाया - Bhagalpur News
- Cambridge says flexible subject choices align with NEP 2020 vision in India
- Open house: Shouldn’t govt fix basic school facilities before claiming education excellence? - The Tribune
- IIT-Bombay death: Institute director meets protesting students, âsignsâ list of 18 demands
- Amethi News: राजकीय नर्सिंग कॉलेज में 60 सीटों पर मिलेगा प्रवेश
- JUT में परीक्षा के 6 महीने बाद भी BTech-डिप्लोमा के रिजल्ट नहीं, छात्रवृत्ति पर भी पड़ रहा असर

