यूपी के सर्वोदय स्कूलों में पढ़ाई के साथ रोजगारपरक कौशल सीखेंगे छात्र, मिलेगी 300 घंटों की स्किल ट्रेनिंग - up sarvodaya vidyalaya 3000 students to get skill training
यूपी के सर्वोदय स्कूलों में पढ़ाई के साथ रोजगारपरक कौशल सीखेंगे छात्र, मिलेगी 300 घंटों की स्किल ट्रेनिंग उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन 'प्रोजेक्ट प्रवीण' के तहत सर्वोदय विद्यालयों के 3000 से अधिक छात्रों को स्कूली पढ़ाई…

सौजन्य से:- Jagran
यूपी के सर्वोदय स्कूलों में पढ़ाई के साथ रोजगारपरक कौशल सीखेंगे छात्र, मिलेगी 300 घंटों की स्किल ट्रेनिंग
उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन 'प्रोजेक्ट प्रवीण' के तहत सर्वोदय विद्यालयों के 3000 से अधिक छात्रों को स्कूली पढ़ाई के साथ रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण देगा।
HighLights
- 3000 से अधिक छात्रों को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण।
- प्रोजेक्ट प्रवीण के तहत यूपी कौशल विकास मिशन की पहल।
- रोजगार और स्वरोजगार के लिए छात्रों को तैयार करना।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। सर्वोदय विद्यालयों में पढ़ने वाले तीन हजार से अधिक विद्यार्थियों को अब स्कूली पढ़ाई के साथ रोजगारपरक कौशल भी सिखाया जाएगा। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्रोजेक्ट प्रवीण के तहत विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण देने की तैयारी पूरी कर ली है।
इसके लिए 31 प्रशिक्षण प्रदाता संस्थाओं को लक्ष्य सौंपा गया है। सभी संस्थाओं को 30 सितंबर तक प्रशिक्षण शुरू करना अनिवार्य किया गया है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को स्कूल स्तर से ही कौशल से जोड़कर आगे रोजगार, स्वरोजगार और बेहतर करियर के लिए तैयार करना है।
समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों के विद्यार्थियों को उनकी रुचि और उपलब्ध प्रशिक्षण के अनुसार अपैरल, आईटी-आईटीईएस, मैनेजमेंट सहित अन्य रोजगारपरक क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह पहल शिक्षा से कौशल और कौशल से रोजगार की ओर ले जाने में महत्वपूर्ण होगी।
प्रशिक्षण की कुल अवधि 300 घंटे तक होगी
स्कूल में ही व्यावहारिक प्रशिक्षण मिलने से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और उनमें भविष्य के लिए जरूरी दक्षताएं विकसित होंगी। प्रशिक्षण में एक बैच में अधिकतम 35 विद्यार्थी शामिल किए जाएंगे। प्रशिक्षण की कुल अवधि 300 घंटे तक होगी। इस तरह विद्यार्थियों की नियमित पढ़ाई प्रभावित किए बिना उन्हें कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा।
प्रशिक्षण प्रदाताओं को प्रशिक्षण केंद्र स्थापित कर उनका अनुमोदन कराने, विद्यार्थियों का पंजीकरण करने और बैच गठित करने की प्रक्रिया समय से पूरी करनी होगी। प्रशिक्षण प्रदाता को मिशन मुख्यालय में अनुबंध जमा कर उसकी पुष्टि करानी होगी। इसके बाद ही संबंधित जिले की जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई (डीपीएमयू) को बैच बनाने की अनुमति मिलेगी।
केवल वैध और मान्यता प्राप्त जाब रोल में ही प्रशिक्षण दिया जा सकेगा। पोर्टल पर उन्हीं बैच और सेक्टर को मंजूरी मिलेगी, जो संबंधित प्रशिक्षण संस्था को आवंटित किए गए हैं। इससे प्रशिक्षण में पारदर्शिता और गुणवत्ता बनाए रखने में मदद मिलेगी।
प्रशिक्षण प्रदाताओं को बैच शुरू होने के सात दिन के भीतर विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री उपलब्ध करानी होगी। मिशन के निदेशक पुलकित खरे ने प्रशिक्षण प्रदाताओं को सभी प्रक्रियाएं निर्धारित समय सीमा और नियमों के अनुसार पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
Solan News: नौणी विवि में 49 वोकेशनल ट्रेनर्स के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू

Skill development needs better outcome measurement | Policy Circle

झारखंड में 1400 स्कूलों और 2.25 लाख छात्रों के शिक्षण स्तर का ऑडिट पूरा, गोल्ड रेटिंग पर प्राचार्यों को मिलेगा अवार्ड - jharkhand school certification 225 lakh students evaluated

बिहार के स्कूलों में पढ़ाई के साथ रोजगार के गुर, 6वीं के बाद छात्रों को मिलेगी वोकेशनल ट्रेनिंग - bihar schools to offer vocational education from class 6

माकपा का दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर संपन्न: CPM नेता का आरोप, नई शिक्षा नीति के नाम पर शिक्षा का निजीकरण जारी - Samastipur News

खीरी में कौशल विकास के बच्चों को मिली मुफ्त ड्रेस: जिला कौशल विकास मिशन के अधिकारी अभिषेक शुक्ला ने बांटी, आत्मविश्वास बढ़ाने की पहल - Meja News

National workshop on NEP 2020 redefines sports in higher education

National workshop on sports, physical education under NEP 2020 underway in Trichy - The Tribune
ताज़ा ख़बरें
- स्नातक छात्रों को अब AI और इंडस्ट्री का प्रशिक्षण, बिहार के सभी विश्वविद्यालयों में बनेगा स्किल डेवलपमेंट सेल - bihar ug students to get ai industry training skill cells formed
- Udhampur News: 64 इच्छुक उद्यमियों ने उद्यमिता कौशल विकास का लिया प्रशिक्षण
- संत जेवियर्स स्कूल में एनईपी का प्रशिक्षण
- कौशल विकास मिशन के तहत 100 बच्चों को मिली ड्रेस: खीरी में प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान बांटी गई ड्रेस - Khiri(Koraon) News
- Udhampur News: कौशल प्रशिक्षण से युवाओं को आत्मनिर्भर बना रहा आरएसईटीआई
- Kaithal News: बुजुर्गों की देखभाल का प्रशिक्षण ले रहे 30 प्रतिभागियों को बांटी अध्ययन सामग्री
- कौशल विकास के लिए एमओए | रांची समाचार - द टाइम्स ऑफ इंडिया
- यूपी: कौशल विकास मिशन के प्रमाण पत्र अब डिजीलॉकर पर, ऑनलाइन होगा सत्यापन

