सीबीएसई बोर्ड 2027: कक्षा 10वीं और 12वीं के सैंपल पेपर और मार्किंग स्कीम जारी, कैसे करें डाउनलोड? जानें तरीका
सीबीएसई बोर्ड 2027: कक्षा 10वीं और 12वीं के सैंपल पेपर और मार्किंग स्कीम जारी, कैसे करें डाउनलोड? जानें तरीका सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए सैंपल पेपर और मार्किंग स्कीम जारी कर दी है। छात्र इन्हें स…

सौजन्य से:- Amar Ujala
सीबीएसई बोर्ड 2027: कक्षा 10वीं और 12वीं के सैंपल पेपर और मार्किंग स्कीम जारी, कैसे करें डाउनलोड? जानें तरीका
सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए सैंपल पेपर और मार्किंग स्कीम जारी कर दी है। छात्र इन्हें सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
विस्तार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए सैंपल पेपर जारी कर दिए हैं। बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले पंजीकृत छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर जाकर सैंपल पेपर देख और डाउनलोड कर सकते हैं। छात्रों को परीक्षा की तैयारी के लिए इन सैंपल पेपर से प्रश्नों के पैटर्न और परीक्षा के तरीके को समझने में मदद मिलेगी।
प्रश्न पत्र और मूल्यांकन में नहीं हुआ बदलाव
शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 10वीं और 12वीं के प्रश्न पत्र के पैटर्न और मूल्यांकन प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं किया गया है। उत्तीर्ण होने के नियम भी पिछले सत्र 2025-26 जैसे ही रहेंगे। परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करने होंगे।
सैंपल पेपर से समझें परीक्षा का पैटर्न
CBSE के अनुसार, सैंपल क्वेश्चन पेपर (SQP) और मार्किंग स्कीम (MS) छात्रों और शिक्षकों को परीक्षा के पैटर्न और पाठ्यक्रम को समझने में मदद करते हैं। सैंपल पेपर से यह भी पता चलता है कि प्रश्न किस तरह पूछे जा सकते हैं। बोर्ड ने छात्रों को सैंपल पेपर का इस्तेमाल पढ़ाई और अभ्यास के लिए करने की सलाह दी है। इससे छात्र विषयों को बेहतर तरीके से समझ सकेंगे और सीखी गई बातों को रोजमर्रा की जिंदगी से जोड़ पाएंगे।
कैसे डाउनलोड करें 10वीं के सैंपल पेपर?
- CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
- शैक्षणिक वेबसाइट (Academic Website) के विकल्प पर क्लिक करें।
- अकादमिक सेक्शन में जाएं।
- ‘वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा X और XII के नमूना प्रश्न पत्र’ वाले लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद ‘कक्षा X’ के लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर सैंपल पेपर की सूची खुल जाएगी।
- जिस विषय का पेपर डाउनलोड करना है, उस पर क्लिक करें।
- सैंपल पेपर की PDF खुलेगी। इसे डाउनलोड करके सेव कर लें।
12वीं के सैंपल पेपर ऐसे करें चेक
कक्षा 12 के सैंपल पेपर देखने के लिए CBSE की शैक्षणिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर जाएं। होमपेज पर ‘वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा X और XII के नमूना प्रश्न पत्र’ वाले लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद कक्षा 12 के सैंपल पेपर के लिंक पर जाएं। यहां विषय, सैंपल प्रश्न पत्र और अंकन योजना के विकल्प मिलेंगे। अपने विषय का चयन कर सैंपल पेपर खोलें और उसे पढ़कर डाउनलोड कर लें।
सैंपल पेपर में परीक्षा का समय, अधिकतम अंक और जरूरी निर्देश भी दिए गए होंगे। किसी सवाल या प्रतिक्रिया के लिए छात्र cbsesqp@cbseshiksha.in पर ईमेल कर सकते हैं।
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
काम में लापरवाही, सूरजपुर में शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, स्कूल के बाबू और भृत्य को किया निलंबित

AI Enters B Pharm Syllabus Under NEP 2020 Reforms

सीबीएसई : 10वीं और 12वीं का सैंपल पेपर जारी

NCERT Class 9 textbooks, NCERT Class 9 Maths, Ganita Manjari Part 2, NCERT Social Science textbook, Understanding Society India and Beyond Part 2, NCERT books 2026-27, NEP 2020, NCF-SE 2023, Class 9 books | - The Times of India

IIT Bombay replaces ceiling fans with wall-mounted units after student death

NCERT: छात्रों का इंतजार खत्म, मैथ को दैनिक जीवन से जोड़कर समझने पर जोर देने वाली कक्षा 9 की ‘गणित मंजरी’ भाग-2 उपलब्ध - ncert ganit manjari part 2 released for class 9 math syllabus

बिहार बोर्ड बीएसईबी कक्षा 10 अर्धवार्षिक विज्ञान प्रश्न पत्र 2026-27 पीडीएफ

NCERT releases new Class 9 textbooks; Maths out now, Social Science from Sept 30
ताज़ा ख़बरें
- IB School Leaders From Pan India Converge At ‘IB Manthan 2026’ To Shape The Future Of Education. - TRIPURA STAR NEWS
- Justice For All’s Save India from Fascism campaign condemns West Bengal Government closure of 252 madrasas, leaving thousands of students without access to Islamic education - Justice For All
- Student Suicides Debate: 'Higher Education Campuses Need To Be More Human', Says Badri Narayan
- स्कूली शिक्षा में हुनर को मिले जगह, पीएम को भेजा प्रस्ताव
- बिहार बोर्ड कक्षा 9 अर्धवार्षिक हिंदी प्रश्न पत्र 2026-27 – पीडीएफ डाउनलोड (21 सितंबर)
- नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को सभी ने स्वीकार किया, इसे लागू करने के लिए पूरा देश काम कर रहा है: अमित शाह
- कोचिंग कल्चर के खिलाफ, PhD के बाद गांव को दिए 3 साल, IIT बॉम्बे डायरेक्टर प्रो शिरीष केदारे से जुड़ी 7 बातें
- सीबीएसई : बोर्ड परीक्षा के पैटर्न और पासिंग नियम में बदलाव नहीं

