होम›एग्ज़ाम्स›हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा: 2025 का संशोधित परिणाम जल्द होगा जारी, पहले होगी बायोमेट्रिक
एग्ज़ाम्स

हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा: 2025 का संशोधित परिणाम जल्द होगा जारी, पहले होगी बायोमेट्रिक

{"_id":"6abb420504903e8a4c04dd43","slug":"htet-revised-2025-results-to-be-released-soon-biometric-verification-to-be-conducted-first-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्…

29 सितंबर 2026 को 05:02 am बजे
हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा: 2025 का संशोधित परिणाम जल्द होगा जारी, पहले होगी बायोमेट्रिक

सौजन्य से:- Amar Ujala

{"_id":"6abb420504903e8a4c04dd43","slug":"htet-revised-2025-results-to-be-released-soon-biometric-verification-to-be-conducted-first-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा: 2025 का संशोधित परिणाम जल्द होगा जारी, पहले होगी बायोमेट्रिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}

हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा: 2025 का संशोधित परिणाम जल्द होगा जारी, पहले होगी बायोमेट्रिक

Tue, 29 Sep 2026 10:13 AM IST

Naveen

संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

Published by: Naveen

Updated Tue, 29 Sep 2026 10:13 AM IST

सार

बोर्ड अध्यक्ष शंकरलाल धूपड़ व सचिव दीपक बाबूलाल करवा ने बताया कि एचटेट-2026 परीक्षा के आयोजन से संबंधित आवश्यक कार्यवाही हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा प्रगति पर है। परीक्षा के आयोजन हेतु विभिन्न स्तरों पर आवश्यक तैयारियां एवं प्रक्रियाएं निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार की जा रही हैं।

विज्ञापन

विस्तार

अब हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अध्यापक पात्रता परीक्षा 2025 के प्रश्नपत्र की गलतियों को लेकर बेक फुट पर आ गया है। हरियाणा सरकार के निर्देश पर शिक्षा बोर्ड ने एचटेट 2025 का परीक्षा परिणाम संशोधित करने का निर्णय लिया है। रिवाइज रिजल्ट जल्द जारी होगा। बोर्ड के इस फैसले से बड़ी संख्या में अभ्यार्थियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन

शिक्षा बोर्ड के एचटेट लेवल-1 (पीआरटी), लेवल-2 (टीजीटी) एवं लेवल-3 (पीजीटी) की परीक्षा 4 व 5 जुलाई को हुई थी। इसका परिणाम 22 अगस्त को घोषित किया था। परीक्षा परिणाम उपरांत अभ्यर्थियों से प्रश्न-पत्रों व उत्तरकुंजियों के संबंध में काफी सवाल उठाए थे। बोर्ड मुख्यालय के पास भी ऑनलाइन और आफ लाइन करीब 25 हजार से अधिक शिकायतें दर्ज कराई गई थी।

विज्ञापन

जिसके बाद बोर्ड ने एचटेट पुनर्समीक्षा रिपोर्ट के आधार पर परीक्षा का संशोधित परीक्षा परिणामबायोमेट्रिक सत्यापन उपरांत शीघ्र घोषित करने का निर्णय लिया है। बोर्ड अध्यक्ष शंकरलाल धूपड़ व सचिव दीपक बाबूलाल करवा ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों का परिणाम संशोधन के उपरांत पात्र श्रेणी में आया है तथा जिनकी बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया अभी शेष है, उन्हें बोर्ड द्वारा निर्धारित केंद्रों पर सत्यापन पूर्ण करने का अवसर दिया जाएगा।

विज्ञापन

सत्यापन की तिथियां जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर जारी की जाएंगी। संशोधित परीक्षा परिणाम अपलोड़ करने या अन्य किसी प्रकार की तकनीकी त्रुटि होने की अवस्था में बोर्ड को यह परिणाम वापस लेने का पूर्ण अधिकार होगा।

इसी वर्ष होगी एचटेट-2026 परीक्षा

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने हरियाणा सरकार के निर्देशों एवं न्यायालय के आदेश के अनुपालन में हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटेट)-2026 का आयोजन इसी वर्ष करवाया जाना प्रस्तावित है।

बोर्ड अध्यक्ष शंकरलाल धूपड़ व सचिव दीपक बाबूलाल करवा ने बताया कि एचटेट-2026 परीक्षा के आयोजन से संबंधित आवश्यक कार्यवाही हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा प्रगति पर है। परीक्षा के आयोजन हेतु विभिन्न स्तरों पर आवश्यक तैयारियां एवं प्रक्रियाएं निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि एचटेट-2026 परीक्षा का आयोजन हरियाणा सरकार के निर्देशों एवं न्यायालय के निर्णय के अनुसार इसी वर्ष किया जाना है। अतः सभी पात्र परीक्षार्थी परीक्षा की तैयारियां समयानुसार जारी रखें तथा परीक्षा से संबंधित आगामी सूचना एवं कार्यक्रम के लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक सूचनाओं का अवलोकन करते रहें।

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
विश्वविद्यालय ने रिजल्ट में अपडेट किया मार्कशीट सीरियल नंबर
एग्ज़ाम्स

विश्वविद्यालय ने रिजल्ट में अपडेट किया मार्कशीट सीरियल नंबर

बेसिक गणित वालों पर दोबारा परीक्षा का बोझ क्यों? नॉन मेडिकल की राह में बनी बाधा
एग्ज़ाम्स

बेसिक गणित वालों पर दोबारा परीक्षा का बोझ क्यों? नॉन मेडिकल की राह में बनी बाधा

CBSE की स्कूलों को सलाह, बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए LOC में नाम, विषय और फीस की गलती न करें स्कूल
 - cbse clarifies 2027 board exam loc and registration doubts
एग्ज़ाम्स

CBSE की स्कूलों को सलाह, बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए LOC में नाम, विषय और फीस की गलती न करें स्कूल - cbse clarifies 2027 board exam loc and registration doubts

MCC NEET Counselling 2026 Round 3 Seat Allotment Result OUT Today: PDF Link at mcc.nic.in
एग्ज़ाम्स

MCC NEET Counselling 2026 Round 3 Seat Allotment Result OUT Today: PDF Link at mcc.nic.in

Noida News: बोर्ड परीक्षा से पहले कमजोर छात्रों की होगी पहचान, कमियां होंगी दूर
एग्ज़ाम्स

Noida News: बोर्ड परीक्षा से पहले कमजोर छात्रों की होगी पहचान, कमियां होंगी दूर

सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षा के पंजीकरण और एलओसी प्रक्रिया पर वेबिनार किया
एग्ज़ाम्स

सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षा के पंजीकरण और एलओसी प्रक्रिया पर वेबिनार किया

SI भर्ती परीक्षा फिर विवादों में, शहीद स्मारक पर धरना, आउट ऑफ पैटर्न पेपर पर भड़के अभ्यर्थी, कहा-दोबारा हो एग्जाम
एग्ज़ाम्स

SI भर्ती परीक्षा फिर विवादों में, शहीद स्मारक पर धरना, आउट ऑफ पैटर्न पेपर पर भड़के अभ्यर्थी, कहा-दोबारा हो एग्जाम

RSSB Exam Calendar 2026-27 जारी, CET और 4 अन्य परीक्षाओं की डेट देखें
एग्ज़ाम्स

RSSB Exam Calendar 2026-27 जारी, CET और 4 अन्य परीक्षाओं की डेट देखें

ताज़ा ख़बरें