जब शिक्षा बनी सेवा: जरूरतमंद बच्चों के सपनों को पंख दे रहे युवा शिक्षक शिवम् चावड़े
चिचोली. आज शिक्षा के क्षेत्र में जहां निजी शिक्षण संस्थानों की बढ़ती फीस आम परिवारों के लिए चुनौती बनती जा रही है, वहीं चिचोली तहसील के युवा शिक्षक शिवम् चावड़े शिक्षा को व्यवसाय नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम बनाकर एक प्रेर…

सौजन्य से:- deshbandhump.com
चिचोली. आज शिक्षा के क्षेत्र में जहां निजी शिक्षण संस्थानों की बढ़ती फीस आम परिवारों के लिए चुनौती बनती जा रही है, वहीं चिचोली तहसील के युवा शिक्षक शिवम् चावड़े शिक्षा को व्यवसाय नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम बनाकर एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं.
VBC Academy Chicholi के संचालक शिवम् चावड़े पिछले करीब पांच वर्षों से आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को निःशुल्क कोचिंग एवं मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं. उनका उद्देश्य केवल बच्चों को पढ़ाना नहीं, बल्कि उन्हें बेहतर विद्यालयों में प्रवेश और बेहतर भविष्य के अवसर उपलब्ध कराना है.
निःशुल्क शिक्षा के साथ शानदार परिणाम
शिवम् चावड़े ने बताया कि अकादमी द्वारा कक्षा 5वीं, 8वीं एवं 10वीं के जरूरतमंद विद्यार्थियों को निःशुल्क कोचिंग दी जा रही है. खास बात यह है कि इस पहल का परिणाम भी उत्साहजनक रहा है और संस्था का वार्षिक परीक्षा परिणाम लगातार शत-प्रतिशत रहा है.
कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली विभिन्न विद्यालयों की प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी भी विद्यार्थियों को निःशुल्क करवाई जाती है.
पिछले वर्ष इस पहल से जुड़े 30 विद्यार्थियों में से 25 विद्यार्थियों का चयन नवोदय विद्यालय, उत्कृष्ट विद्यालय, श्रमोदय विद्यालय, ज्ञानोदय विद्यालय एवं मॉडल स्कूल जैसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में हुआ. यह उपलब्धि न केवल विद्यार्थियों की मेहनत, बल्कि उन्हें मिले सही मार्गदर्शन का भी प्रमाण है.
13 सितंबर को होगी चयन परीक्षा
इस वर्ष भी आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों को निःशुल्क शिक्षा का अवसर देने के लिए VBC Academy Chicholi द्वारा विशेष पहल की जा रही है.
13 सितंबर 2026, रविवार को अकादमी परिसर में ऑब्जेक्टिव टाइप परीक्षा आयोजित की जाएगी. इसमें कक्षा 5वीं, 8वीं एवं 10वीं के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे.
परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को अकादमी की ओर से निःशुल्क नवोदय विद्यालय, उत्कृष्ट विद्यालय एवं बोर्ड परीक्षा की तैयारी करवाई जाएगी.
गांव-गांव पहुंचकर विद्यार्थियों को जागरूक कर रहे है
शिवम् चावड़े केवल अकादमी तक सीमित न रहकर स्वयं विभिन्न विद्यालयों तक पहुंचकर विद्यार्थियों को इन प्रवेश परीक्षाओं के बारे में जागरूक कर रहे हैं.
उन्होंने शासकीय माध्यमिक विद्यालय चिचोली, कन्या शाला चिचोली, जोगली, चूड़ियां, मंडई, हरदू, मलाजपुर, केसिया, सांदीपनी विद्यालय नसीराबाद सहित अन्य शासकीय विद्यालयों में पहुंचकर विद्यार्थियों को नवोदय विद्यालय, उत्कृष्ट विद्यालय, मॉडल स्कूल सहित विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं की जानकारी दी और तैयारी के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया.
'जानकारी के अभाव में कोई बच्चा अवसर से वंचित न रहे'
शिवम् चावड़े का कहना है कि हर वर्ष ऐसे कई विद्यार्थी उनके संपर्क में आते हैं जो प्रतिभावान होने के बावजूद आर्थिक कठिनाइयों या सही जानकारी के अभाव में अच्छे विद्यालयों में प्रवेश के अवसर से वंचित रह जाते हैं.
इसी समस्या को देखते हुए उन्होंने जरूरतमंद विद्यार्थियों को निःशुल्क कोचिंग देने का निर्णय लिया. उनका प्रयास है कि आर्थिक कमजोरी किसी भी प्रतिभाशाली बच्चे के सपनों के रास्ते में बाधा न बने.
उन्होंने विशेष रूप से बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थी तथा जिन बच्चों के माता-पिता नहीं हैं, वे इस परीक्षा में आवश्यक रूप से भाग ले सकते हैं.
शिक्षक दिवस पर शिक्षा सेवा की प्रेरणादायक मिसाल
शिक्षक दिवस के अवसर पर शिवम् चावड़े की यह पहल यह संदेश देती है कि एक शिक्षक की भूमिका केवल कक्षा में पाठ पढ़ाने तक सीमित नहीं होती. एक सच्चा शिक्षक विद्यार्थियों के सपनों को पहचानकर उन्हें सही दिशा देने और आगे बढ़ने का अवसर भी देता है.
चिचोली क्षेत्र में जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क शिक्षा एवं मार्गदर्शन की यह पहल निश्चित रूप से शिक्षा को सेवा से जोड़ने वाली एक सराहनीय मिसाल है.
अधिक जानकारी एवं परीक्षा संबंधी जानकारी के लिए संपर्क करें:
9993747433
Tags :
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
युवाओं को साधने में जुटा छात्र जदयू! मुंगेर में बोले प्रदेश अध्यक्ष धीरज पटेल- नीतीश सरकार में शिक्षा का हुआ कायाकल्प - nitish kumar vision bihar education reforms youth empowerment

Over 13,000 schools being revamped under PM SHRI scheme; 20 lakh students to benefit

'मातृभाषा के साथ दूसरी भाषा भी जानें': महाराष्ट्र से अमित शाह ने क्या संदेश दिया? नई शिक्षा नीति पर भी बोले

PM श्री स्कूल: शिक्षा में खामियां, अधिकारी चिंतित

CCSU में बड़ा विवाद: कैंपस में प्रवेश से बैन हुए छात्रों ने VC की 'नो एंट्री' की उठाई मांग - ccsu vc banned students demand campus ban on vice chancellor sangeeta shukla

Over 13,000 schools being revamped under PM SHRI scheme, more than 20 lakh students to benefit

कॉलेजों में प्रवेश: 19 तक मौका लेकिन तीन दिन छुट्टी होने से दाखिले के लिए मिलेंगे महज 4 दिन - Bilaspur (Chhattisgarh) News

Are young Indian men starting to give up on college education?
ताज़ा ख़बरें
- नव-प्रवेशी छात्रों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति की जानकारी दी - durg-bhilai News
- School education has lost its way - The Tribune
- IIT Delhi’s FITT Forward Puts Hands-On Learning, Industry-Ready Skills at Centre of Education Debate
- Industry vs Classroom: IIT Delhi summit concludes, industry leaders flag gaps in India’s engineering education
- India is expanding higher education, but what about safe student accommodation?
- 14 कॉलेजों में स्टेट, मैनेजमेंट और एनआरआई कोटे पर प्रवेश: वेटरनरी में प्रवेश'; 1240 वेटरनरी सीटों के लिए 10 दिन का मौका - Bikaner News
- Lakhimpur Kheri News: पढ़ाई शुरू, लेकिन कॉलेजों में प्रवेश का सिलसिला अब भी जारी
- Beyond Scale: India’s Next Higher Education Challenge Is Building Distinctive Universities: Pramath Raj Sinha

