होमकैंपसअमेरिका में भारतीयों को मिल रही लाखों की स्कॉलरशिप, निबंध लिखकर और वीडियो बनाकर करना है अप्लाई, देखें डिटेल्स
कैंपस

अमेरिका में भारतीयों को मिल रही लाखों की स्कॉलरशिप, निबंध लिखकर और वीडियो बनाकर करना है अप्लाई, देखें डिटेल्स

अमेरिका में पढ़ने के दौरान अगर सरकारी यूनिवर्सिटी में भी एडमिशन लिया जाए, तो ट्यूशन फीस 25 हजार डॉलर से 45 हजार डॉलर (24 लाख रुपये से 43 लाख रुपये) के बीच रहती है। इसके ऊपर से रहने-खाने का खर्च भी होता है। यूनिवर्सिटी ऑफ…

27 अगस्त 2026 को 04:38 am बजे
अमेरिका में भारतीयों को मिल रही लाखों की स्कॉलरशिप, निबंध लिखकर और वीडियो बनाकर करना है अप्लाई, देखें डिटेल्स

सौजन्य से:- Navbharat Times

अमेरिका में पढ़ने के दौरान अगर सरकारी यूनिवर्सिटी में भी एडमिशन लिया जाए, तो ट्यूशन फीस 25 हजार डॉलर से 45 हजार डॉलर (24 लाख रुपये से 43 लाख रुपये) के बीच रहती है। इसके ऊपर से रहने-खाने का खर्च भी होता है। यूनिवर्सिटी ऑफ इडाहो ने इसी बात को ध्यान में रखते हुए विदेशी छात्रों के लिए दो स्कॉलरशिप लॉन्च की हैं। अहम बात यह है कि इनमें से एक ऑटोमैटिक है, यानी इसके लिए अलग से कोई अप्लाई करने की जरूरत नहीं है।

इनविटेशन टू इडाहो

यूनिवर्सिटी ऑफ इडाहो में दी जा रही पहली स्कॉलरशिप 'इनविटेशन टू इडाहो' है। इसे उन भारतीय छात्रों को दिया जाएगा, जो इडाहो में अपनी पढ़ाई की शुरुआत कर रहे हैं। इसके सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके लिए अलग से अप्लाई नहीं करना है। आइए स्कॉलरशिप से जुड़ी जरूरी डिटेल्स भी जान लेते हैं।

- स्कॉलरशिप का फायदा: स्कॉलरशिप के जरिए सीधे तौर पर ट्यूशन फीस कम हो जाती है। इसके जरिए स्टूडेंट की सालाना ट्यूशन फीस 29,016 डॉलर (लगभग 27.50 लाख रुपये) से घटकर 13,294 डॉलर (लगभग 12.50 लाख रुपये) हो जाती है।

- स्कॉलरशिप की शर्त: यूनिवर्सिटी ऑफ इडाहो की इस स्कॉलरशिप को उन स्टूडेंट्स को दिया जाएगा, जो फॉल इनटेक 2026 में पढ़ने आ रहे हैं या ट्रांसफर लेकर यहां डिग्री पूरी करेंगे। इसका मतलब है कि स्कॉलरशिप पाने के लिए यहां एडमिशन लेना जरूरी है।

- कब स्कॉलरशिप नहीं मिलेगी: अगर कोई स्टूडेंट यूनिवर्सिटी ऑफ इडाहो के ऑनलाइन कोर्स या समर सेशन के तहत पढ़ाई कर रहा है, तो उसे इसका फायदा नहीं मिलेगा। इसे अन्य स्कॉलरशिप (जैसे #YAWH) के साथ नहीं लिया जा सकता है।

- स्कॉलरशिप रिन्यूअल: इनविटेशन टू इडाहो को 3 साल तक रिन्यू किया जा सकता है, बशर्ते आपका GPA कम से कम 2.5 बना रहे।

#YouAreWelcomeHere स्कॉलरशिप

यूनिवर्सिटी ऑफ इडाहो में दी जा रही दूसरी स्कॉलरशिप का नाम #YouAreWelcomeHere स्कॉलरशिप है। अगर आप लीडरशिप में दिलचस्पी रखते हैं और अलग-अलग संस्कृतियों को जोड़ने का काम करना चाहते हैं, तो यह स्कॉलरशिप आपके लिए एक सुनहरा मौका है। आइए स्कॉलरशिप से जुड़ी डिटेल्स जानते हैं।

- स्कॉलरशिप से जुड़ा फायदा: इस स्कॉलरशिप में ट्यूशन फीस पर 50% की सीधी छूट मिलती है, जो 4 साल तक रिन्यू हो सकती है।

- आवेदन का तरीका: स्कॉलरशिप पाने के लिए 500-1,000 शब्दों का एक निबंध या 2-5 मिनट का वीडियो बनाकर जमा करना होगा। इसमें यह दिखाना होगा कि आप कैसे अपनी लीडरशिप के जरिए सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देंगे।

- स्कॉलरशिप की शर्त: इस स्कॉलरशिप को सिर्फ अंडरग्रेजुएट डिग्री प्रोग्राम के पहले साल के छात्रों को ही दिया जाएगा। स्टूडेंट की पिछली शिक्षा (स्कूलिंग) अमेरिका के बाहर से होनी चाहिए।

- स्कॉलरशिप बनाए रखने के नियम: स्टूडेंट को प्रति सेमेस्टर कम से कम 10 घंटे इंटरनेशनल प्रोग्राम ऑफिस के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बिताने होंगे। उसका GPA 3.0 या उससे अधिक होना चाहिए। साथ ही हर सेमेस्टर 12 क्रेडिट पूरे करने होंगे।

- स्कॉलरशिप लिंक: University of Idaho Scholarships

अमेरिका के कई संस्थानों के मुकाबले, जहां फंडिंग का तरीका अस्पष्ट या बहुत ज्यादा कॉम्पिटिटिव हो सकता है, यूनिवर्सिटी ऑफ इडाहो का इंटरनेशनल स्कॉलरशिप का तरीका काफी सीधा और आसान है। एक ऑटोमैटिक स्कॉलरशिप जो आपकी ट्यूशन फीस को लगभग आधा कर देती है और साथ ही एक दूसरा रास्ता जो अलग-अलग संस्कृतियों के बीच असल जुड़ाव को बढ़ावा देता है।

ये दोनों मिलकर भारतीय छात्रों को सस्ती अमेरिकी शिक्षा पाने के दो ठोस और व्यवस्थित रास्ते देते हैं। सबसे जरूरी बात है पहले से प्लानिंग करना, जल्दी अप्लाई करें, अगर आप #YAWH वाला रास्ता चुनते हैं तो उसके लिए जरूरी चीजें ध्यान से तैयार करें और हर साल स्कॉलरशिप जारी रखने की अपनी योग्यता बनाए रखने के लिए एक साफ अकेडमिक प्लान के साथ आगे बढ़ें।

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
युवाओं को साधने में जुटा छात्र जदयू! मुंगेर में बोले प्रदेश अध्यक्ष धीरज पटेल- नीतीश सरकार में शिक्षा का हुआ कायाकल्प
 - nitish kumar vision bihar education reforms youth empowerment
कैंपस

युवाओं को साधने में जुटा छात्र जदयू! मुंगेर में बोले प्रदेश अध्यक्ष धीरज पटेल- नीतीश सरकार में शिक्षा का हुआ कायाकल्प - nitish kumar vision bihar education reforms youth empowerment

Over 13,000 schools being revamped under PM SHRI scheme; 20 lakh students to benefit
कैंपस

Over 13,000 schools being revamped under PM SHRI scheme; 20 lakh students to benefit

'मातृभाषा के साथ दूसरी भाषा भी जानें': महाराष्ट्र से अमित शाह ने क्या संदेश दिया? नई शिक्षा नीति पर भी बोले
कैंपस

'मातृभाषा के साथ दूसरी भाषा भी जानें': महाराष्ट्र से अमित शाह ने क्या संदेश दिया? नई शिक्षा नीति पर भी बोले

PM श्री स्कूल: शिक्षा में खामियां, अधिकारी चिंतित
कैंपस

PM श्री स्कूल: शिक्षा में खामियां, अधिकारी चिंतित

CCSU में बड़ा विवाद: कैंपस में प्रवेश से बैन हुए छात्रों ने VC की 'नो एंट्री' की उठाई मांग   
 - ccsu vc banned students demand campus ban on vice chancellor sangeeta shukla
कैंपस

CCSU में बड़ा विवाद: कैंपस में प्रवेश से बैन हुए छात्रों ने VC की 'नो एंट्री' की उठाई मांग - ccsu vc banned students demand campus ban on vice chancellor sangeeta shukla

Over 13,000 schools being revamped under PM SHRI scheme, more than 20 lakh students to benefit
कैंपस

Over 13,000 schools being revamped under PM SHRI scheme, more than 20 lakh students to benefit

कॉलेजों में प्रवेश: 19 तक मौका लेकिन तीन दिन छुट्टी होने से दाखिले के लिए मिलेंगे महज 4 दिन - Bilaspur (Chhattisgarh) News
कैंपस

कॉलेजों में प्रवेश: 19 तक मौका लेकिन तीन दिन छुट्टी होने से दाखिले के लिए मिलेंगे महज 4 दिन - Bilaspur (Chhattisgarh) News

Are young Indian men starting to give up on college education?
कैंपस

Are young Indian men starting to give up on college education?

ताज़ा ख़बरें