होमकैंपस'विश्वस्तरीय शिक्षा से ही बनेगा विकसित भारत', शिक्षक दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु का संदेश - president murmu worldclass education builds developed nation
कैंपस

'विश्वस्तरीय शिक्षा से ही बनेगा विकसित भारत', शिक्षक दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु का संदेश - president murmu worldclass education builds developed nation

'विश्वस्तरीय शिक्षा से ही बनेगा विकसित भारत', शिक्षक दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु का संदेश राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर कहा कि विश्वस्तरीय शिक्षा व्यवस्था से ही विकसित राष्ट्र का निर्माण संभव है, जि…

5 सितंबर 2026 को 05:29 pm बजे
'विश्वस्तरीय शिक्षा से ही बनेगा विकसित भारत', शिक्षक दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु का संदेश
 - president murmu worldclass education builds developed nation

सौजन्य से:- jagran.com

'विश्वस्तरीय शिक्षा से ही बनेगा विकसित भारत', शिक्षक दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु का संदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर कहा कि विश्वस्तरीय शिक्षा व्यवस्था से ही विकसित राष्ट्र का निर्माण संभव है, जिसमें शिक्षकों की अहम भूमिका है।

HighLights

- राष्ट्रपति मुर्मु ने विश्वस्तरीय शिक्षा को विकसित राष्ट्र की नींव बताया।

- राष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर 82 शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

- शिक्षकों से छात्रों में आत्मविश्वास जगाने का विशेष आह्वान किया।

जागरण ब्यूरो,नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि विश्वस्तरीय शिक्षा व्यवस्था के बल पर ही विकसित राष्ट्र का निर्माण संभव है। जिसमें शिक्षकों की अहम भूमिका है। हम सभी का प्रयास होना चाहिए कि देश का एक भी छात्र अच्छी शिक्षा के अवसरों से वंचित न रहे। शिक्षकों से कहा कि छात्रों से ही उनकी पहचान होती है।

वे अपने शिक्षकों का पढ़ाया गया पाठ्यक्रम भले ही एक बार भूल जाएं, लेकिन वे उनके व्यवहार को सदैव याद रखते हैं। ऐसे में उन्होंने शिक्षकों से कहा कि यदि कक्षा में कोई छात्र कमजोर है तो उसमें आत्मविश्वास जगाने, उन्हें आगे बढ़ाने का विशेष दायित्व निभाए। वह शनिवार को राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के मौके पर देशभर के शिक्षकों को संबोधित कर रही थीं।

विज्ञान भवन में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने उच्च शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले देशभर के 82 शिक्षकों को सम्मानित भी किया। इसमें 48 शिक्षक स्कूली शिक्षा के थे, जबकि 21 शिक्षक उच्च शिक्षण संस्थानों और 13 कौशल विकास से जुड़े ट्रेनर थे।

राष्ट्रपति ने इस अवसर पर शिक्षकों से कहा कि वह भी एक शिक्षक रही हैं। ऐसे में वह ध्यान रखें कि स्कूलों में अनेक छात्र अलग-अलग पृष्ठिभूमि से आते है। इनमें कुछ आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आते हैं।

कुछ अपने परिवार में पहली पीढ़ी के छात्र होते हैं। कुछ गांव के किसी सामान्य स्कूल से शहर के बड़े स्कूल में आते हैं और शुरुआती दिनों में थोड़ा असहज होते हैं। उनमें आत्मविश्वास की भी कमी होती है। ऐसे में सबका ध्यान रखना उनकी जिम्मेदारी है।

राष्ट्रपति ने इस दौरान प्राइमरी स्कूलों में खत्म हुए ड्राप आउट का जिक्र किया और कहा कि बारह साल पहले यह देश में करीब साढ़े चार प्रतिशत था। लेकिन विगत वर्षों में हुए प्रयासों से ड्राप आउट न के बराबर है।

शिक्षकों के प्रयासों से ही यह संभव हो सका है। इस मौके पर उन्होंने आचार्य सीवी रमन, रवीन्द्र नाथ टैगोर, साबित्री बाई फुले व देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को याद करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान का जिक्र किया।

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
युवाओं को साधने में जुटा छात्र जदयू! मुंगेर में बोले प्रदेश अध्यक्ष धीरज पटेल- नीतीश सरकार में शिक्षा का हुआ कायाकल्प
 - nitish kumar vision bihar education reforms youth empowerment
कैंपस

युवाओं को साधने में जुटा छात्र जदयू! मुंगेर में बोले प्रदेश अध्यक्ष धीरज पटेल- नीतीश सरकार में शिक्षा का हुआ कायाकल्प - nitish kumar vision bihar education reforms youth empowerment

Over 13,000 schools being revamped under PM SHRI scheme; 20 lakh students to benefit
कैंपस

Over 13,000 schools being revamped under PM SHRI scheme; 20 lakh students to benefit

'मातृभाषा के साथ दूसरी भाषा भी जानें': महाराष्ट्र से अमित शाह ने क्या संदेश दिया? नई शिक्षा नीति पर भी बोले
कैंपस

'मातृभाषा के साथ दूसरी भाषा भी जानें': महाराष्ट्र से अमित शाह ने क्या संदेश दिया? नई शिक्षा नीति पर भी बोले

PM श्री स्कूल: शिक्षा में खामियां, अधिकारी चिंतित
कैंपस

PM श्री स्कूल: शिक्षा में खामियां, अधिकारी चिंतित

CCSU में बड़ा विवाद: कैंपस में प्रवेश से बैन हुए छात्रों ने VC की 'नो एंट्री' की उठाई मांग   
 - ccsu vc banned students demand campus ban on vice chancellor sangeeta shukla
कैंपस

CCSU में बड़ा विवाद: कैंपस में प्रवेश से बैन हुए छात्रों ने VC की 'नो एंट्री' की उठाई मांग - ccsu vc banned students demand campus ban on vice chancellor sangeeta shukla

Over 13,000 schools being revamped under PM SHRI scheme, more than 20 lakh students to benefit
कैंपस

Over 13,000 schools being revamped under PM SHRI scheme, more than 20 lakh students to benefit

कॉलेजों में प्रवेश: 19 तक मौका लेकिन तीन दिन छुट्टी होने से दाखिले के लिए मिलेंगे महज 4 दिन - Bilaspur (Chhattisgarh) News
कैंपस

कॉलेजों में प्रवेश: 19 तक मौका लेकिन तीन दिन छुट्टी होने से दाखिले के लिए मिलेंगे महज 4 दिन - Bilaspur (Chhattisgarh) News

Are young Indian men starting to give up on college education?
कैंपस

Are young Indian men starting to give up on college education?

ताज़ा ख़बरें