होमकैंपसMuzaffarnagar News: महाविद्यालयों में प्रवेश हुए संपन्न, रेमेडियल कक्षाओं से होगी पढ़ाई की भरपाई
कैंपस

Muzaffarnagar News: महाविद्यालयों में प्रवेश हुए संपन्न, रेमेडियल कक्षाओं से होगी पढ़ाई की भरपाई

{"_id":"6a95692238bb280aed072b9a","slug":"college-admissions-concluded-remedial-classes-to-make-up-for-lost-study-time-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1004-179500-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mu…

31 अगस्त 2026 को 07:29 pm बजे
Muzaffarnagar News: महाविद्यालयों में प्रवेश हुए संपन्न, रेमेडियल कक्षाओं से होगी पढ़ाई की भरपाई

सौजन्य से:- Amar Ujala

{"_id":"6a95692238bb280aed072b9a","slug":"college-admissions-concluded-remedial-classes-to-make-up-for-lost-study-time-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1004-179500-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: महाविद्यालयों में प्रवेश हुए संपन्न, रेमेडियल कक्षाओं से होगी पढ़ाई की भरपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}

Muzaffarnagar News: महाविद्यालयों में प्रवेश हुए संपन्न, रेमेडियल कक्षाओं से होगी पढ़ाई की भरपाई

विज्ञापन

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या

वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में खाली सीटों पर दाखिले का सोमवार को अंतिम दिन रहा। प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब महाविद्यालयों का फोकस देर से दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों की पढ़ाई पूरी कराने पर है। ऐसे विद्यार्थियों को नियमित कक्षाओं में पढ़ाए जा चुके पाठ्यक्रम से जोड़ने के लिए सितंबर माह से रेमेडियल कक्षाएं शुरू करने की तैयारी है।

जिले के महाविद्यालयों में 20 अगस्त से नियमित कक्षाएं चल रही हैं। इस कारण बाद में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की पढ़ाई करीब दस दिन पीछे हो गई है। ऐसे में उन्हें सीधे नियमित कक्षा में शामिल करने के बजाए अतिरिक्त कक्षाओं के माध्यम से अब तक पढ़ाए गए विषयों को समझाया जाएगा। रेमेडियल कक्षाओं में विषयवार पाठ्यक्रम पूरा कराने के साथ विद्यार्थियों की शंकाओं का भी समाधान किया जाएगा।

सनातन धर्म महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार पुंडीर ने बताया कि जुलाई माह से दाखिले की प्रक्रिया चल रही है। समर्थ पोर्टल की तकनीकि दिक्कतों और छुटि्टयों के कारण दाखिले से वंचित रहे छात्रों को पंजीकरण कराने और दाखिले का अंतिम अवसर 31 अगस्त तक दिया गया था।

विज्ञापन

सोमवार तक हुए प्रवेशार्थियों की छूटी हुई कक्षाओं के लिए रेमिडियल कक्षाएं संचालित की जाएगी। इससे पहले से कक्षा में पढ़ रहे विद्यार्थियों के बीच पढ़ाई का अंतर कम किया जा सकेगा।

-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --

बीएससी गणित में रही सबसे ज्यादा सीट खाली

जिले के महाविद्यालयों में जुलाई माह से दाखिले की प्रक्रिया में कई बार तिथि विस्तारित कर अभ्यर्थियों को प्रवेश का अवसर दिया गया। इसके बाद भी शहर के महाविद्यालयों की बीएससी गणित में 500 से अधिक सीट खाली रही हैं। इसके अलावा बीए, बीएससी गृहविज्ञान और बीएससी बॉयोलॉजी में भी सीट खाली रही हैं। आर्य समाज रोड स्थित डीएवी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. योगेश कुमार त्यागी का कहना है कि छात्रों का रुझान पारंपरिक विषयों से हटकर व्यावसायिक विषयों की ओर बढ़ा है। बीसीए, बीबीए और बीएफए जैसे कोर्स में दाखिले की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
युवाओं को साधने में जुटा छात्र जदयू! मुंगेर में बोले प्रदेश अध्यक्ष धीरज पटेल- नीतीश सरकार में शिक्षा का हुआ कायाकल्प
 - nitish kumar vision bihar education reforms youth empowerment
कैंपस

युवाओं को साधने में जुटा छात्र जदयू! मुंगेर में बोले प्रदेश अध्यक्ष धीरज पटेल- नीतीश सरकार में शिक्षा का हुआ कायाकल्प - nitish kumar vision bihar education reforms youth empowerment

Over 13,000 schools being revamped under PM SHRI scheme; 20 lakh students to benefit

'मातृभाषा के साथ दूसरी भाषा भी जानें': महाराष्ट्र से अमित शाह ने क्या संदेश दिया? नई शिक्षा नीति पर भी बोले

PM श्री स्कूल: शिक्षा में खामियां, अधिकारी चिंतित

CCSU में बड़ा विवाद: कैंपस में प्रवेश से बैन हुए छात्रों ने VC की 'नो एंट्री' की उठाई मांग   
 - ccsu vc banned students demand campus ban on vice chancellor sangeeta shukla
कैंपस

CCSU में बड़ा विवाद: कैंपस में प्रवेश से बैन हुए छात्रों ने VC की 'नो एंट्री' की उठाई मांग - ccsu vc banned students demand campus ban on vice chancellor sangeeta shukla

Over 13,000 schools being revamped under PM SHRI scheme, more than 20 lakh students to benefit

कॉलेजों में प्रवेश: 19 तक मौका लेकिन तीन दिन छुट्टी होने से दाखिले के लिए मिलेंगे महज 4 दिन - Bilaspur (Chhattisgarh) News

Are young Indian men starting to give up on college education?

ताज़ा ख़बरें