MBA in UK: फीस पर 50% की छूट, MBA के लिए भारतीय स्टूडेंट्स को ऑफर दे रही ब्रिटिश यूनिवर्सिटी, शर्तें क्या हैं?
Study MBA in UK: ब्रिटेन को हायर एजुकेशन के लिए दुनिया के सबसे बेहतरीन देशों में से एक माना जाता है। यहां पर बड़ी संख्या में भारतीय पढ़ाई कर रहे है। ब्रिटिश यूनिवर्सिटीज भारतीयों को कई तरह की स्कॉलरशिप भी देती हैं। आइए आ…

सौजन्य से:- Navbharat Times
Study MBA in UK: ब्रिटेन को हायर एजुकेशन के लिए दुनिया के सबसे बेहतरीन देशों में से एक माना जाता है। यहां पर बड़ी संख्या में भारतीय पढ़ाई कर रहे है। ब्रिटिश यूनिवर्सिटीज भारतीयों को कई तरह की स्कॉलरशिप भी देती हैं। आइए आज ऐसी ही एक स्कॉलरशिप के बारे में जानते हैं।
MBA Scholarships: मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की पढ़ाई भारतीय स्टूडेंट्स के बीच खासा पॉपुलर है। हर साल हजारों स्टूडेंट्स भारत के साथ-साथ विदेश में भी जाकर MBA करते हैं। मगर MBA की डिग्री लेना काफी महंगा है। खासतौर पर तब, जब आप ब्रिटेन जैसे देश में पढ़ाई करना चाहते हैं। अच्छी बात ये है कि ब्रिटेन में कई सारी ऐसी यूनिवर्सिटीज हैं, जहां पर भारतीय स्टूडेंट्स को MBA के लिए भारी-भरकम स्कॉलरशिप मिल जाती है।
Study Pharmacy in Canada: कनाडा में फार्मेसी पढ़ें - Top Universities, Fees, Job Opportunities & Salary Guide for Indian Students
अगर आप भी ब्रिटेन में MBA करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो फिर आपके लिए अच्छी खबर है। यूनिवर्सिटी ऑफ केंट के केंट बिजनेस स्कूल में भारतीयों को MBA की स्कॉलरशिप दी जा रही है। ये स्कॉलरशिप सितंबर 2026 इनटेक के लिए मिलेगी। केंट बिजनेस स्कूल की स्कॉलरशिप के तहत छात्रों की ट्यूशन फीस पर सीधे 50% की छूट मिलेगी। आइए जानते हैं कि भारतीय छात्रों को ये स्कॉलरशिप किस तरह मिल सकती है।
स्कॉलरशिप की खासियत
स्कॉलरशिप के लिए शर्तें क्या हैं?
स्कॉलरशिप पाने के लिए सबसे पहले केंट बिजनेस स्कूल के MBA प्रोग्राम में एडमिशन लेना होगा।
स्कॉलरशिप उसी स्टूडेंट को मिलेगी, जिसके बाद बिजनेस स्कूल से मिला एडमिशन ऑफर लेटर होगा।
स्टूडेंट के पास मैनिजेरियल एक्सपीरियंस होना चाहिए। इसके अलावा वर्क एक्सपीरियंस होना भी जरूरी है।
MBA स्कॉलरशिप सिर्फ उन्हीं स्टूडेंट्स को दी जाएगी, जो खुद से पढ़ाई का खर्चा उठा रहे हैं।
स्कॉलरशिप के लिए कैसे अप्लाई करें?
सबसे पहले केंट बिजनेस स्कूल में MBA प्रोग्राम में एडमिशन लेना होगा। इसके बाद यूनिवर्सिटी की तरफ से एडमिशन ऑफर लेटर दिया जाएगा। आप इस स्कॉलरशिप के लिए अपनी इंटरव्यू प्रक्रिया के हिस्से के रूप में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन रोलिंग आधार पर स्वीकार किए जाते हैं, इसलिए जितनी जल्दी हो सके अपनी प्रक्रिया शुरू कर दें। ये स्कॉलरशिप यूनिवर्सिटी ऑफ केंट की किसी अन्य स्कॉलरशिप या डिस्काउंट के साथ जोड़ी नहीं जा सकती है।
लेखक के बारे मेंअनवर अंसारीअनवर अंसारी, नवभारत टाइम्स डिजिटल में बतौर कंसल्टेंट काम कर रहे हैं। वह पिछले एक साल से विदेश में पढ़ाई, नौकरी, फॉरेन यूनिवर्सिटीज में एडमिशन और वीजा संबंधी खबरें कवर कर रहे हैं। इससे पहले अनवर ने अमर उजाला, टीवी9 भारतवर्ष और एबीपी न्यूज जैसे संस्थानों में काम किया है। वे नेशनल और इंटरनेशनल न्यूज पर काम कर चुके हैं। देश-विदेश से जुड़ी घटनाओं पर लिखने के अलावा उन्हें डिफेंस और नॉलेज स्टोरीज लिखने का भी अनुभव है। अनवर ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Educationकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
युवाओं को साधने में जुटा छात्र जदयू! मुंगेर में बोले प्रदेश अध्यक्ष धीरज पटेल- नीतीश सरकार में शिक्षा का हुआ कायाकल्प - nitish kumar vision bihar education reforms youth empowerment

Over 13,000 schools being revamped under PM SHRI scheme; 20 lakh students to benefit

'मातृभाषा के साथ दूसरी भाषा भी जानें': महाराष्ट्र से अमित शाह ने क्या संदेश दिया? नई शिक्षा नीति पर भी बोले

PM श्री स्कूल: शिक्षा में खामियां, अधिकारी चिंतित

CCSU में बड़ा विवाद: कैंपस में प्रवेश से बैन हुए छात्रों ने VC की 'नो एंट्री' की उठाई मांग - ccsu vc banned students demand campus ban on vice chancellor sangeeta shukla

Over 13,000 schools being revamped under PM SHRI scheme, more than 20 lakh students to benefit

कॉलेजों में प्रवेश: 19 तक मौका लेकिन तीन दिन छुट्टी होने से दाखिले के लिए मिलेंगे महज 4 दिन - Bilaspur (Chhattisgarh) News

Are young Indian men starting to give up on college education?
ताज़ा ख़बरें
- नव-प्रवेशी छात्रों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति की जानकारी दी - durg-bhilai News
- School education has lost its way - The Tribune
- IIT Delhi’s FITT Forward Puts Hands-On Learning, Industry-Ready Skills at Centre of Education Debate
- Industry vs Classroom: IIT Delhi summit concludes, industry leaders flag gaps in India’s engineering education
- India is expanding higher education, but what about safe student accommodation?
- 14 कॉलेजों में स्टेट, मैनेजमेंट और एनआरआई कोटे पर प्रवेश: वेटरनरी में प्रवेश'; 1240 वेटरनरी सीटों के लिए 10 दिन का मौका - Bikaner News
- Lakhimpur Kheri News: पढ़ाई शुरू, लेकिन कॉलेजों में प्रवेश का सिलसिला अब भी जारी
- Beyond Scale: India’s Next Higher Education Challenge Is Building Distinctive Universities: Pramath Raj Sinha

