होम›एग्ज़ाम्स›जमशेदपुर समाचार: बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए 75% अटेंडेंस अनिवार्य
एग्ज़ाम्स

जमशेदपुर समाचार: बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए 75% अटेंडेंस अनिवार्य

जमशेदपुर समाचार: बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए 75% अटेंडेंस अनिवार्य जमशेदपुर समाचार: जमशेदपुर, संवाददाता। 2026-27 में आयोजित होने वाली मैट्रिक और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के लिए 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य की गई…

29 सितंबर 2026 को 12:02 am बजे
जमशेदपुर समाचार: बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए 75% अटेंडेंस अनिवार्य

सौजन्य से:- livehindustan.com

जमशेदपुर समाचार: बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए 75% अटेंडेंस अनिवार्य

जमशेदपुर समाचार: जमशेदपुर, संवाददाता। 2026-27 में आयोजित होने वाली मैट्रिक और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के लिए 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य की गई है। जिन विद्यार्थियों की उपस्थिति कम है, उन्हें परीक्षा फॉर्म भरने की अनुमति नहीं मिलेगी। स्कूलों को उपस्थिति पर निगरानी बढ़ाने का निर्देश दिया गया है।

जमशेदपुर समाचार: जमशेदपुर, संवाददाता। मैट्रिक और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2026-27 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए नियमित उपस्थिति और 75 प्रतिशत अटेंडेंस अनिवार्य किया गया है। जिन विद्यार्थियों की उपस्थिति 75 प्रतिशत से कम है, उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

उपस्थिति की अनिवार्यता

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने 2025-26 सत्र से ही 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए न्यूनतम 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य कर दी है। निर्धारित उपस्थिति पूरी नहीं करने वाले विद्यार्थियों को परीक्षा फॉर्म भरने की अनुमति नहीं दी जाएगी। जैक के इस निर्देश के बाद स्कूलों में विद्यार्थियों की उपस्थिति को लेकर निगरानी बढ़ा दी गई है। स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिया गया है कि 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करें। जिन विद्यार्थियों की अटेंडेंस निर्धारित मानक से कम है, उनकी उपस्थिति बढ़ाने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा गया है।

विद्यार्थियों की तैयार हो रही सूची

स्कूलों में विद्यार्थियों की उपस्थिति का रिकॉर्ड अपडेट किया जा रहा है। जिन विद्यार्थियों की उपस्थिति 75 प्रतिशत से कम है, उन्हें नियमित रूप से स्कूल आने के लिए कहा जा रहा है। ऐसे विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को भी स्कूल स्तर से जानकारी दी जा रही है, ताकि बोर्ड परीक्षा के समय परीक्षा फॉर्म भरने में किसी तरह की परेशानी न हो। स्कूलों को यह भी सुनिश्चित करना है कि विद्यार्थियों की उपस्थिति का रिकॉर्ड नियमित रूप से दर्ज और सुरक्षित रखा जाए। बोर्ड परीक्षा में शामिल होने की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए यह नियम विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। केवल परीक्षा की तैयारी और पाठ्यक्रम पूरा करना ही पर्याप्त नहीं होगा, बल्कि निर्धारित उपस्थिति मानक को पूरा करना भी आवश्यक होगा।

विशेष प्रयास

विद्यार्थियों को नियमित रूप से कक्षा में उपस्थित रहने की सलाह दी गई है। जिन विद्यार्थियों की उपस्थिति कम है, उन्हें नियमित स्कूल लाने का प्रयास किया जा रहा है। अभिभावकों से भी संपर्क किया जा रहा है। अभी समय है, विद्यार्थी नियमित स्कूल आकर अपनी उपस्थिति बढ़ा सकते हैं। अभिभावकों से भी बच्चों की स्कूल उपस्थिति पर नजर रखने की अपील की जा रही है।

निशु कुमारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी

द्वारा संचालित शिक्षा खबर कौशल

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
नीट यूजी काउंसलिंग 2026: एमबीबीएस की खाली सीटों के लिए स्पेशल स्ट्रे राउंड की घोषणा, नोट करें पूरा शेड्यूल
एग्ज़ाम्स

नीट यूजी काउंसलिंग 2026: एमबीबीएस की खाली सीटों के लिए स्पेशल स्ट्रे राउंड की घोषणा, नोट करें पूरा शेड्यूल

जेईई मेन 2026: आवेदन में हो गई है गलती? नया फॉर्म भरने की मिली छूट, क्या फीस भी दोबारा देनी होगी?
एग्ज़ाम्स

जेईई मेन 2026: आवेदन में हो गई है गलती? नया फॉर्म भरने की मिली छूट, क्या फीस भी दोबारा देनी होगी?

कर्नाटक एसएसएलसी टाइमटेबल 2027 : दसवीं की परीक्षा की तारीखें घोषित, यहां से डाउनलोड करें पूरा शेड्यूल
एग्ज़ाम्स

कर्नाटक एसएसएलसी टाइमटेबल 2027 : दसवीं की परीक्षा की तारीखें घोषित, यहां से डाउनलोड करें पूरा शेड्यूल

सीबीएसई 10वीं परीक्षा 2028: गणित-विज्ञान में फेल होने पर भी पास हो सकेंगे छात्र? सीबीएसई ने बताया नया नियम
एग्ज़ाम्स

सीबीएसई 10वीं परीक्षा 2028: गणित-विज्ञान में फेल होने पर भी पास हो सकेंगे छात्र? सीबीएसई ने बताया नया नियम

एआईएपीजीईटी 2026: अखिल भारतीय आयुष पीजी काउंसलिंग का संशोधित शेड्यूल जारी, पहले दौर के लिए आज से पंजीकरण शुरू
एग्ज़ाम्स

एआईएपीजीईटी 2026: अखिल भारतीय आयुष पीजी काउंसलिंग का संशोधित शेड्यूल जारी, पहले दौर के लिए आज से पंजीकरण शुरू

एआईबीई: आज से करें 22वीं अखिल भारतीय बार परीक्षा के आवेदन में सुधार, लेकिन ये विवरण नहीं कर पाएंगे संशोधित
एग्ज़ाम्स

एआईबीई: आज से करें 22वीं अखिल भारतीय बार परीक्षा के आवेदन में सुधार, लेकिन ये विवरण नहीं कर पाएंगे संशोधित

हरियाणा बोर्ड परीक्षा 2027: फरवरी-मार्च की वार्षिक परीक्षा के लिए 30 अक्तूबर से पंजीकरण शुरू, 26 नवंबर तक मौका
एग्ज़ाम्स

हरियाणा बोर्ड परीक्षा 2027: फरवरी-मार्च की वार्षिक परीक्षा के लिए 30 अक्तूबर से पंजीकरण शुरू, 26 नवंबर तक मौका

नीट एसएस 2026 का नोटिस जारी: आज से आवेदन शुरू, कब होगी परीक्षा, क्या रहेगा परीक्षा पैटर्न; पढ़ें पूरी जानकारी
एग्ज़ाम्स

नीट एसएस 2026 का नोटिस जारी: आज से आवेदन शुरू, कब होगी परीक्षा, क्या रहेगा परीक्षा पैटर्न; पढ़ें पूरी जानकारी

ताज़ा ख़बरें