DU में प्रोफेसर से मारपीट के आरोप में पीएचडी छात्र निलंबित, कैंपस प्रवेश पर भी रोक
DU में प्रोफेसर से मारपीट के आरोप में पीएचडी छात्र निलंबित, कैंपस प्रवेश पर भी रोक डीयू में प्रोफेसर से मारपीट के आरोप में पीएचडी छात्र को निलंबित कर दिया गया है. साथ ही कैंपस प्रवेश पर भी रोक. Published : August 18, 202…

सौजन्य से:- etvbharat.com
DU में प्रोफेसर से मारपीट के आरोप में पीएचडी छात्र निलंबित, कैंपस प्रवेश पर भी रोक
डीयू में प्रोफेसर से मारपीट के आरोप में पीएचडी छात्र को निलंबित कर दिया गया है. साथ ही कैंपस प्रवेश पर भी रोक.
Published : August 18, 2026 at 8:28 AM IST
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय के विधि संकाय में शिक्षक के साथ मारपीट का मामला सामने आने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है. विधि संकाय के प्रोफेसर अनुपम झा के साथ मारपीट के मामले में पीएचडी छात्र शुभम सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. विश्वविद्यालय प्रशासन ने निलंबन के साथ ही छात्र के विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश पर भी तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है. प्रशासन ने यह कार्रवाई घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद की है.
उमंग भवन में सुबह हुई घटना
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार घटना सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे उमंग भवन में हुई. घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए छात्र के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की. शुभम सिंह ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 में विधि संकाय में पीएचडी शोधार्थी के तौर पर दाखिला लिया था. मामले में पीड़ित शिक्षक की ओर से मौरिस नगर थाने में शिकायत भी दर्ज कराई गई है. विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से छात्र के खिलाफ की गई कार्रवाई को परिसर में अनुशासन और शिक्षकों की सुरक्षा से जोड़कर देखा जा रहा है.
निलंबन के साथ कैंपस में प्रवेश पर रोक
निलंबन आदेश में कहा गया है कि शुभम सिंह को विधि संकाय से तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है. इसके साथ ही विश्वविद्यालय परिसर में उनके प्रवेश पर भी तत्काल प्रभाव से रोक लगाई गई है. प्रशासन की यह कार्रवाई मामले की गंभीरता को देखते हुए की गई है. विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार परिसर में किसी शिक्षक या अन्य सदस्य के साथ हिंसक या अनुशासनहीन व्यवहार को गंभीरता से लिया जाता है. अब पुलिस शिकायत के साथ-साथ विश्वविद्यालय स्तर पर भी मामले की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी.
Delhi University takes action in professor assault case | As per the CCTV footage received regarding the incident that occurred at 10:30 a.m. at Umang Bhawan involving the alleged misconduct of Shubham Singh, a Ph.D. Scholar of the Faculty of Law admitted in the academic session…
— ANI (@ANI) August 17, 2026
INTEC और DUTA ने कुलपति को लिखा पत्र
घटना को लेकर इंडियन नेशनल टीचर्स कांग्रेस (INTEC) ने दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति को पत्र लिखकर कड़ी चिंता जताई है. शिक्षक संगठन ने कहा कि किसी शिक्षक के साथ परिसर में शारीरिक हिंसा की घटना को केवल सामान्य अनुशासनात्मक मामला मानकर नहीं देखा जाना चाहिए. INTEC और DUTA ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की है कि छात्र के खिलाफ विश्वविद्यालय के नियमों, अध्यादेशों और लागू प्रावधानों के तहत कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए. संगठन ने कहा कि यदि जांच में छात्र के खिलाफ लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं तो नियमानुसार उचित कार्रवाई होनी चाहिए.
शिक्षक संगठन ने घटना से जुड़े सभी साक्ष्यों को सुरक्षित रखने की मांग की है. इसमें सीसीटीवी फुटेज के अलावा प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्य शामिल हैं. संगठन का कहना है कि जांच निष्पक्ष तरीके से हो और मामले से जुड़े सभी तथ्यों को रिकॉर्ड में लिया जाए.
शिक्षकों की सुरक्षा के लिए समिति बनाने की मांग
शिक्षक संगठन ने दिल्ली विश्वविद्यालय के विभिन्न परिसरों में शिक्षकों की सुरक्षा से जुड़े व्यापक मुद्दों की समीक्षा की मांग भी उठाई है. इसके लिए एक उपयुक्त समिति गठित करने का सुझाव दिया गया है, जो परिसर में शिक्षकों की सुरक्षा से संबंधित शिकायतों और समस्याओं की समीक्षा करे. संगठन का कहना है कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए केवल घटना के बाद कार्रवाई पर्याप्त नहीं है. विश्वविद्यालय को भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था और शिकायत निवारण तंत्र को भी मजबूत करना चाहिए.
मारपीट की जांच के लिए DU ने बनाई कमेटी
दिल्ली विश्वविद्यालय ने विधि संकाय के पीएचडी शोधार्थी शुभम सिंह के कथित दुर्व्यवहार के मामले की जांच के लिए स्वतंत्र जांच समिति गठित की है. प्रॉक्टर कार्यालय की ओर जारी नोटिस के अनुसार समिति मामले की जांच कर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी. समिति में रसायन विभाग के प्रो. राजीव गुप्ता को अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि इतिहास विभाग के प्रो. विपुल सिंह और हिंदी विभाग की प्रो. सुधा सिंह सदस्य हैं. विश्वविद्यालय ने मामले की स्वतंत्र जांच शुरू कर दी है.
ये भी पढ़ें:
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
युवाओं को साधने में जुटा छात्र जदयू! मुंगेर में बोले प्रदेश अध्यक्ष धीरज पटेल- नीतीश सरकार में शिक्षा का हुआ कायाकल्प - nitish kumar vision bihar education reforms youth empowerment

Over 13,000 schools being revamped under PM SHRI scheme; 20 lakh students to benefit

'मातृभाषा के साथ दूसरी भाषा भी जानें': महाराष्ट्र से अमित शाह ने क्या संदेश दिया? नई शिक्षा नीति पर भी बोले

PM श्री स्कूल: शिक्षा में खामियां, अधिकारी चिंतित

CCSU में बड़ा विवाद: कैंपस में प्रवेश से बैन हुए छात्रों ने VC की 'नो एंट्री' की उठाई मांग - ccsu vc banned students demand campus ban on vice chancellor sangeeta shukla

Over 13,000 schools being revamped under PM SHRI scheme, more than 20 lakh students to benefit

कॉलेजों में प्रवेश: 19 तक मौका लेकिन तीन दिन छुट्टी होने से दाखिले के लिए मिलेंगे महज 4 दिन - Bilaspur (Chhattisgarh) News

Are young Indian men starting to give up on college education?
ताज़ा ख़बरें
- नव-प्रवेशी छात्रों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति की जानकारी दी - durg-bhilai News
- School education has lost its way - The Tribune
- IIT Delhi’s FITT Forward Puts Hands-On Learning, Industry-Ready Skills at Centre of Education Debate
- Industry vs Classroom: IIT Delhi summit concludes, industry leaders flag gaps in India’s engineering education
- India is expanding higher education, but what about safe student accommodation?
- 14 कॉलेजों में स्टेट, मैनेजमेंट और एनआरआई कोटे पर प्रवेश: वेटरनरी में प्रवेश'; 1240 वेटरनरी सीटों के लिए 10 दिन का मौका - Bikaner News
- Lakhimpur Kheri News: पढ़ाई शुरू, लेकिन कॉलेजों में प्रवेश का सिलसिला अब भी जारी
- Beyond Scale: India’s Next Higher Education Challenge Is Building Distinctive Universities: Pramath Raj Sinha

