नए छात्रों को नई शिक्षा नीति की दी जानकारी - Dhamtari News
- Hindi News - Local - Chhattisgarh - Dhamtari - Information About The New Education Policy Was Given To New Students नए छात्रों को नई शिक्षा नीति की दी जानकारी - कॉपी लिंक भास्कर न्यूज | आमदी शासकीय नवीन कॉलेज आमदी में…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Chhattisgarh
- Dhamtari
- Information About The New Education Policy Was Given To New Students
नए छात्रों को नई शिक्षा नीति की दी जानकारी
- कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | आमदी
शासकीय नवीन कॉलेज आमदी में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम हुआ। आयोजन प्राचार्य डॉ. मनदीप खालसा के निर्देशन में हुआ। एनआईपी 2020 प्रभारी तरुण बैनर्जी ने मार्गदर्शन किया। उद्देश्य कॉलेज जीवन में औपचारिक प्रवेश कराना रहा। उच्च शिक्षा की संभावनाओं से छात्रों को परिचित कराया गया। मुख्य अतिथि ज्योति साहू जनभागीदारी समिति अध्यक्ष व नगर पंचायत आमदी थीं। विशिष्ट अतिथि जनभागीदारी समिति सदस्य तेजराम साहू, पारसमणी साहू, नागेन्द्र साहू, ज्ञानेश्वर साहू, जागेश्वर साहू थे। कार्यक्रम में कॉलेज की शैक्षणिक संरचना, विषय चयन की जानकारी दी गई। राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर चर्चा हुई। सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के बारे में बताया गया। छात्रों को अनुशासन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
प्राचार्य डॉ. मनदीप खालसा ने कहा कि कॉलेज में प्रवेश केवल पढ़ाई की शुरुआत नहीं है। यह व्यक्तित्व निर्माण की यात्रा, ज्ञान बढ़ाने का समय है। यह अनुशासन सीखने का समय, भविष्य बनाने का समय है। उन्होंने नियमित अध्ययन पर जोर दिया। कॉलेज की गतिविधियों में भाग लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि छात्र अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार अवसरों का लाभ लें, लक्ष्य तय करें। नपं अध्यक्ष ज्योति साहू ने कहा कि विद्यार्थी जीवन भविष्य निर्माण का सबसे महत्वपूर्ण समय है। उन्होंने अनुशासन पर जोर दिया, मेहनत करने कहा। कला विषय प्रतियोगी परीक्षा के लिए बेहतर विकल्प होगा तरुण बैनर्जी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने नई शिक्षा नीति के प्रमुख प्रावधान बताए। बहुविषयक शिक्षा पर बात की। उच्च शिक्षा में नए अवसरों के बारे में बताया। इसके बाद एनईपी कैंपस एम्बेसडर किरण, बीए तृतीय सेमेस्टर ने एनईपी के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने शिक्षा के साथ कौशल पर ध्यान देने, रुचि और व्यक्तित्व विकास पर भी जोर दिया। डॉ. गौकरण प्रसाद जायसवाल ने कला विषयों से मिलने वाले रोजगार के अवसर बताए। प्रतियोगी परीक्षाओं की संभावनाएं बताईं।
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
युवाओं को साधने में जुटा छात्र जदयू! मुंगेर में बोले प्रदेश अध्यक्ष धीरज पटेल- नीतीश सरकार में शिक्षा का हुआ कायाकल्प - nitish kumar vision bihar education reforms youth empowerment

Over 13,000 schools being revamped under PM SHRI scheme; 20 lakh students to benefit

'मातृभाषा के साथ दूसरी भाषा भी जानें': महाराष्ट्र से अमित शाह ने क्या संदेश दिया? नई शिक्षा नीति पर भी बोले

PM श्री स्कूल: शिक्षा में खामियां, अधिकारी चिंतित

CCSU में बड़ा विवाद: कैंपस में प्रवेश से बैन हुए छात्रों ने VC की 'नो एंट्री' की उठाई मांग - ccsu vc banned students demand campus ban on vice chancellor sangeeta shukla

Over 13,000 schools being revamped under PM SHRI scheme, more than 20 lakh students to benefit

कॉलेजों में प्रवेश: 19 तक मौका लेकिन तीन दिन छुट्टी होने से दाखिले के लिए मिलेंगे महज 4 दिन - Bilaspur (Chhattisgarh) News

Are young Indian men starting to give up on college education?
ताज़ा ख़बरें
- नव-प्रवेशी छात्रों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति की जानकारी दी - durg-bhilai News
- School education has lost its way - The Tribune
- IIT Delhi’s FITT Forward Puts Hands-On Learning, Industry-Ready Skills at Centre of Education Debate
- Industry vs Classroom: IIT Delhi summit concludes, industry leaders flag gaps in India’s engineering education
- India is expanding higher education, but what about safe student accommodation?
- 14 कॉलेजों में स्टेट, मैनेजमेंट और एनआरआई कोटे पर प्रवेश: वेटरनरी में प्रवेश'; 1240 वेटरनरी सीटों के लिए 10 दिन का मौका - Bikaner News
- Lakhimpur Kheri News: पढ़ाई शुरू, लेकिन कॉलेजों में प्रवेश का सिलसिला अब भी जारी
- Beyond Scale: India’s Next Higher Education Challenge Is Building Distinctive Universities: Pramath Raj Sinha

