होमकैंपसBHU कैंपस में चलेंगी ई-बाइक और गोल्फ कार्ट; 50 से 60 रुपये प्रति घंटा होगा किराया, छात्रों को बड़ी राहत
कैंपस

BHU कैंपस में चलेंगी ई-बाइक और गोल्फ कार्ट; 50 से 60 रुपये प्रति घंटा होगा किराया, छात्रों को बड़ी राहत

BHU कैंपस में चलेंगी ई-बाइक और गोल्फ कार्ट; 50 से 60 रुपये प्रति घंटा होगा किराया, छात्रों को बड़ी राहत काशी हिंदू विश्वविद्यालय में छात्रों और श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए ई-बाइक और गोल्फ कार्ट सेवा जल्द शुरू होने जा र…

11 सितंबर 2026 को 02:02 pm बजे
BHU कैंपस में चलेंगी ई-बाइक और गोल्फ कार्ट; 50 से 60 रुपये प्रति घंटा होगा किराया, छात्रों को बड़ी राहत

सौजन्य से:- etvbharat.com

BHU कैंपस में चलेंगी ई-बाइक और गोल्फ कार्ट; 50 से 60 रुपये प्रति घंटा होगा किराया, छात्रों को बड़ी राहत

काशी हिंदू विश्वविद्यालय में छात्रों और श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए ई-बाइक और गोल्फ कार्ट सेवा जल्द शुरू होने जा रही है.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : September 11, 2026 at 6:58 PM IST

वाराणसी: काशी हिंदू विश्वविद्यालय का विशाल कैंपस और 40 हजार से ज्यादा छात्रों की मौजूदगी के कारण एक जगह से दूसरी जगह जाना बड़ी चुनौती रहा है. हालांकि यूनिवर्सिटी प्रशासन छात्रों के लिए बसों की सुविधा देता है, लेकिन भारी संख्या के आगे यह नाकाफी साबित होती है.

हाल ही में वाराणसी प्रशासन और बनारस रोडवेज ने मिलकर कैंपस के भीतर ई-बसों का संचालन शुरू किया था. अब छात्रों, नए दाखिला लेने वाले युवाओं और बाहरी लोगों के लिए ई-बाइक और गोल्फ कार्ट चलाने की तैयारी है.

7 पॉइंट्स पर बनेंगे स्टैंड और मिलेगी बुकिंग की सुविधा: कैंपस के अलग-अलग 7 प्रमुख स्थानों पर ई-बाइक स्टैंड बनाए जा रहे हैं. चीफ प्रॉक्टर संदीप पोखरियाल ने बताया कि बड़े कैंपस में लाइब्रेरी, सेंट्रल ऑफिस और विभागों तक पैदल जाना बहुत कठिन होता है. हर छात्र अपने साथ बाइक या स्कूटी नहीं रख सकता और बाहरी वाहनों वाले मनमाना किराया वसूलते थे. इसी समस्या को दूर करने के लिए स्मार्ट सिटी परियोजना के साथ मिलकर 7 स्टैंड बनाए जा रहे हैं.

मोबाइल ऐप और GPS से कंट्रोल होंगी ई-बाइक्स: यह ई-बाइक सेवा पूरी तरह से मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए संचालित होगी. इसे 50 से 60 रुपये प्रति घंटे के बेहद मामूली किराए पर बुक किया जा सकेगा. सभी ई-बाइक्स जीपीएस सिस्टम से लैस होंगी, जिससे इनकी लोकेशन आसानी से ट्रैक की जा सकेगी. समय सीमा खत्म होने या कैंपस से बाहर जाने पर यह ऑटोमेटिक बंद हो जाएंगी, जिन्हें रिचार्ज बढ़ाकर दोबारा चालू किया जा सकेगा.

मुख्य गेटों से चलेंगी गोल्फ कार्ट, दिव्यांगों को मिलेगी राहत: इसके साथ ही हैदराबाद गेट, सीर गोवर्धन गेट, मुख्य गेट और सर सुंदरलाल अस्पताल से गोल्फ कार्ट सेवा भी शुरू होगी. एक गोल्फ कार्ट में एक साथ 10 से ज्यादा लोग बैठकर सफर कर सकेंगे. अगले महीने के मध्य तक इन सुविधाओं को औपचारिक रूप से शुरू कर दिया जाएगा. यूनिवर्सिटी प्रशासन दृष्टिहीन और दिव्यांग छात्रों को इस सेवा में विशेष राहत देने पर भी गंभीरता से विचार कर रहा है.

यह भी पढ़ें- रामपुर की दो बड़ी पहचान: रज़ा लाइब्रेरी में 16 हजार पांडुलिपियों का खजाना और रामपुरी चाकू की कहानी

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
युवाओं को साधने में जुटा छात्र जदयू! मुंगेर में बोले प्रदेश अध्यक्ष धीरज पटेल- नीतीश सरकार में शिक्षा का हुआ कायाकल्प
 - nitish kumar vision bihar education reforms youth empowerment
कैंपस

युवाओं को साधने में जुटा छात्र जदयू! मुंगेर में बोले प्रदेश अध्यक्ष धीरज पटेल- नीतीश सरकार में शिक्षा का हुआ कायाकल्प - nitish kumar vision bihar education reforms youth empowerment

Over 13,000 schools being revamped under PM SHRI scheme; 20 lakh students to benefit
कैंपस

Over 13,000 schools being revamped under PM SHRI scheme; 20 lakh students to benefit

'मातृभाषा के साथ दूसरी भाषा भी जानें': महाराष्ट्र से अमित शाह ने क्या संदेश दिया? नई शिक्षा नीति पर भी बोले
कैंपस

'मातृभाषा के साथ दूसरी भाषा भी जानें': महाराष्ट्र से अमित शाह ने क्या संदेश दिया? नई शिक्षा नीति पर भी बोले

PM श्री स्कूल: शिक्षा में खामियां, अधिकारी चिंतित
कैंपस

PM श्री स्कूल: शिक्षा में खामियां, अधिकारी चिंतित

CCSU में बड़ा विवाद: कैंपस में प्रवेश से बैन हुए छात्रों ने VC की 'नो एंट्री' की उठाई मांग   
 - ccsu vc banned students demand campus ban on vice chancellor sangeeta shukla
कैंपस

CCSU में बड़ा विवाद: कैंपस में प्रवेश से बैन हुए छात्रों ने VC की 'नो एंट्री' की उठाई मांग - ccsu vc banned students demand campus ban on vice chancellor sangeeta shukla

Over 13,000 schools being revamped under PM SHRI scheme, more than 20 lakh students to benefit
कैंपस

Over 13,000 schools being revamped under PM SHRI scheme, more than 20 lakh students to benefit

कॉलेजों में प्रवेश: 19 तक मौका लेकिन तीन दिन छुट्टी होने से दाखिले के लिए मिलेंगे महज 4 दिन - Bilaspur (Chhattisgarh) News
कैंपस

कॉलेजों में प्रवेश: 19 तक मौका लेकिन तीन दिन छुट्टी होने से दाखिले के लिए मिलेंगे महज 4 दिन - Bilaspur (Chhattisgarh) News

Are young Indian men starting to give up on college education?
कैंपस

Are young Indian men starting to give up on college education?

ताज़ा ख़बरें