होमकैंपसबिहार: बेगूसराय आयुर्वेद कॉलेज में 38 सीटों पर दाखिले का रास्ता साफ, नीट-2026 सफल छात्रों को मिलेगा मौका
कैंपस

बिहार: बेगूसराय आयुर्वेद कॉलेज में 38 सीटों पर दाखिले का रास्ता साफ, नीट-2026 सफल छात्रों को मिलेगा मौका

बिहार: बेगूसराय आयुर्वेद कॉलेज में 38 सीटों पर दाखिले का रास्ता साफ, नीट-2026 सफल छात्रों को मिलेगा मौका बेगूसराय के राजकीय अयोध्या शिवकुमारी आयुर्वेद महाविद्यालय में नए सत्र के लिए 38 सीटों पर नामांकन का रास्ता साफ हो ग…

28 अगस्त 2026 को 05:29 pm बजे
बिहार: बेगूसराय आयुर्वेद कॉलेज में 38 सीटों पर दाखिले का रास्ता साफ, नीट-2026 सफल छात्रों को मिलेगा मौका

सौजन्य से:- Amar Ujala

बिहार: बेगूसराय आयुर्वेद कॉलेज में 38 सीटों पर दाखिले का रास्ता साफ, नीट-2026 सफल छात्रों को मिलेगा मौका

बेगूसराय के राजकीय अयोध्या शिवकुमारी आयुर्वेद महाविद्यालय में नए सत्र के लिए 38 सीटों पर नामांकन का रास्ता साफ हो गया है। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा और लगातार प्रयासों के बाद कॉलेज को प्रवेश की अनुमति मिली है। नीट-2026 में सफल विद्यार्थी मेरिट के आधार पर इन सीटों पर दाखिला ले सकेंगे।

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या

वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

विस्तार

बेगूसराय के राजकीय अयोध्या शिवकुमारी आयुर्वेद महाविद्यालय के लिए अच्छी खबर है। नए सत्र की मान्यता को लेकर पिछले एक सप्ताह से चल रही कवायद के बाद अब 38 छात्र-छात्राओं के नामांकन का रास्ता साफ हो गया है। स्वास्थ्य विभाग की लगातार बैठकों और अधिकारियों के साथ समन्वय के बाद कॉलेज को नए सत्र में प्रवेश की अनुमति मिल गई है।

जानकारी के मुताबिक, नए सत्र की मान्यता को लेकर पटना स्थित आयुर्वेद महाविद्यालय और बेगूसराय स्थित आयुर्वेद महाविद्यालय में लगातार बैठकें हुईं। स्वास्थ्य विभाग के सचिव, अपर सचिव, संयुक्त सचिव और निदेशक आयुर्वेद के स्तर पर मामले की समीक्षा की गई। इस पूरी प्रक्रिया में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. श्रीनिवास त्रिपाठी ने भी लगातार प्रयास किया।

नीट-2026 पास छात्रों को मिलेगा प्रवेश

अब नीट-2026 में सफल विद्यार्थी बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद के माध्यम से मेरिट के आधार पर बेगूसराय के राजकीय अयोध्या शिवकुमारी आयुर्वेद महाविद्यालय में प्रवेश ले सकेंगे। 38 सीटों पर नामांकन की अनुमति मिलने से मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में जिले के विद्यार्थियों के लिए नए अवसर खुल गए हैं।

2019 से मिल रहा है 38 विद्यार्थियों के नामांकन का आदेश

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. श्रीनिवास त्रिपाठी ने बताया कि वर्ष 2019 से लगातार 38 विद्यार्थियों के नामांकन का आदेश प्राप्त होता रहा है। नए सत्र की मान्यता को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और संबंधित पदाधिकारियों के सहयोग से प्रक्रिया पूरी हो सकी है। उन्होंने इसके लिए विभागीय अधिकारियों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि नए सत्र में विद्यार्थियों का नामांकन शुरू होने से महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों को भी मजबूती मिलेगी।

ये भी पढ़ें- बिहार: बारिश में डूबी सड़क, गड्ढों ने बढ़ाई आफत; मुजफ्फरपुर के दरधा बाजार चौक पर हादसों का खतरा

मिली बधाइयां

महाविद्यालय के अधिकारियों और प्राध्यापकों ने 38 सीटों पर नए सत्र में नामांकन की अनुमति को कॉलेज के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। सभी अधिकारियों और शिक्षकों को बधाई मिली है।

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
युवाओं को साधने में जुटा छात्र जदयू! मुंगेर में बोले प्रदेश अध्यक्ष धीरज पटेल- नीतीश सरकार में शिक्षा का हुआ कायाकल्प
 - nitish kumar vision bihar education reforms youth empowerment
कैंपस

युवाओं को साधने में जुटा छात्र जदयू! मुंगेर में बोले प्रदेश अध्यक्ष धीरज पटेल- नीतीश सरकार में शिक्षा का हुआ कायाकल्प - nitish kumar vision bihar education reforms youth empowerment

Over 13,000 schools being revamped under PM SHRI scheme; 20 lakh students to benefit
कैंपस

Over 13,000 schools being revamped under PM SHRI scheme; 20 lakh students to benefit

'मातृभाषा के साथ दूसरी भाषा भी जानें': महाराष्ट्र से अमित शाह ने क्या संदेश दिया? नई शिक्षा नीति पर भी बोले
कैंपस

'मातृभाषा के साथ दूसरी भाषा भी जानें': महाराष्ट्र से अमित शाह ने क्या संदेश दिया? नई शिक्षा नीति पर भी बोले

PM श्री स्कूल: शिक्षा में खामियां, अधिकारी चिंतित
कैंपस

PM श्री स्कूल: शिक्षा में खामियां, अधिकारी चिंतित

CCSU में बड़ा विवाद: कैंपस में प्रवेश से बैन हुए छात्रों ने VC की 'नो एंट्री' की उठाई मांग   
 - ccsu vc banned students demand campus ban on vice chancellor sangeeta shukla
कैंपस

CCSU में बड़ा विवाद: कैंपस में प्रवेश से बैन हुए छात्रों ने VC की 'नो एंट्री' की उठाई मांग - ccsu vc banned students demand campus ban on vice chancellor sangeeta shukla

Over 13,000 schools being revamped under PM SHRI scheme, more than 20 lakh students to benefit
कैंपस

Over 13,000 schools being revamped under PM SHRI scheme, more than 20 lakh students to benefit

कॉलेजों में प्रवेश: 19 तक मौका लेकिन तीन दिन छुट्टी होने से दाखिले के लिए मिलेंगे महज 4 दिन - Bilaspur (Chhattisgarh) News
कैंपस

कॉलेजों में प्रवेश: 19 तक मौका लेकिन तीन दिन छुट्टी होने से दाखिले के लिए मिलेंगे महज 4 दिन - Bilaspur (Chhattisgarh) News

Are young Indian men starting to give up on college education?
कैंपस

Are young Indian men starting to give up on college education?

ताज़ा ख़बरें