होमकैंपसकनाडा भारतीय छात्रों को देगा 25 मिलियन डॉलर की स्कॉलरशिप, 300 रिसर्च जॉब्स का भी ऐलान
कैंपस

कनाडा भारतीय छात्रों को देगा 25 मिलियन डॉलर की स्कॉलरशिप, 300 रिसर्च जॉब्स का भी ऐलान

Sign In Advertisement X कनाडा में पढ़ाई करने का सपना देखने वाले भारतीय छात्रों के लिए अच्छी खबर है. भारत और कनाडा के बीच नई टैलेंट स्ट्रैटेजी के तहत स्टडी और…

28 अगस्त 2026 को 07:29 am बजे
कनाडा भारतीय छात्रों को देगा 25 मिलियन डॉलर की स्कॉलरशिप, 300 रिसर्च जॉब्स का भी ऐलान

सौजन्य से:- aajtak.in

Sign In

Advertisement

X

कनाडा में पढ़ाई करने का सपना देखने वाले भारतीय छात्रों के लिए अच्छी खबर है. भारत और कनाडा के बीच नई टैलेंट स्ट्रैटेजी के तहत स्टडी और रिसर्च के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी है. इस पहल से भारतीय छात्रों को स्कॉलरशिप, रिसर्च के अवसर और दोनों देशों के विश्वविद्यालयों के बीच पढ़ाई-लिखाई के नए विकल्प मिलेंगे. 2 मार्च 2026 को कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के कार्यालय की ओर से जारी बयान में इन नई योजनाओं की जानकारी दी गई.

स्कॉलरशिप और रिसर्च के मौके

कनाडा के प्रमुख संस्थान University of Toronto ने भारतीय छात्रों के लिए 25 मिलियन डॉलर तक की फंडिंग देने की घोषणा की है. इसके तहत 220 से अधिक भारतीय छात्रों को स्कॉलरशिप दी जाएगी. इसके अलावा विश्वविद्यालय भारतीय छात्रों के लिए 300 फंडेड रिसर्च पद भी उपलब्ध कराएगा, ताकि वे कनाडा में रिसर्च कर सकें और अंतरराष्ट्रीय अनुभव हासिल कर सकें.

भारत में शुरू होंगे हाइब्रिड स्टडी सेंटर

नई पहल के तहत भारत में तीन हाइब्रिड अध्ययन केंद्र भी शुरू किए जाएंगे. इन केंद्रों के जरिए छात्र भारत में रहकर भी कनाडाई विश्वविद्यालयों के साथ जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा ले सकेंगे. इनमें से एक इनोवेशन कैंपस Dalhousie University और Indian Institute of Technology Tirupati के सहयोग से बनाया जाएगा. वहीं University of Toronto और McGill University भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करेंगे, जहां दोनों देशों के छात्र और शोधकर्ता मिलकर काम कर सकेंगे.

13 विश्वविद्यालयों के बीच नए समझौते

नई रणनीति के तहत भारत और कनाडा के विश्वविद्यालयों के बीच 13 नए समझौता ज्ञापनों (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए हैं.

इन समझौतों के तहत छात्रों और शिक्षकों का आदान-प्रदान होगा, संयुक्त शोध परियोजनाएं शुरू होंगी और कुछ मामलों में संयुक्त या ड्यूल डिग्री प्रोग्राम भी चलाए जाएंगे.

इन साझेदारियों में University of British Columbia, Simon Fraser University, Algoma University और University of Guelph जैसे कई कनाडाई संस्थान शामिल हैं, जिन्होंने भारत के विभिन्न विश्वविद्यालयों के साथ सहयोग शुरू किया है।

कला और रचनात्मक क्षेत्रों में भी सहयोग

दोनों देशों ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत संगीत, प्रदर्शन कला, दृश्य कला, किताबों और मनोरंजन तकनीक जैसे रचनात्मक क्षेत्रों में भी सहयोग बढ़ाया जाएगा। इससे कलाकारों और छात्रों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काम करने के अवसर मिल सकते हैं.

शिक्षा संबंध और मजबूत होंगे

ये सभी समझौते फरवरी 2026 में उस समय हुए जब 20 से अधिक कनाडाई विश्वविद्यालयों के प्रमुखों का प्रतिनिधिमंडल भारत दौरे पर गया था. इसे कनाडा का अब तक का सबसे बड़ा शैक्षणिक प्रतिनिधिमंडल माना जा रहा है. भारत पहले से ही कनाडा में पढ़ने वाले अंतरराष्ट्रीय छात्रों का एक बड़ा स्रोत है. वहीं कनाडा में लगभग 18 लाख भारतीय मूल के लोग रहते हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि नई पहल से दोनों देशों के बीच शिक्षा और शोध के संबंध और मजबूत होंगे.

---- समाप्त ----

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
युवाओं को साधने में जुटा छात्र जदयू! मुंगेर में बोले प्रदेश अध्यक्ष धीरज पटेल- नीतीश सरकार में शिक्षा का हुआ कायाकल्प
 - nitish kumar vision bihar education reforms youth empowerment
कैंपस

युवाओं को साधने में जुटा छात्र जदयू! मुंगेर में बोले प्रदेश अध्यक्ष धीरज पटेल- नीतीश सरकार में शिक्षा का हुआ कायाकल्प - nitish kumar vision bihar education reforms youth empowerment

Over 13,000 schools being revamped under PM SHRI scheme; 20 lakh students to benefit
कैंपस

Over 13,000 schools being revamped under PM SHRI scheme; 20 lakh students to benefit

'मातृभाषा के साथ दूसरी भाषा भी जानें': महाराष्ट्र से अमित शाह ने क्या संदेश दिया? नई शिक्षा नीति पर भी बोले
कैंपस

'मातृभाषा के साथ दूसरी भाषा भी जानें': महाराष्ट्र से अमित शाह ने क्या संदेश दिया? नई शिक्षा नीति पर भी बोले

PM श्री स्कूल: शिक्षा में खामियां, अधिकारी चिंतित
कैंपस

PM श्री स्कूल: शिक्षा में खामियां, अधिकारी चिंतित

CCSU में बड़ा विवाद: कैंपस में प्रवेश से बैन हुए छात्रों ने VC की 'नो एंट्री' की उठाई मांग   
 - ccsu vc banned students demand campus ban on vice chancellor sangeeta shukla
कैंपस

CCSU में बड़ा विवाद: कैंपस में प्रवेश से बैन हुए छात्रों ने VC की 'नो एंट्री' की उठाई मांग - ccsu vc banned students demand campus ban on vice chancellor sangeeta shukla

Over 13,000 schools being revamped under PM SHRI scheme, more than 20 lakh students to benefit
कैंपस

Over 13,000 schools being revamped under PM SHRI scheme, more than 20 lakh students to benefit

कॉलेजों में प्रवेश: 19 तक मौका लेकिन तीन दिन छुट्टी होने से दाखिले के लिए मिलेंगे महज 4 दिन - Bilaspur (Chhattisgarh) News
कैंपस

कॉलेजों में प्रवेश: 19 तक मौका लेकिन तीन दिन छुट्टी होने से दाखिले के लिए मिलेंगे महज 4 दिन - Bilaspur (Chhattisgarh) News

Are young Indian men starting to give up on college education?
कैंपस

Are young Indian men starting to give up on college education?

ताज़ा ख़बरें